जबलपुर में छात्र ने दोस्तों को मैसेज किया बोला 'परेशान हूं' और चौथी मंजिल से लगा दी छलांग
Neel Tiwari | Jun 05, 2025, 23:14 IST
student messaged friends
छात्र इसी साल पहले साल में एडमिशन लेकर आया था। वह पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन कुछ दिनों से थोड़ा चुपचाप रहता था। हमें यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने कुछ बाहरी दोस्तों से मिल रहा था
MP News: जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहे एक छात्र शिवांश गुप्ता ने गुरुवार को हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। शिवांश गुप्ता, जो मूल रूप से रीवा का रहने वाला था। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर 4 में रह रहा था। उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाई और गंभीर चोटों के साथ उसे मेडिकल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। करीब ढाई बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़िए... NEET की Answer Key देखकर तनाव में आया होनहार छात्र, गोली मारकर दे दी जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या करने से पहले शिवांश ने अपने दो दोस्तों को मैसेज भेजा था और लिखा था कि "परेशान हूं"। जब दोस्तों ने उससे पूछा कि आखिर क्या बात है, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। घटना के समय उसका रूम पार्टनर हॉस्टल में नहीं था, इसलिए वह अपने कमरे में अकेला था।
ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन स्पिरिचुअल-वेलनेस समिट: CM ने पेश किया विकास का रोडमैप
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, "हमें छात्रों से यह जानकारी मिली कि शिवांश पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। लेकिन उसने यह बात न तो अपने दोस्तों को बताई और न ही अपने मॉनिटरिंग टीचर को। हमारे यहां हर 20 छात्रों के लिए एक टीचर की निगरानी व्यवस्था है।"
डीन के मुताबिक, "यह छात्र इसी साल पहले साल में एडमिशन लेकर आया था। वह पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन कुछ दिनों से थोड़ा चुपचाप रहता था। हमें यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने कुछ बाहरी दोस्तों से मिल रहा था और कहता था कि हॉस्टल में अकेलापन महसूस होता है।"
ये खबर भी पढ़िए... गधा घोटाला : मरे गधों के नाम पर लगा डाला लाखों का चूना
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच रही है कि यह घटना रैगिंग या किसी और कारण से हुई है या फिर आत्महत्या है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। मृतक छात्र का मोबाइल फोन और अन्य चीजें भी जब्त की गई हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में था और किन बातों से परेशान था।
ये खबर भी पढ़िए... महार रेजिमेंट के लापता लेफ्टिनेंट कर्नल यूपी में मिले
इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हॉस्टल में रहने वाले बाकी छात्र इस घटना से सदमे में हैं। कोई यह सोच भी नहीं पा रहा कि शिवांश जैसा शांत और समझदार लड़का ऐसा कदम कैसे उठा सकता है।
अब इस मामले की जांच के बाद यह सच सामने आएगा कि आखिरकार छात्र ने डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया यह इसके पीछे कोई और कारण था लेकिन यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पढ़ाई का दबाव, अकेलापन और मानसिक तनाव युवाओं को कहां ले जा रहा है। जरूरत इस बात की है कि हम समय रहते ऐसे छात्रों की बात सुनें, उनके साथ संवाद करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि वे अकेले नहीं हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
सुसाइड | मध्य प्रदेश
दोपहर में हॉस्टल से कूदा, इलाज के दौरान मौत
ये खबर भी पढ़िए... NEET की Answer Key देखकर तनाव में आया होनहार छात्र, गोली मारकर दे दी जान
दोस्तों को किया मैसेज बोला परेशान हूं...
ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन स्पिरिचुअल-वेलनेस समिट: CM ने पेश किया विकास का रोडमैप
डिप्रेशन में था छात्र, लेकिन किसी को नहीं बताया
डीन के मुताबिक, "यह छात्र इसी साल पहले साल में एडमिशन लेकर आया था। वह पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन कुछ दिनों से थोड़ा चुपचाप रहता था। हमें यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने कुछ बाहरी दोस्तों से मिल रहा था और कहता था कि हॉस्टल में अकेलापन महसूस होता है।"
ये खबर भी पढ़िए... गधा घोटाला : मरे गधों के नाम पर लगा डाला लाखों का चूना
पुलिस ने शुरू की जांच, हर पहलू पर नजर
ये खबर भी पढ़िए... महार रेजिमेंट के लापता लेफ्टिनेंट कर्नल यूपी में मिले
कॉलेज और हॉस्टल में मातम का माहौल
अब इस मामले की जांच के बाद यह सच सामने आएगा कि आखिरकार छात्र ने डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया यह इसके पीछे कोई और कारण था लेकिन यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पढ़ाई का दबाव, अकेलापन और मानसिक तनाव युवाओं को कहां ले जा रहा है। जरूरत इस बात की है कि हम समय रहते ऐसे छात्रों की बात सुनें, उनके साथ संवाद करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि वे अकेले नहीं हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
सुसाइड | मध्य प्रदेश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA