MP में टोन्स जल विद्युत परियोजना में भारी भ्रष्टाचार, EOW ने दर्ज की FIR
Vikram Jain | Mar 11, 2025, 19:50 IST
Rewa Tons Hydroelectric Project Corruption EOW FIR
मध्य प्रदेश के रीवा जिले की टोन्स जल विद्युत परियोजना में बैटरी खरीदी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले की टोन्स जल विद्युत परियोजना में करोड़ों के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। यहां परियोजना के अधिकारियों ने बैटरियों की खरीद में बाजार दर से तीन गुना अधिक भुगतान किया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। अब मामले में मामले की जांच करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने तत्कालीन अधिकारियों समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल, टोन्स जल विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, सिरमौर (रीवा) में 110 बैटरियों की खरीद के लिए निविदा निकाली गई थी। एकल निविदा होने के बावजूद निविदा समिति ने मेसर्स अशोक इलेक्ट्रिकल्स एंड हार्डवेयर, कोरबा (छत्तीसगढ़) को ठेका दे दिया।
ये खबर भी पढ़ें... MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा
मामले में एक्साइड इन्डस्ट्रीज के जोनल मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन वेस्ट से जानकारी ली गई।
जांच में पाया गया कि एक्साइड कंपनी की बैटरियों की वास्तविक कीमत 7,325 रुपए प्रति बैटरी थी, लेकिन इसे 24,415 रुपए प्रति बैटरी की दर से खरीदा गया। बैटरियों की खरीद में मार्केट रेट से तीन गुना अधिक भुगतान किया गया। इस प्रकार, 110 बैटरियों की खरीद में कुल 18 लाख 74 हजार 495 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया, जो गबन और भ्रष्टाचार का मामला बनता है।
ये खबर भी पढ़ें... भिंड कलेक्टर अवमानना के दोषी करार, HC ने कहा- CS तय करें ऐसा अधिकारी फील्ड में रहे या नहीं
मामले में आरोपी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (सरकारी धन का दुरुपयोग), 120बी (षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(ए) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP के इस गांव में बढ़ रही कुंवारों की संख्या, जानें चौंकाने वाली वजह
EOW द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में और भी भ्रष्टाचार के खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल, मामले में दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
यह खबर भी पढ़ें... माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
कैसे हुआ घोटाला?
ये खबर भी पढ़ें... MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा
बाजार दर से तीन गुना ज्यादा भुगतान
जांच में पाया गया कि एक्साइड कंपनी की बैटरियों की वास्तविक कीमत 7,325 रुपए प्रति बैटरी थी, लेकिन इसे 24,415 रुपए प्रति बैटरी की दर से खरीदा गया। बैटरियों की खरीद में मार्केट रेट से तीन गुना अधिक भुगतान किया गया। इस प्रकार, 110 बैटरियों की खरीद में कुल 18 लाख 74 हजार 495 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया, जो गबन और भ्रष्टाचार का मामला बनता है।
ये खबर भी पढ़ें... भिंड कलेक्टर अवमानना के दोषी करार, HC ने कहा- CS तय करें ऐसा अधिकारी फील्ड में रहे या नहीं
किन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
- EOW द्वारा जांच के बाद इन अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
- जवाहर लाल दीक्षित, तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी, सिरमौर (रीवा)
- इन्द्रिय दमन कौशिक, तत्कालीन कार्यपालन अभियंता, टोन्स जल विद्युत परियोजना
- नितिन मिश्रा, तत्कालीन सहायक यंत्री, एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी
- गौरव मोदी, प्रोपराइटर, अशोक इलेक्ट्रिकल्स एंड हार्डवेयर, कोरबा (छत्तीसगढ़)
कौन-कौन सी धाराएं लगीं?
ये खबर भी पढ़ें... MP के इस गांव में बढ़ रही कुंवारों की संख्या, जानें चौंकाने वाली वजह
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
- टोन्स जल विद्युत परियोजना में बैटरियों की खरीद में 18.74 लाख रुपए का घोटाला उजागर।
- बाजार दर से तीन गुना अधिक कीमत पर खरीदी गई बैटरियां।
- EOW ने तत्कालीन अभियंता और ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
- IPC की धारा 420, 409, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
- EOW द्वारा मामले की जांच जारी, अन्य घोटालों के खुलासे की संभावना।
आगे की जांच जारी
यह खबर भी पढ़ें... माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA