छात्रों के काम नहीं आ रहे आरजीपीवी और बीयू के इन्क्यूबेशन सेंटर

Sanjay Sharma | Oct 07, 2025, 23:10 IST
Share
incubation centre
incubation centre

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर बेकार पड़े हैं। विश्वविद्यालयों में प्रबंधन की बेरुखी से न तो छात्र अपने स्टार्टअप आइडिया को आगे बढ़ा पा रहे हैं और न ही आगे बढ़ पा रहे हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के छात्रों को स्टार्टअप से जुड़ने के जो सपने दिखाए थे वे अब टूटने लगे हैं। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपए खर्च कर खोले गए इन्क्यूबेशन सेंटर भी बेकार पड़े हैं। दोनों ही विश्वविद्यालयों में प्रबंधन की बेरुखी से न तो छात्र अपने स्टार्टअप आइडिया को आगे बढ़ा पा रहे हैं और न ही आगे बढ़ पा रहे हैं। वहीं करोड़ों की लागत से जुटाए गए संसाधन भी अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की स्टार्टअप नीति पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में साल 2022 में इंदौर में हुई स्टार्टअप कॉन्क्लेव के बाद सरकार के तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और भोपाल सहित प्रमुख शहरों में स्टार्टअप हब विकसित करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद राजधानी भोपाल के आरजीपीवी और बीयू ने इन्क्यूबेशन सेंटर की स्वीकृति दी थी। दोनों ही विश्वविद्यालयों में 10 से 20 करोड़ रुपए के इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए लेकिन इनको लेकर नियोजित प्लानिंग नहीं की गई। नतीजा शुरूआत में तो ये इन्क्युबेशन छात्रों को स्टार्टअप के लिए आकर्षित करते रहे लेकिन अब छात्रों से उनका मोह भंग हो रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए :

हरदा कलेक्टर का आइडियाः इनोवेशन ने बढ़ाया जैविक खेती लायक जमीन का रकबा, किसानों को हो रहे ये फायदे

दिल्ली से इंदौर आ रही ट्रेन में हुआ चूहाकांड, तार काटे चूहों ने, शॉर्ट सर्किट हुआ, धुंआ होने पर रोकी ट्रेन

अनुपयोगी इन्क्यूबेशन सेंटर

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुरूआत में इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए 8.5 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था उस पर अब तक 18 करोड़ खर्च हो चुके हैं। वैसे तो यह सेंटर बनकर तैयार है लेकिन छात्रों को स्टार्टअप से कैसे जोड़ा जाए इसकी प्लानिंग नहीं है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की सफाई है कि स्टार्टअप के लिए 25 छात्र समूह को प्रति वर्ष एक- एक लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। लेकिन छात्र स्टार्टअप खड़ा करके उसे व्यवस्थित रखने के लिए सरकार से मदद नहीं मिल पा रही है। इस वजह से छात्र भी अब इन्क्यूबेशन सेंटर में रुचि नहीं ले रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए :

डीजीपी कैलाश मकवाना ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, बोले- अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म जरूरी

इंदौर ED ने 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में सहायक आयुक्त संजीव दुबे सहित आरोपी अधिकारियों को बुलाया

सेंटर बीयू का सफेद हाथी

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के इन्क्यूबेशन सेंटर की कहानी भी इससे अलग नहीं है। यहां अब छात्रों को स्टार्टअप के लिए तैयार करने की जगह सेंट्रलाइज्ड कम्प्युटर लैब का संचालन हो रहा है। छात्रों के अनुसार साल 2023 में स्टार्टअप आइडिया मांगे गए थे। 25 छात्र समूहों ने अपने आइडिया भी प्रस्तुत किए थे लेकिन इनमें से केवल दो को ही स्वीकृति दी गई। इनमें एक समूह द्वारा अंडर वॉटर ड्रोन और दूसरे ग्रुप ने लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करने का प्लान दिया था। इन दोनों के अलावा 2023 के बाद एक भी छात्र स्टार्टअप आइडिया लेकर आगे नहीं बढ़ पाया है।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • इंदौर
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • सरकार
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • छात्र
  • स्टार्टअप
  • आरजीपीवी
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा