भगवान की मूर्ति पर जूता पहनकर बैठा मुस्लिम युवक, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

Sandeep Kumar | May 23, 2025, 23:29 IST
Share
sonkacchh-bahubali-murti
sonkacchh-bahubali-murti

सर्व हिंदू समाज की शिकायत पर सोनकच्छ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर यह आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी।

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ स्थित गंधर्वपुरी संग्रहालय में भगवान बाहुबली की मूर्ति का अपमान करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने जूता पहनकर भगवान की मूर्ति पर बैठा इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी। हालांकि इस घटना के बाद धार्मिक समुदायों में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि एक मुस्लिम किशोर ने भगवान बाहुबली की मूर्ति का अपमान कर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की, जिससे जैन और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

सर्व हिंदू समाज की शिकायत पर सोनकच्छ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी मतीन बोस 786 पर यह आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। घटना के बाद से समाज में रोष व्याप्त है और धार्मिक संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये खबर भी पढ़िए...नीमच में राजपूत परिवार की अनूठी पहल, दहेज को ठुकराया, शगुन में केवल इतना लिया

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज, केरल होकर आया था एक मरीज

गंधर्वपुरी संग्रहालय की सुरक्षा पर सवाल

गंधर्वपुरी क्षेत्र पुरातात्विक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां की खुदाई में जैन तीर्थंकरों की कई प्राचीन मूर्तियां मिली थीं, जिन्हें पुरातत्व विभाग द्वारा बनाए गए संग्रहालय में रखा है। हालांकि, स्थानीय समाज का आरोप है कि विभाग द्वारा इस संग्रहालय की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लापरवाही के चलते कोई भी व्यक्ति संग्रहालय में बेरोकटोक प्रवेश कर सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल उल्लंघन याचिका की खारिज, वकील पर जुर्माना भी लगाया

ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों अधिकारियों का लिखा जाएगा CR

प्रशासन से सख्त कदम की मांग

जैन समाज द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद संग्रहालय और धरोहरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। समाज की मांग है कि प्राचीन मूर्तियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • इंस्टाग्राम
  • देवास
  • हिंदू
  • सोनकच्छ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा