मंत्री विजय शाह बोले- समय पर काम नहीं किया तो अधिकारी से बन जाओगे बाबू

Vikram Jain | Jan 18, 2025, 19:13 IST
Share
Ratlam Minister Vijay Shah warned the officials
रतलाम जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह। Photograph: (the sootr)

रतलाम जिला प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने महिला की शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाने वाले नायब तहसीलदार को हटाने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि जनता का काम समय पर नहीं किया तो अधिकारी से बाबू बनकर रह जाओगे।

आमीन हुसैन@RATLAM

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शनिवार को रतलाम में पीएम मोदी द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण के लाइव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में किया गया था, कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण सुना गया। इसके बाद रतलाम जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मीडिया से चर्चा भी की।

अधिकारी से बाबू बनकर रह जाओगे...

प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जनकल्याण का पर्व चल रहा है, जिसमें गरीबों की समस्या का निराकरण होना चाहिए आम जनता की सुनवाई होना चाहिए, उन्हें सम्मान मिलना चाहिए, यदि जनता से सही व्यवहार नहीं हुआ और समय पर काम नहीं हुआ तो अधिकारी से बाबू बन जाओगे। प्रभारी मंत्री को संदेश देना होता है, वह आज मैंने दे दिया है।

बैठक में मंत्री वर्मा ने तहसीलदार को लगाई फटकार, बोले-सस्पेंड कर दूंगा

नायब तहसीलदार को हटाने के दिए निर्देश

दरअसल, शनिवार को सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री शाह के एक महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची थी, इसके बाद प्रभारी मंत्री ने महिला को नायब तहसीलदार के पास भेजा था, लेकिन अधिकारी ने मंत्री के निर्देश के बाद भी महिला की शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। जब इसकी जानकारी प्रभारी मंत्री को मिली तो उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार को हटाकर कार्यालय में अटैच करने के निर्देश दे दिए।

तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, महिला बोली- आरोपी की हैं चार पत्नियां

अधिकारियों को मंत्री शाह ने दिया संदेश

महिला की समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाने के बाद अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रभारी मंत्री शाह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रभारी मंत्री को संदेश देना होता है, वह आज मैंने दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा समय पर काम नहीं किया जाता और जनता से उचित व्यवहार नहीं किया जाता है, तो वे बाबू बनकर रह जाएंगे। यह संदेश उन्होंने अधिकारियों को दिया है।

आंखों पर चश्मा और हूटर वाली कार, कलेक्टर को फोन कर बना फर्जी सरकारी मेहमान

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान प्रभारी मंत्री शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मंत्री शाह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वह काम किया करके दिखाया जो जीतू पटवारी के अब्बा ने 77 सालों में कभी नहीं किया। जिन्होंने कभी गरीबों की चिंता नहीं की और अब वे संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। साथ ही मंत्री शाह ने कहा कि उनके (कांग्रेस) के पास काम नहीं बचा है। हम केवल नाम नहीं लेते, डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब का भी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जब चुनाव लड़े तो उन्हें कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं थी। उनके रास्तों में रोड़ किसने अटकाए।

ई-समन जारी करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री विजय शाह
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज