लोकायुक्त जांच : रिटायर्ड आबकारी अधिकारी भदौरिया के लॉकर से निकला 79 लाख का सोना, संपत्ति 25 करोड़ हुई

Sanjay Gupta | Oct 17, 2025, 21:09 IST
Share
retired excise officer dharmendra bhadouria
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के लॉकर से 79 लाख का सोना मिला है। लोकायुक्त की जांच में अब तक उनकी कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपए से ज्यादा पाई गई है। इसमें सोना, नकदी, घड़ियां, और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

INDORE. रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर 15 अक्टूबर को हुए लोकायुक्त छापे के बाद संपत्तियां सामने आने का क्रम जारी है। लोकायुक्त ने जब भदौरिया का एक लॉकर खोला तो उसमें जमकर सोना निकला।

उधर, पहले दिन जो संपत्ति 18.59 करोड़ आंकी गई थी, वह अगले दिन जांच के बाद 20 करोड़ के पार हो गई। अब जांच के तीसरे दिन 17 अक्टूबर को यह संपत्ति 25 करोड़ को छू गई है।

लॉकर से इस तरह निकला सोना

लोकायुक्त की जांच के दौरान बैंक लॉकर खुलवाने की कार्रवाई 17 अक्टूबर को शुरू की। बैंक ऑफ बड़ौदा का सूर्यांश भदौरिया और उनकी माताजी सीमा भदौरिया का लॉकर खुलवाकर गहने जब्त किए गए। कुल 886 ग्राम वजनी गहने मिले जो शुद्ध सोने की कीमत 79 लाख 23 हजार 698 रुपए आंकी गई। लॉकर सूर्यांश भदौरिया की उपस्थिति में खुलवाया गया। शेष लॉकर फ्रीज है जो आरोपी की उपस्थिति में खोले जाएंगे। आरोपियों के कुल चार बैंक लॉकर की जानकारी मिली है, इसमें से अभी एक ही खोला गया है। आगे और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

यहां भी मिली और संपत्तियां

पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया परलोकायुक्त को जांच में pricess sky park में सातवें फ्लोर पर जेसी वेंचर्स में भी 27.50 लाख रुपए इन्वेस्ट करने के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही मध्यप्रदेश केग्वालियर में आवास पर मिली सामग्री की कीमत 22 लाख 78 हजार 400 रुपए आंकी गई है। HDFC पलासिया शाखा में आरोपी और परिवार के नाम खातों में 5 लाख 32 हजार रुपए जमा मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

रिटायर्ड डीईओ धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर कार्रवाई से पिंटू, शाह और समधी एके सिंह के गठबंधन की गुजरात लाइन पर चोट

अब तक कुल संपत्ति 25 करोड़ को छू गई

लोकायुक्त जांच मेंअभी तक कुल संपत्ति की जानकारी 24 करोड़ 97 लाख 26 हजार 859 रुपए यानी लगभग 25 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके पहले बैंक खातों में 1.26 करो़ड़ मिले थे। पुत्र सूर्यांश भदौरिया की विशाल पंवार के शिवा चाइनीज वॉक में भी पार्टनरशिप की जानकारी मिली है। इसमें अन्नपूर्णा और विजयनगर की शॉप में 40% हिस्सेदारी है। इसके एवज में विशाल को 25 लाख रुपए सूर्यांश ने दिए हैं।

इसके पहले 5.48 करोड़ का सोना, 1.13 करो़ड़ नकदी मिल चुकी...

  • नकदी- फ्लैट नंबर 201 कैलाशकुंज पलासिया इंदौर से जहां आरोपी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया भी मौजूद थे। यहां पर 1 करोड़ 13, लाख 13 हजार 612 रुपए नगदी मिली।
  • सोना- कुल 5 करोड़ 48 लाख 79 हजार 930 रुपए कीमत का 4 किलो 221 ग्राम सोना मिला।
  • चांदी- आवास से 8 लाख 8 हजार 086 रुपए कीमत की 7 किलो 128 ग्राम चांदी जब्त की गई।
  • मंहगी घड़ियां, वाहन, साडियां- कुल 2 करोड़ 23 लाख 27 हजार 930 रुपए की अन्य सामग्री वाहन, साडी, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि तलाशी पर पाया गया। इस प्रकार आवास क्रमांक 201 से 9 करोड़ 66 लाख 1 हजार 558 रुपए की चल/अचल सम्पत्ति मिली है। भूमि आदि के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। 3 लॉकर भी बैंकों में होना पाया है। बैंक खाते व बीमा पॉलिसियां भी मिली हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर लोकायुक्त छापा, दो किलो सोने की सिल्लियों सहित 8 करोड़ की संपत्ति मिली

1 लाख रूपए रिश्वत लेते कांस्टेबल का वीडियो वायरल... मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

बेटे और बेटी ने दिया 2.55 करोड़ का लोन

पुत्र सूर्याश व पुत्री अपूर्वा द्वारा किसी जितेन्द्र चौधरी को लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपए उधार देने का एग्रीमेंट मिला है। बैंक दस्तावेजों से भी इसकी पुष्टि हो रही है। इस प्रकार आवास क्रमांक 201 से कुल 12 करोड़ 51 लाख 01 हजार 558 रुपए करने के प्रमाण मिले हैं।

तीन फ्लैट 1.91 करोड़ कीमत

फ्लैट कमांक 402 किराए पर दिया जाना पाया गया है। फ्लेट क्रमांक 403 में पुत्री अपूर्वा व दामाद रहते पाए। तीनों फ्लेट की गाइडलाइन अनुसार अनुमानित कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपए मिली है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर ट्रक हादसा: पुलिस जांच में ACP-TI के काम में लापरवाही आई, 6 दोषी, सीएम ने की थी कार्रवाई

अन्य संपत्तियों में यह सब मिला

यवि ग्रीन स्कीम नम्बर 114 इंदौर स्थित फ्लेट कमांक एफ-401 पुत्री अपूर्वा के नाम से पाया गया, है, उसमें द डिजाईन चैलेंज व मूवी से संबंधित फर्नीचर व डेकोरेशन पाया गया। फ्लैट कुल 50 लाख 32 हजार रुपए का पाया गया है। यहां लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास के नेतृत्व में लोकायुक्त दल ने सर्चिग की थी।

भदौरिया की काउंटीवॉक इंदौर में 4700 वर्गफीट के भूखण्ड पर तीन मंजिला कोठी निर्माणाधीन है। यह आवास 3 करोड़ 36 लाख 73 हजार रुपए कीमत है। यहां लोकायुक्त निरीक्षक रेणू अग्रवाल के नेतृत्व में सर्चिंग की गई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • जिला आबकारी अधिकारी
  • लोकायुक्त जांच
  • संपत्ति का खुलासा
  • पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि