सिवनी में 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जालना के व्यापारी के करीब डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने के आरोप

Manish Kumar | Oct 09, 2025, 23:26 IST
Share
seoni-jalna-businessman-fraud-1-5-crore-police-suspended
Photograph: (The Sootr)

सिवनी जिले में आईजी प्रमोद वर्मा ने नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इन पर आरोप है कि हवाला के आरोपियों से 1.45 करोड़ रुपए की रकम जब्त करने के बाद भी वह सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की थी।

SEONI. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हवाला की करीब डेढ़ करोड़ रुपए की रकम हड़पने और व्यापारी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के सामने आते ही जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हवाला मामले में अब सिवनी की सीएसपी पूजा पांडे की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।



हवाला के 3 करोड़ जब्त, डेढ़ करोड़ हड़पे

बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात, बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के जालना निवासी ज्वेलर्स सोहन परमार के कर्मचारियों से हवाला के करीब तीन करोड़ रुपए की नकदी जब्त की थी। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की जानकारी तत्कालीन सीएसपी पूजा पांडे को भी थी और उनके निर्देश पर कुछ अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे।

जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से कर्मचारियों के साथ मारपीट की और हवाला की रकम में से करीब डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने की योजना बनाई। कर्मचारियों को धमकाकर वहां से भगा दिया गया, लेकिन जब व्यापारी सोहन परमार को इस घटना की जानकारी मिली, तो उसने सिवनी कोतवाली में पुलिस पर लूट की शिकायत दर्ज कराई।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

8 अक्टूबर, बुधवार की देर रात बंडोल पुलिस को टिप मिली थी कि कटनी से जालना जा रही एक कार (एमएच13ईके3430 ) में हवाला की बड़ी रकम 1.45 करोड़ रुपए छिपाई गई है। इसके बाद बंडोल पुलिस ने कार का पीछा किया और शीलादेही इलाके में उसे पकड़ लिया। बताया गया कि गाड़ी में जालना निवासी कथित हवाला कारोबारी-व्यापारी सोहन परमार और उसके साथ तीन-चार अन्य लोग थे। पुलिस ने वाहन से 1.45 करोड़ की रकम जब्त की है।

ये भी पढ़ें... कफ सिरफ से मौत का मामला : सीएम मोहन यादव ने तमिलनाडू सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पुलिसकर्मियों पर सवाल: राशि जब्ती के बाद क्या किया?

जब पुलिस ने हवाला की रकम जब्त की, तो मामला बिगड़ने की बजाय सस्पेंशन की ओर बढ़ता गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने रकम की पूरी जब्ती को लेकर विवादित तरीके से कुछ राशि को वापस करने का प्रयास किया। पहले तीन करोड़ की राशि जब्ती की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में 1 करोड़ 45 लाख रुपए की रकम को जब्त करने की बात सामने आई। इसके बाद मामला गर्माया और पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे।

ये भी पढ़ें... मुलताई में आरएसएस प्रचारक के साथ मारपीट, भारी तनाव के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस कस्टडी में आरोपियों का मोबाइल कैसे पहुंचा नागपुर?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस ने सोहन परमार और उसके साथियों को अपनी कस्टडी में लिया, तो उनके मोबाइल फोन नागपुर तक कैसे पहुंच गए? यह सवाल पुलिस प्रशासन के लिए एक यक्ष प्रश्न बन गया है। फिलहाल, यह पूरी घटना सिवनी जिले के पुलिस अधिकारियों के लिए चुनौती बन चुकी है और मामले की जांच जारी है।

एसपी ने कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

सिवनी एसपी सुनील मेहता ने द सूत्र से कहा कि महाराष्ट्र के जालना निवासी व्यापारी सोहन परमार से 1.45 करोड़ रुपए की रकम जब्त की गई है। मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें... एमपी में जहरीले कफ सिरप का कहर जारी, 2 और बच्चों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 22 तक पहुंचा

निलंबित किए गए अधिकारी और कर्मचारी

उप निरीक्षक अर्पित भैरम, थाना प्रभारी बण्डोल, सिवनी,
प्रधान आरक्षक 203 माखन, एसडीओपी कार्यालय सिवनी,
प्रधान आरक्षक 447 रविन्द्र उईके, रीडर-एसडीओपी कार्यालय सिवनी,
आरक्षक 803 जगदीश यादव, एसडीओपी कार्यालय सिवनी,
आरक्षक 306 योगेन्द्र चौरसिया, एसडीओपी कार्यालय सिवनी,
आरक्षक चालक 582 रितेश, ड्राइवर एसडीओपी कार्यालय सिवनी,
आरक्षक 750 नीरज राजपूत, थाना बण्डोल, सिवनी,
आरक्षक 610 केदार, गनमैन-एसडीओपी सिवनी, 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा,
आरक्षक 85 सदाफल, गनमैन-एसडीओपी सिवनी, 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा।

ये भी पढ़ें... एमपी में अब बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को दवा बेचना पडे़गा महंगा, 2 लाख जुर्माना और जेल की सजा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • द सूत्र
  • हवाला कारोबारी
  • सिवनी एसपी सुनील मेहता
  • सिवनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा