SC-ST, OBC महासम्मेलन में हंगामा, संविधान की किताब फाड़ी, भीड़ ने आरोपियों को पीटा

Neel Tiwari | Published:
Share
tore the constitution book
tore the constitution book

जबलपुर में सम्राट अशोक के धम्म विजय दिवस पर हंगामा हुआ। कुछ युवकों ने मंच पर चढ़कर विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने संविधान की किताब फाड़ दी। घटना के बाद भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

JABALPUR. जबलपुर के मानस भवन में सम्राट अशोक महान धम्म विजय दिवस पर रविवार हंगामा हुआ। सामाजिक एवं राजनैतिक जन चेतना महासम्मेलन के दौरान कुछ युवकों ने मंच पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इन युवकों ने कार्यक्रम का मंच पर चढ़कर विरोध किया। वहीं स्टॉल पर बिक रही संविधान की किताब फाड़ी। इसके बाद उपस्थित भीड़ बेकाबू हो उठी।

मंच पर चढ़कर विरोध

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक अचानक मंच के पास पहुंचे। कार्यक्रम का विरोध करते हुए हंगामा मचाने लगे। इन्हीं युवकों पर बाहर लगे बुक स्टॉल से संविधान की प्रति फाड़ने का भी आरोप लगा है। भीड़ ने इस हरकत के बाद आरोपियों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, संविधान में संशोधन पर रोक बरकरार

विधायक ने प्रशासन को लिया आड़े हाथों

015abcf7-6f4
015abcf7-6f4


कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि संघी मानसिकता के लोगों ने प्रशासन के संरक्षण में यह काम किया है। संविधान की किताब फाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय, पुलिस स्टॉल लगाने वालों से लाइसेंस पूछने लगी।

घनघोरिया ने कहा क्या अब संविधान की किताब बेचने के लिए भी लाइसेंस लेना पड़ेगा? यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मनुवादी ताकतें दूसरे वर्गों और उनके अधिकारों को खत्म करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें...इंदौर के यशवंत क्लब में संविधान संशोधन की सुगबुगाहट, चुनाव के पहले बड़ा दाव

पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

संविधान की पुस्तक फाड़े जाने की खबर फैलते ही कार्यक्रम स्थल पर भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। घटना से उत्पन्न तनाव को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम में हंगामा करने वाले युवकों को हिरासत में लिया। भीड़ को शांत कराने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें...नहीं थम रहा अंबेडकर विवाद: अधिवक्ता अनिल मिश्रा का विवादित बयान, बीएन राव को बताया संविधान निर्माता

ये भी पढ़ें...नई पेंशन स्कीम के NPS और OPS में बंट गए मध्यप्रदेश के IAS अफसर

कार्यक्रम में तनाव के बीच भी जारी रहा विरोध

संविधान का अपमान: यह सम्मेलन समाजिक और शैक्षणिक जागरूकता को समर्पित था। संविधान की किताब को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा। घटना ने सम्मेलन को राजनीतिक और सामाजिक तनाव का केंद्र बना दिया। उपस्थित लोगों ने कड़ी निंदा की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। यह घटनाक्रम जबलपुर में नए विवाद का कारण बना है। सामाजिक कार्यक्रमों की सुरक्षा, पुलिस की भूमिका और संविधान के सम्मान पर बहस तेज हो गई है।

बजरंग दल ने लगाया आरोप

मामले में बजरंग दल के सुमित ठाकुर भी कार्यकर्ताओं के साथ मानस भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमारे प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को यह सूचना मिली थी कि यहां पर हिंदू समाज विरोधी किताबें बेची जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर किताब खरीदी। जिसमें भगवान श्रीराम सहित माता सीता और कैकई के विरुद्ध भी अपमानजनक बातें लिखी हुई थी। जिसे उन्होंने विरोध किया। उन्होंने की एसटी एससी और ओबीसी समाज भी हमारा अपना ही है। लेकिन यहां पर पार्टी विशेष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • बजरंग दल
  • लखन घनघोरिया
  • संविधान का अपमान
  • संविधान की किताब फाड़ी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर