Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | May 29, 2025, 21:37 IST
Share
top-news-the-sootr-29-may
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प का साथ छोड़ते हुए DOGE से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, भारत ने साफ कहा है कि पाकिस्तान से केवल PoK खाली करने पर ही बातचीत होगी। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प का साथ छोड़ा, DOGE से दिया इस्तीफा

टेस्ला के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन में अपनी भूमिका छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर गुरुवार सुबह 5.30 बजे इस्तीफे की जानकारी दी। मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर उनका समय पूरा हो चुका है। ट्रम्प ने उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया था, जिसका मकसद सरकारी खर्चों को कम करना था। मस्क का कार्यकाल 30 मई 2025 तक था, और उन्होंने इस्तीफा उसी के एक दिन पहले दिया। मस्क ने उस बिल का विरोध किया था जिसे ट्रम्प ने ‘बिग ब्यूटीफुल’ कहा था। मस्क का कहना था कि यह बिल DOGE के उद्देश्य के खिलाफ है। उन्होंने ट्रम्प को इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद भी दिया। उनके इस्तीफे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पुंछ के लिए राहत पैकेज की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पुंछ और पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि फायरिंग से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हुआ है। राहुल ने कहा कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद और पुनर्वास के ठोस कदम जरूरी हैं। वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारत की गोपनीय जानकारी भेज रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से देश की सुरक्षा कड़ी करने की कोशिश हो रही है।

पीएम मोदी के सिंदूर बयान पर ममता का विवादित तंज, ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। कोलकाता में उन्होंने कहा कि पीएम ऐसे बात कर रहे हैं जैसे हर महिला के पति हों। उन्होंने पूछा कि मोदी अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते। ममता ने कहा कि सिंदूर हर महिला के लिए पवित्र होता है और वे इसे अपने पति के सम्मान में लगाती हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई कमेंट नहीं करना चाही, लेकिन कहा कि उन्हें बोलने पर मजबूर किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अलीपुरद्वार में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार की नीतियों पर करीब 32 मिनट का संबोधन दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार हर घर तक सिंदूर पहुंचाएगी। ममता की टिप्पणी से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

AK-47 और विस्फोटकों के साथ नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार

पूर्वी भारत में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बार फिर गहरा झटका दिया है। ओडिशा के कोरापुट ज़िले से एक खतरनाक नक्सली 'कुंजाम हिड़मा उर्फ मोहन' को गिरफ्तार किया गया है, जो AK-47 और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ घूम रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि कुंजाम हिड़मा लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था और सक्रिय रूप से संगठन के लिए काम कर रहा था। कुंजाम हिड़मा, जिसे मोहन नाम से भी जाना जाता है, सक्रिय नक्सली है।उसके पास से AK-47, विस्फोटक सामग्री और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह नक्सल ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाता रहा है, और संभवतः उसे किसी बड़ी साजिश के इरादे से भेजा गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Forecast: दिल्ली में होगी तेज बारिश, राजस्थान में लू का प्रकोप रहेगा जारी

उत्तर भारत में मौसम की स्थिति अस्थिर बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में एक गहरा दबाव सक्रिय है जो 29 मई की दोपहर तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को पार कर सकता है। यह दबाव सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच से गुजरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का असर पूर्वोत्तर भारत में देखने को मिलेगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 मई तक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। मेघालय में 29 और 30 मई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में बारिश की मात्रा 30 सेंटीमीटर से अधिक दर्ज की जा सकती है। विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कुणाल कामरा 'ठग और माफिया' वाला ट्वीट हटाएं - दिल्ली HC

देश की प्रमुख समाचार एजेंसी ANI ने यूट्यूबर मोहक मंगल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मंगल ने एक वीडियो में ANI को “गुंडा” और “ब्लैकमेलर” बताया था। यह वीडियो 5.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। इस मामले में हास्य कलाकार कुणाल कामरा भी घिरते नजर आए, जिन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक ट्वीट में ANI को 'माफिया' और 'ठग' कहा था। अदालत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कामरा को मौखिक रूप से यह ट्वीट हटाने का निर्देश दिया। अदालत ने साफ कहा कि "व्यंग्य का स्वागत है, लेकिन किसी को माफिया और ठग कहना न तो मजाक है और न ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा।" खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

देशभर में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र अलग-अलग है। इस विषय पर विवाद लंबे समय से जारी है। मध्यप्रदेश में जिला न्यायाधीशों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष है। अब इसे बढ़ाकर 61 वर्ष करने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बदलाव को कानूनी रूप से सही माना है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय को इस पर निर्णय लेना होगा। यह फैसला अन्य राज्यों के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मध्यप्रदेश के जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की रिटायरमेंट उम्र 61 वर्ष करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

1 जून से पैसों से जुड़े नियमों में होगा बड़ा बदलाव! जेब पर असर डाल सकते हैं ये नए अपडेट

हर महीने की तरह जून में भी 1 तारीख को पैसों से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब, सेवाओं और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं। रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम से लेकर FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) ब्याज दर, क्रेडिट कार्ड और ATM ट्रांजैक्शन से जुड़ी नई शर्तें लागू की जा सकती हैं। आइए जानते हैं 1 जून 2025 से कौन से नई बदलाव होने वाले हैं। हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दाम में बदलाव होता है। जून में भी कीमतें घट या बढ़ सकती हैं। यदि दाम बढ़ते हैं तो आम जनता की रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है, वहीं गिरावट से थोड़ी राहत मिल सकती है। मई के महीने में रसोई गैस की क़ीमत में थोड़ी कटौती होने से आम आदमी को राहत मिली थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में कोविड-19 की ताजा स्थिति: भोपाल में राहत, इंदौर में कोविड-19 के मामले बढ़े

29 मई 2025 को इंदौर में कोविड-19 के चार नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि एक मरीज की यात्रा यूके से और एक अन्य की मुंबई से जुड़ी है। सभी मरीज स्थिर हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। 22 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग चल रही है, जिनमें से एक का टेस्ट परिणाम अभी आना बाकी है। पिछले पांच दिनों में इंदौर में कुल 11 मामले सामने आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SIT ने मंत्री शाह का विवादित वीडियो उस लैब में भेजा, जहां जांच की सुविधा ही नहीं!

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के काम पर सवाल उठ रहे हैं। पता चला है कि SIT ने वीडियो को जांच के लिए उस फॉरेंसिक लैब में भेजा था, जहां वीडियो की जांच की कोई सुविधा ही नहीं है। SIT की रिपोर्ट में खुद यह स्वीकार किया गया है कि तकनीकी कारणों से वीडियो की जांच नहीं हो सकी। दरअसल, यह वीडियो भोपाल की एमपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में भेजा गया था, लेकिन वहां केवल वॉयस एनालिसिस की सुविधा है, फुटेज की फॉरेंसिक जांच वहां हो ही नहीं सकती। इस चूक के चलते जांच की प्रक्रिया फिर टल गई और सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई अब जुलाई में तय की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में 12 हजार पटवारी और राजस्व निरीक्षकों का होगा ट्रांसफर, आदेश जारी

मध्य प्रदेश में गृह तहसील और गृह अनुविभाग से पटवारी और राजस्व निरीक्षक हटाए जाएंगे। राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को इसके आदेश दिए हैं। गृह तहसील में पदस्थ पटवारी और गृह अनुविभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में करीब 12 हजार पटवारी और राजस्व निरीक्षक का ट्रांसफर होगा। आदेश में कहा गया है कि इन पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत का पाकिस्तान पर कड़ा रुख: केवल PoK खाली करने पर होगी बातचीत

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। भारत ने पहले पाकिस्तान को आतंकियों की सूची सौंपी थी और उनसे उन आतंकियों को भारत के हवाले करने की मांग की है। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने अवैध रूप से कश्मीर के हिस्से PoK पर कब्जा कर रखा है, और इसी मुद्दे पर ही बातचीत संभव होगी। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवाद के खुले समर्थन की भी निंदा की। जयसवाल ने बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बन चुका है और वहां आतंकियों की खुले मंच से भारत विरोधी बातें करना सामान्य बात हो गई है। इस बयान से साफ हुआ कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सख्त नीति पर कायम है और केवल PoK खाली कराने के बाद ही वार्ता को मंजूरी देगा।

जापान ने बच्चों के अजीब नामों पर लगाई रोक, आसान नाम रखना होगा जरूरी

जापान की सरकार ने बच्चों के लिए अजीब और कठिन नाम रखने पर रोक लगा दी है। देश में कुछ माता-पिता अपने बच्चों को 'नाइक', 'पिकाचु' जैसे चमकदार लेकिन समझने में मुश्किल नाम देने लगे थे। इन्हें 'किराकिरा नाम' कहा जाता है। नए नियम के तहत ऐसे नाम जो पढ़ने और समझने में कठिन हों, अधिकारी रद्द कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि नाम सरल और आसानी से उच्चारण योग्य हों ताकि बच्चों को स्कूल या सरकारी कार्यों में परेशानी न हो। इस कदम का मकसद बढ़ती अजीब नामकरण की प्रवृत्ति को रोकना है। हालांकि, कुछ लोग इसे माता-पिता की आजादी में बाधा मानते हैं। वहीं, समर्थकों का कहना है कि सरल नाम बच्चों के लिए बेहतर और सामाजिक समायोजन में सहायक हैं। यह नियम बच्चों के हित और सामाजिक सामंजस्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

स्विट्जरलैंड के आल्प्स में ग्लेशियर टूटने से बड़ा लैंडस्लाइड, 300 लोग सुरक्षित निकाले गए

स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत का एक ग्लेशियर टूटने से लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें ब्लैटन गांव का लगभग 90% हिस्सा बर्फ और कीचड़ में दब गया। इस घटना में इलाके से 300 लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वैज्ञानिकों ने पहले ही ग्लेशियर के टूटने की चेतावनी दी थी। लैंडस्लाइड के बाद 64 साल का एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश थर्मल कैमरों वाले ड्रोन से की जा रही है। मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है और स्विस पर्यावरण मंत्री ने स्थिति के और खराब होने का खतरा जताया। मलबे से नदी भर जाने के कारण बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। मेयर ने कहा कि गांव मलबे के नीचे दब गया है, लेकिन इसे फिर से बनाया जाएगा। इस घटना में लाखों क्यूबिक मीटर मलबा घाटी में गिरा, जिसमें बर्फ भी शामिल थी।

एक्सपर्ट का दावा: नए कोरोना वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन कम असरदार

देश में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक्टिव केस की संख्या 1348 पहुंच गई है और मौतें 15 हो गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 6 मौतें शामिल हैं। IIT कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि 2022 के बाद नए वैरिएंट की वजह से केस बढ़े हैं, लेकिन गंभीर स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि इस बार भी ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि अगर चौथी लहर आई तो इसका असर 21 से 28 दिन तक रहेगा। यह लहर दूसरी लहर की तरह जानलेवा नहीं होगी। एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि नए वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन का असर कम हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

IRCTC होटल घोटाले में 23 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला, लालू यादव भी आरोपी

IRCTC होटल घोटाले की सुनवाई 23 जुलाई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। इस मामले में CBI ने लालू यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि जब लालू रेल मंत्री थे, तब पुरी और रांची में स्थित BNR होटल को IRCTC को ट्रांसफर किया गया था। इस होटल के रख-रखाव और सुधार के लिए टेंडर विनय कोचर की कंपनी मेसर्स सुजाता होटल्स को दिया गया था। CBI का दावा है कि इस टेंडर प्रक्रिया में हेर-फेर हुई, जिसका नेतृत्व उस समय के IRCTC एमडी पीके गोयल ने किया। 2017 में सीबीआई ने लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। आरोप साबित होने पर दोषियों को सात साल तक की सजा हो सकती है।

खबरें काम की | छत्तीसगढ़ | top news | top news today | The Sootr

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • पटवारी
  • The Sootr
  • top news
  • कोविड
  • खबरें काम की
  • top news today
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि