छपाई की आड़ में पाठ्यपुस्तक निगम की हेराफेरी

Sanjay Sharma | May 17, 2025, 22:35 IST
Share
Textbook Corporations fraud
Photograph: (THESOOTR)

मध्य प्रदेश घपले_घोटालों के भार से उबर नहीं पा रहा है। अब नया मामला पाठ्यपुस्तक निगम से सामने आया है। निगम में सालों से किताबों की छपाई की आड़ में कागज की खरीदी में करोड़ों की हेराफेरी हो रही है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश घपले-घोटालों के भार से उबर नहीं पा रहा है। एक घोटाले में सरकार जांच बैठाती है तो दूसरी गड़बड़ियां सामने आ जाती है। अब एक नया मामला पाठ्यपुस्तक निगम से सामने आया है। निगम में सालों से किताबों की छपाई की आड़ में कागज की खरीदी में करोड़ों की हेराफेरी हो रही है। अब इस मामले को शासन ने संज्ञान में लिया है। जांच में व्यापक गड़बड़ी और करोड़ों का घपला उजागर हो सकता है।

पारदर्शी नहीं व्यवस्था

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए पाठ्यपुस्तक निगम के जरिए हर साल किताबों की छपाई कराता है। निगम इसके लिए हर साल करीब साढ़े 6 करोड़ किताबें छापता आ रहा है। इसके लिए निगम कुछ खास और जानी पहचानी पेपर मिलों से ही पेपर की खरीदी करता है। इसके लिए निगम की पेपर खरीदी की प्रक्रिया भी पारदर्शी नहीं है। इसी का सहारा लेकर पेपर की अधिक खरीदारी दर्शाकर मिलों को तगड़ा भुगतान किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए :

कांग्रेस ने RSS कार्यालय को सौंपा विरोध-पत्र, कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर जताया आक्रोश

सुप्रीम कोर्ट से एमपी ई-टेंडरिंग प्रकरण में ईडी का प्रकरण खारिज

खरीदी पर ज्यादा भुगतान

पाठ्यपुस्तक निगम जिन पेपर मिलों से किताबों की छपाई के लिए पेपर की खरीदी करता है उनमें शाह पेपर मिल, सेतिया पेपर मिल, सिल्वरटन पेपर मिल, अमृत पेपर मिल व खन्ना पेपर मिल प्रमुख हैं। इन पेपर मिलों से छपाई के लिए निगम को सप्लाई की जाती है। पेपर मिलों से सप्लाई के बाद जो बिल पेश किए जाते हैं अधिकारी बिना किसी पड़ताल के उनका भुगतान कर देते हैं। इसके लिए पेपर एक्सपर्ट नियुक्त होने के बाद भी पेपर की वास्तविक क्वालिटी की जांच नहीं कराई जाती।

ये खबरें भी पढ़िए :

अक्षत की मुट्ठी में छिपी सेवा पुस्तिका! अभियंता का 'टोटकानुमा' फरमान वायरल

इंदौर में DAVV के सेल्फ फाइनेंस कर्मचारियों ने कुलपति को घेरा, कार से उतरकर पैदल जाना पड़ा

ऐसे लग रहा निगम को चूना

जानकारों के अनुसार निगम को हर साल छह करोड़ से ज्यादा किताबें छापनी होती है। इसके लिए पेपर खरीदा जाता है। आमतौर पर पेपर की मात्रा की गणना जीएसएम यानी स्कवॉयर पर मीटर से की जाती है। यानी उसके भार और साइज के आधार पर होती है। जिस पेपर को खरीदा जा रहा है वह 58.56×80-4914 वर्ग सेंटीमीटर अर्थात 0.4914 वर्ग मीटर आकार का होता है। इसके एक वर्ग मीटर में करीब 80 ग्राम वजन होता है। मतलब एक सीट का भार 39.31 ग्राम होगा। पेपर के एक रिम में 500 सीट होती हैं। इस आधार पर इसका वजन 19656 ग्राम या 19 किलो 656 ग्राम होता है। जबकि इस पेपर की इस मात्रा को बिलिंग में ज्यादा बताया जा रहा है। इस वजह से किताबों की छपाई के लिए 4500 टन पेपर की जरूरत है। वहीं 11.50 टन अधिक पेपर का भुगतान हो रहा है। इस पर सरकार को करीब 11 लाख रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सप्लाई
  • चूना
  • मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल
  • भुगतान
  • पाठ्यपुस्तक निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज