शिवराज-सिंधिया-खटीक के पास कितना पैसा? जानकर रह जाएंगे हैरान, नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Dablu Kumar | Sept 11, 2025, 13:48 IST
Share
mp bjp mantri wealth
mp bjp mantri wealth

केंद्रीय मंत्रियों ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए अपनी संपत्तियों के बारे में जानकारी साझा की है। इस जानकारी में कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं।

केंद्रीय मंत्रियों ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है। इसमें मध्य प्रदेश से मोदी सरकार में पांच केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक मंत्रियों की संपत्तियों में क्रिप्टोकरेंसी, सोने-चांदी के जेवर, म्यूचुअल फंड्स और हथियार जैसी चीजें भी शामिल हैं।

एमपी से केंद्रीय मंत्रियों के पास कितना पैसा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास 8.98 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 1 रिवॉल्वर और एक पुरानी एंबेसेडर कार शामिल हैं।

eb5ba30c-a67
eb5ba30c-a67


e4833347-9d1
e4833347-9d1


2087fb9a-223
2087fb9a-223


ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय संचार मंत्री): इनके पास 374 करोड़ की संपत्ति है, और एक पुरानी बीएमडब्ल्यू कार भी है।

eee7d512-0fd
eee7d512-0fd


935b97ad-fca
935b97ad-fca




b06ad068-723
b06ad068-723


ये भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज मंत्रालय में बैक टू बैक करेंगे बैठक, सीहोर दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी

वीरेंद्र कुमार (केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री):

वीरेंद्र कुमार खटीक की संपत्ति 2.88 करोड़ रुपए की है। उन्होंने 37 साल पुराना स्कूटर और एक रिवॉल्वर भी घोषित किया है।

e71f0874-2d9
e71f0874-2d9


18d4ad85-917
18d4ad85-917


सावित्री ठाकुर (महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री): उनके पास 5.31 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें दुनाली बंदूक, रिवॉल्वर और 67 लाख रुपए की ज्वेलरी शामिल है।

462b8061-b8d
462b8061-b8d


दुर्गादास उइके (केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री):

उनके पास 1.54 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें मोटरसाइकिल, दो कारें (स्कार्पियो और इनोवा) शामिल हैं।

12a98180-d18
12a98180-d18


ये भी पढ़िए...इंदौर बीजेपी के MIC मेंबर राकेश जैन के समर्थक सूरज ने पिस्टल दिखाकर धमकाया,पुलिस ने छोड़ा

अन्य केंद्रीय मंत्रियों का क्या है हाल

नितिन गडकरी (परिवहन मंत्री): उन्होंने 31 साल पुरानी एम्बेसडर कार के साथ तीन और गाड़ियों और 37 लाख रुपए से ज्यादा की सोने की ज्वेलरी की जानकारी दी है।



रवनीत सिंह बिट्टू (रेल और फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री): उन्होंने 1997 मॉडल की मारुति एस्टीम कार और एक पिस्टल घोषित की है।

अन्नपूर्णा देवी (महिला एवं बाल विकास मंत्री): उन्होंने रिवॉल्वर, राइफल, ट्रैक्टर और करीब 1 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड की जानकारी दी है।

एल. मुरुगन (सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री): उन्होंने 74 लाख रुपए से ज्यादा की सोने की ज्वेलरी और एक स्कूटी घोषित की है।

राव इंदरजीत सिंह (केंद्रीय मंत्री): उन्होंने 1.2 करोड़ रुपए से ज्यादा की 1,679 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 10 किलो चांदी और हीरे की ज्वेलरी घोषित की है।

ये भी पढ़िए... एमपी बीजेपी के कॉल सेंटर ने दिल्ली में किए इतने लाख कॉल कि मिल गई आसान जीत

निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री): उन्होंने 27 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी और 19 लाख रुपए के म्यूचुअल फंड की जानकारी दी है।

कौशल विकास राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी संपत्ति में 31 मार्च 2025 तक 21.31 लाख रुपये की क्रिप्टो इनवेस्टमेंट (क्रिप्टोकरेंसी में निवेश) की जानकारी दी है।

ये भी पढ़िए...एमपी बीजेपी में अब तक तीन बड़े नेताओं के परिजनों से लिया गया इस्तीफा, क्या है पार्टी की नया प्लान?

क्रिप्टोकरेंसी को अपनी संपत्ति में किया शामिल

इसके अलावा उनकी पत्नी चारु सिंह के पास 22.41 लाख रुपये की डिजिटल एसेट्स (डिजिटल संपत्ति) हैं। जयंत चौधरी ऐसे एकमात्र मंत्री हैं, जिन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को अपनी संपत्ति में शामिल किया है।

भारत में अभी तक क्रिप्टोकरेंसी (वर्चुअल करेंसी) के लिए स्पष्ट नियम नहीं बने हैं। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई बार क्रिप्टोकरेंसी के जोखिमों के बारे में चेतावनी दी है।

इस समय कुछ मंत्री अपनी संपत्तियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसमें म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाली दो महिला मंत्रियों का नाम भी शामिल है।



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • बीजेपी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • नितिन गडकरी
  • वीरेंद्र कुमार खटीक
  • सावित्री ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज