पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 140 करोड़ के अवैध खनन में नहीं मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने दिया झटका

Sanjay Gupta | Published:
Share
sanjay-shukla-illegal-mining-case-indore-high-court
sanjay-shukla-illegal-mining-case-indore-high-court

पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को अवैध खनन केस में हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिलेगी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। वहीं, मामले को लेकर अपर कलेक्टर कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी।

INDORE. कांग्रेस से इंदौर विधानसभा एक से विधायक रहे और अब बीजेपी में गए संजय शुक्ला को 140 करोड़ के अवैध खनन वाले केस में फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने उनकी याचिका सिरे से खारिज कर दी है। अब मामला जैसे पहले चल रहा था, वैसे ही अपर कलेक्टर की कोर्ट में चलता रहेगा।

इन्होंने लगाई थी याचिका

जनवरी 2024 में 140 करोड़ 63 लाख रुपए के अवैध खनन को लेकर शुक्ला के साथ कई अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें शुक्ला के उनके भाई राजेंद्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष निलेश पंसारी व खनन करने वाले मेहरबान सिंह शामिल थे।

कुछ समय पूर्व मेहरबान सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी कलाबाई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने मेहरबान सिंह के वारिसों से इसकी वसूली प्रक्रिया करने पर रोक की मांग की थी।

इस पर इंदौर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मांग को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि वसूली नोटिस पर पहले ही पक्षकारों ने जवाब दे दिए हैं। जब अन्य भी इसमें हैं तो एक को केस से अलग नहीं कर सकते। साथ ही अपर कलेक्टर, जिला प्रशासन को केस को यथावत चलाने की मंजूरी दी।

इस तरह अवैध खनन में लगी थी पेनल्टी

इंदौर जिला प्रशासन ने साल 2017 में बारोली में अवैध खनन का केस दर्ज किया था। जांच के बाद माना गया कि चार लाख दो हजार 633 घन मीटर मुरम और दो लाख घन मीटर गिट्टी अवैध खनन से निकाली गई।

इस पर सभी पक्षकारों को अवैध खनन का 140 करोड़ का नोटिस जारी हुआ था। साथ ही, इनपर अपर कलेक्टर कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। इसमें अभी सुनवाई जारी है। लेकिन केस लगने के बाद से ही इसमें प्रभावशाली लोगों के शामिल होने का मामला सामने आया था। इसके चलते लगातार किसी न किसी बहाने से सुनवाई टलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में यह केस भी हाईकोर्ट में लगाया गया था। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर से इसमें सुनवाई होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

पूर्व विधायक संजय शुक्ला के 140 करोड़ के अवैध खनन नोटिस वाली जगह पर प्रशासन ने फिर पकड़ी गाड़ियां

पूर्व विधायक संजय शुक्ला पर जिस जगह अवैध खनन के लिए मिला 140 करोड़ का नोटिस, वहीं फिर धड़ल्ले से शुरू हुआ खनन

इंदौर न्यूज: लवकुश चौराहे के पास बनेगा होटल ग्रैंड हयात, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने किया करार

MP News: मध्यप्रदेश ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • अवैध खनन
  • राजेंद्र शुक्ला
  • पूर्व विधायक संजय शुक्ला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर