सौरभ शर्मा से अब आयकर विभाग करेगा जेल में पूछताछ, भोपाल कोर्ट ने दी अनुमति

Vikram Jain | Feb 21, 2025, 23:26 IST
Share
saurabh sharma it department jail inquiry 52kg gold cash
saurabh sharma it department jail inquiry 52kg gold cash

भोपाल कोर्ट ने आयकर विभाग को परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जेल में पूछताछ की अनुमति दे दी है। सौरभ पर 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश बरामदगी का केस दर्ज है।

भोपाल के चर्चित 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश के मामले में अब आयकर विभाग की जांच तेज हो गई है। भोपाल कोर्ट ने शुक्रवार को आईटी विभाग को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जेल में पूछताछ की अनुमति दी। इस फैसले से मामले की तह तक जाने की संभावना बढ़ गई है।

ED के बाद आयकर विभाग करेगा पूछताछ

दरअसल, भोपाल के मेंडोरी जंगल से मिली इनोवा कार में 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश बरामद होने के बाद सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी की पूछताछ के बाद अब आयकर विभाग को भी उससे जेल में पूछताछ की अनुमति मिल गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयकर विभाग की पूछताछ के बाद सौरभ शर्मा के प्रकरण से जुड़ी कई कड़ियां खुल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... ED कोर्ट ने खारिज की सौरभ शर्मा की जमानत याचिका, जेल में रखी जा रही कड़ी निगरानी

तीनों आरोपियों से होगी पूछताछ

आयकर विभाग के वकील इकराम खान ने बताया कि कोर्ट ने जेल मैन्युअल के आधार पर अफसरों को पूछताछ की इजाजत दी है। यह पूछताछ सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल तीनों से ही की जाएगी। इससे पहले भोपाल, ग्वालियर और अन्य शहरों में भी छापेमारी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... मुश्किल में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह!, सौरभ शर्मा केस में लोकायुक्त से मिला कांग्रेस डेलीगेशन, सौंपे सबूत

आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

इधर, गुरुवार को हुई सुनवाई में भोपाल कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस दौरान आयकर विभाग के वकील हर्षवर्धन टोपरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच की स्थिति कोर्ट में रखी।

93 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

बीते 9 दिनों में ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने सौरभ शर्मा की कुल 93 करोड़ की संपत्तियों का खुलासा किया है। इनमें कार में रखा 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें... सौरभ शर्मा, चेतन और शरद को 14 दिन के लिए भेजा जेल, ED की पूछताछ में बड़ा खुलासा

क्या बोले कोर्ट के जज?

कोर्ट ने अफसरों से सवाल किया कि क्या आयकर विभाग ने कोई केस दर्ज किया है? शुक्रवार को आयकर विभाग ने जानकारी दी कि मामला दर्ज हो चुका है, जिसके बाद कोर्ट ने जेल में पूछताछ की अनुमति दे दी।

ये खबर भी पढ़ें... सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • ED
  • मध्य प्रदेश
  • आयकर विभाग
  • परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा
  • सौरभ शर्मा केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा