मुश्किल में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह!, सौरभ शर्मा केस में लोकायुक्त से मिला कांग्रेस डेलीगेशन, सौंपे सबूत
Vikram Jain | Feb 19, 2025, 01:29 IST
Saurabh Sharma case Congress delegation Lokayukta submitted evidence
RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त डीजी से मुकाकात कर शपथ पत्र के साथ दस्तावेज सौंपे और शिकायत की है। साथ ही मामले में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को सह आरोपी बनाने की मांग की।
BHOPAL. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में लोकायुक्त और ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं भ्रष्टाचार के इस मामले में विपक्ष लगातार हमलावर है। इसी बीच मंगलवार (18 फरवरी) को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद से मुलाकात कर मामले में शपथ पत्र के साथ शिकायत सौंपी है। साथ ही कांग्रेस ने परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को सह आरोपी बनाए जाने की मांग की। कांग्रेस ने कार्रवाई में जब्त सोना, चांदी और कैश की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग रखी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति में पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह का हस्तक्षेप था, और उन्होंने ही उसे इस पद पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस ने लोकायुक्त से यह भी अनुरोध किया कि भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें सह आरोपी बनाया जाए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पीसीसी अध्यक्ष के सलाहकार राजीव सिंह, प्रवीण सक्सेना और वरिष्ठ एडवोकेट विजय सिरवैया शामिल रहे।
ये खबर भी पढ़ें...
सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट
लोकायुक्त डीजी से मुलाकात के बाद उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लोकायुक्त से कहा है कि सौरभ शर्मा के कारण पूरा प्रदेश कलंकित हो रहा है, उसकी नियुक्ति पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के हस्तक्षेप और दबाव से हुई थी। हमने इसको लेकर साक्ष्य और अन्य दस्तावेज शपथ पत्र के साथ लोकायुक्त को सौंपे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
सौरभ शर्मा, चेतन और शरद को 14 दिन के लिए भेजा जेल, ED की पूछताछ में बड़ा खुलासा
कांग्रेस ने लोकायुक्त से आग्रह किया है कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें मामले में सह आरोपी बनाया जाए। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि सौरभ शर्मा से जब्त किए गए सोना, चांदी और कैश की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा, यह स्पष्ट किया जाए कि इन संपत्तियों के वास्तविक मालिक कौन हैं, क्या वह भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, वर्तमान परिवहन मंत्री, या कोई और व्यक्ति हैं।
कांग्रेस ने इस मामले में एक डायरी का भी जिक्र किया, जिसमें "टीएम टीसी" लिखा हुआ था। कांग्रेस ने मांग की कि इस डायरी से जुड़े व्यक्तियों के नाम सामने लाए जाएं और यह स्पष्ट किया जाए कि ये "टीएम टीसी" कौन लोग थे।
ये खबर भी पढ़ें...
हेमंत कटारे का बड़ा आरोप, भूपेंद्र सिंह ने की सौरभ शर्मा की नियुक्ति
भूपेंद्र सिंह का पलटवार, कटारे पर दर्ज रेप केस फिर उछाला, जांच की मांग
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को सह-आरोपी बनाने की मांग
ये खबर भी पढ़ें...
सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट
कांग्रेस सबूत के साथ सौंपा शपथ पत्र
ये खबर भी पढ़ें...
सौरभ शर्मा, चेतन और शरद को 14 दिन के लिए भेजा जेल, ED की पूछताछ में बड़ा खुलासा
इन संपत्तियों का असली मालिक कौन हैं?
कांग्रेस ने इस मामले में एक डायरी का भी जिक्र किया, जिसमें "टीएम टीसी" लिखा हुआ था। कांग्रेस ने मांग की कि इस डायरी से जुड़े व्यक्तियों के नाम सामने लाए जाएं और यह स्पष्ट किया जाए कि ये "टीएम टीसी" कौन लोग थे।
ये खबर भी पढ़ें...
हेमंत कटारे का बड़ा आरोप, भूपेंद्र सिंह ने की सौरभ शर्मा की नियुक्ति
भूपेंद्र सिंह का पलटवार, कटारे पर दर्ज रेप केस फिर उछाला, जांच की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari