मोहन भागवत का 2 जनवरी से दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर

Kaushiki | Dec 25, 2025, 10:23 IST
Share
RSS chief Mohan will be in Bhopal
RSS chief Mohan will be in Bhopal

RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 और 3 जनवरी को भोपाल यात्रा करेंगे। वे 'युवा संवाद', 'प्रमुखजन गोष्ठी', 'सामाजिक सद्भाव बैठक' और 'शक्ति संवाद' कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

  • शताब्दी वर्ष का आगाज: संघ के 100 साल पूरे होने पर 2 और 3 जनवरी 2026 को भोपाल में चार बड़े वैचारिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • मोहन भागवत का नेतृत्व: इन सभी सत्रों की कमान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत डॉ. मोहन भागवत संभालेंगे और समाज से संवाद करेंगे।
  • युवा और जन संवाद: 2 जनवरी को युवाओं को राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी समझाने के लिए विशेष 'युवा संवाद' और 'जन गोष्ठी' होगी।
  • शक्ति और सद्भाव: 3 जनवरी को महिलाओं के लिए शक्ति संवाद और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए सामाजिक सद्भाव सम्मेलन होगा।
  • भविष्य का विजन: इन कार्यक्रमों के जरिए संघ अगले 100 वर्षों के लिए अपना सशक्त और समर्थ भारत का रोडमैप दुनिया के सामने रखेगा।


RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 और 3 जनवरी को भोपाल आएंगे। वे प्रमुख नागरिकों, सामाजिक और धार्मिक नेताओं, युवाओं और महिलाओं से मिलेंगे। यह उनकी मध्य प्रदेश की पांचवीं यात्रा होगी। भागवत 2 जनवरी को 'युवा संवाद' और 'प्रमुखजन गोष्ठी' में भाग लेंगे। 3 जनवरी को 'सामाजिक सद्भाव बैठक' और 'शक्ति संवाद' आयोजित होंगे। भागवत इन कार्यक्रमों में संगठन की 100 साल की यात्रा और समकालीन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे 2 जनवरी को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में 'युवा संवाद' को संबोधित करेंगे।

युवाओं के साथ 2 जनवरी का विशेष सेशन

शताब्दी संकल्प को पूरा करने के लिए 2 जनवरी 2026 का दिन बहुत ही खास होगा। इस दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत युवाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम करेंगे।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद एक पब्लिक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। इसका लक्ष्य भारत को विश्व पटल पर एक संगठित और सशक्त राष्ट्र बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या: केरल के मंत्री बोले- RSS कार्यकर्ताओं ने मारा; स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी ही नहीं

3 जनवरी को सोशल हारमनी पर जोर

कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 3 जनवरी 2026 को पावर डायलाग का बड़ा आयोजन होगा। इसमें समाज की महिलाओं के साथ राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा होगी।

इसी दिन सामाजिक सद्भाव सम्मेलन (social harmony conference) के जरिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया जाएगा। संघ प्रमुख समाज के प्रभावशाली लोगों के सामने संघ के अगले 100 साल का विजन रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान : संघ को BJP के चश्मे से देखना बंद करें

सज्जन शक्ति को एकजुट करने का संकल्प

शताब्दी वर्ष में संघ ने सज्जन शक्ति को साथ लेने का एक नया संकल्प लिया है। देशभर के प्रमुख शहरों में समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद किया जा रहा है। भोपाल के ये चार कार्यक्रम इसी कड़ी का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा हैं।

मोहन भागवत (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक) के लेक्चर के जरिए संघ अपनी विचारधारा को मॉडर्न कॉन्टेक्स्ट में पेश करेगा। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से संघ अपनी पहुंच को और अधिक विस्तार देगा।

ये खबर भी पढ़ें...RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले हिन्दुत्व है भारत की आत्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दुनिया का सबसे बड़ा वोलंटरी ऑर्गेनाइजेशन है। इसकी स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की रक्षा और समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण करना है।

संघ की पहचान इसके अनुशासन और शाखाओं से होती है। अभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत (Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat) हैं। ये संगठन शिक्षा, सेवा और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में सक्रिय रहता है।

ये खबर भी पढ़ें...राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : सेवा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की शताब्दी यात्रा

Tags:
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज