सार्थक एप में डॉक्टर कर रहे ऐसी साजिश, दूसरों को मोबाइल देकर, वीडियो रिकार्ड कर लगा रहे हाजिरी

Sanjay Gupta | Published:
Share
DOCTORS
DOCTORS

इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सार्थक एप के जरिए हाजिरी में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। वीडियो और मोबाइल के माध्यम से हाजिरी लगाई जा रही है, जिससे विभाग को धोखा मिल रहा है।

Indore News: स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ उपस्थिति दिखाने में नया तरीका अपना रहे हैं। सभी को सार्थक एप के जरिए हाजिरी लगानी होती है। यह एप कर्मचारियों की उपस्थिति ट्रैक करने के लिए बनाया गया है।

कुछ लोग इस तकनीक को धोखा देने के तरीके खोज रहे हैं। हाल ही में इंदौर में 50 से ज्यादा कर्मचारियों को इस धोखाधड़ी के आरोप में नोटिस भेजे गए हैं।

इन पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  • इंदौर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सार्थक एप में हाजिरी लगाने में धोखाधड़ी की जा रही है।
  • डॉक्टर और स्टाफ सदस्य दूसरों को मोबाइल दे कर या वीडियो रिकॉर्ड कर हाजिरी लगा रहे हैं।
  • भोपाल टीम द्वारा दस दिन में धोखाधड़ी करने वालों की लिस्ट तैयार कर संबंधित जिलों को भेजी जा रही है।
  • जिन कर्मचारियों पर आरोप हैं, उन्हें नोटिस भेजे गए हैं और उनका वेतन रोका गया है।
  • इंदौर में डॉक्टरों और कर्मचारियों को सार्थक एप में फर्जीवाड़े के आरोप में नोटिस दिए गए हैं।

ऐसे दिखाई कलाकारी

इंदौर सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि सभी को सार्थक एप (sarthak app attendance) के जरिए हाजिरी लगानी होती है। यदि बायोमैट्रिक सिस्टम लगा है तो वहां फोटो भी आएगी। इसमें भोपाल की टीम लगातार इसका रिव्यू करती है। रिव्यू में सामने आया है कि कुछ लोगों द्वारा हाजिरी लगाने में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

कुछ लोग इस तरह से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। वे या तो दूसरों को अपना मोबाइल दे देते हैं, फिर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर उसे एप में दिखा देते हैं। इस तरह से हाजिरी में धोखाधड़ी हो रही है।

ये खबरें भी पढ़ें....

आयुष्मान योजना की 5 लाख की लिमिट पड़ रही कम, अब 10 लाख करने की उठी मांग

एमपी में SIR का पहला चरण पूरा, मतदाता सूची से हटेंगे 41 लाख नाम, इस दिन जारी होगी वोटर लिस्ट प्रारंभिक सूची

हर दस दिन में आ रही ऐसी लिस्ट

ऐसा खेल करने वालों की पहचान भोपाल स्तर पर बैठी टीम के माध्यम सेकिया जा रहा है। हर दस दिन में ऐसे लोगों की लिस्ट संबंधित जिलों में भेज दी जाती है, जिनकी हाजिरी में गड़बड़ होती है। फिर संबंधित सीएमएचओ से द्वारा इन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। जब तक जवाब नहीं मिलता तब तक उनका वेतन रोक दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें....

SIR के तहत भोपाल से 4.43 लाख नाम हटाने की तैयारी, जानें कब तक है सुधार का मौका

मंत्री प्रतिमा बागरी ने खोली पोल: सतना में घटिया सड़क, PWD का औचक निरीक्षण सिर्फ कागजी खानापूर्ति?

इंदौर में इन सभी को नोटिस

इंदौर में डॉ. कैलाश राजपूते, डॉ. अंकिता, डॉ. प्रार्ची, डॉ. हर्षिता, दुर्गेशवरी प्रजापति, फार्मासिस्ट मनोज यादव, डॉ. अंशुल, डॉ. विनोद दांगी, डॉ. दिनेश साहू, डॉ. समर्थ परमार, डॉ. सुयश, शाहिद शेख व अन्य को नोटिस हुए हैं।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर सीएमएचओ
  • इंदौर स्वास्थ्य विभाग
  • Sarthak App
  • sarthak app attendance
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर