सौरभ शर्मा केस: जीतू पटवारी ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Vikram Jain | Published:
Share
Saurabh Sharma Case PCC Chief Jitu Patwari
Saurabh Sharma Case PCC Chief Jitu Patwari

सौरभ शर्मा मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष और जांच की मांग की है।

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। अब कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकायुक्त पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लोकायुक्त पुलिस का व्यवहार इस मामले में बदल रहा है, जिससे जनता में यह धारणा बन रही है कि मामले को रफा-दफा किया जा सकता है। जीतू पटवारी ने लोकायुक्त से मांग की है कि इस मामले में ईमानदारी से जांच की जाए और वास्तविक अपराधियों को सामने लाया जाए।

क्या कार्रवाई कर रही लोकायुक्त पुलिस?

सौरभ शर्मा के मामले में कांग्रेस ने लोकायुक्त पुलिस पर सवाल उठाए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मामले पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "इस मामले में 54 किलो सोना, कई किलो चांदी, करोड़ों रुपए कैश और अकूत संपत्ति बरामद हुई है, लेकिन लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई से यह प्रतीत हो रहा है कि मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता में यह धारणा बन रही है कि लोकायुक्त का उद्देश्य मामले को रफा-दफा करना है।" पटवारी ने यह भी कहा कि लोकायुक्त एक निष्पक्ष संस्था है और मध्य प्रदेश की जनता का भरोसा इस पर होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से ईडी की पूछताछ, चेतन-शरद से बाद में होंगे सवाल-जवाब

असली अपराधियों को सामने लाने की मांग

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि "यह मामला बहुत बड़ा है और इसमें जखीरा बरामद हुआ है, लेकिन लोकायुक्त के व्यवहार से यह लगता है कि पूरा मामला दबाया जा रहा है। उन्होंने लोकायुक्त से पूछा गया कि वह डायरी कहां है, जिसकी शुरुआत में बात की गई थी? क्या यह मामूली घटना है या इसके पीछे और बड़े अपराधी हैं?" उन्होंने कहा क्या तालाब की यही छोटा मछली है या इसके पीछे बड़े बड़े मगरमच्छ हैं। उन मगरमच्छों को कौन पकड़ेगा। लोकायुक्त का काम करने का तरीका बदला है और ये बात संदेह पैदा करती है। ये न एजेंसी के लिए न ही मध्य प्रदेश की सेहत के लिए अच्छा है। हम चाहते हैं कि ईमानदारी से मूल अपराधियों को सामने लाया जाए’।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ शर्मा मामले में क्या एजेंसियां दोषियों को दिला पाएंगी सजा : उमा भारती

पूछताछ में सौरभ शर्मा ने नहीं खोला मुंह

दरअसल, करोड़ों रुपए की काली कमाई करने वाले परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद अदालत ने सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। लेकिन अब तक सौरभ शर्मा ने पूछताछ में अपना मुंह नहीं खोला है। सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस सौरभ शर्मा का नार्को टेस्ट भी कर सकती है, ताकि मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ शर्मा की बेनामी प्रॉपर्टी पर 30 से अधिक लोगों को नोटिस

निष्पक्ष और ईमानदार जांच की मांग

जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और ईमानदार जांच की मांग की। पटवारी का आरोप है कि लोकायुक्त मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और इससे जनता में संदेह पैदा हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ शर्मा ने काली कमाई से खरीदी कई प्रॉपर्टी, रिश्तेदारों के नाम पर करवाई रजिस्ट्री

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • PCC Chief Jitu Patwari
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त पुलिस
  • सौरभ शर्मा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर