Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Dec 22, 2024, 08:15 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. MPPSC के खिलाफ छात्रों का महाआंदोलन खत्म, 3 मांगों पर CM सहमत

मप्र लोक सेवा आयोग से विविध मांगों को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ छात्रों का महाआंदोलन रविवार तड़के खत्म हो गया। सुबह 4:00 बजे कलेक्टर ने आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया। अब रविवार को सीएम मोहन यादव के साथ छात्र प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होगी। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल भोपाल निकल रहा है।

तीन मांगों पर CM मोहन यादव सहमत

1 . 87% के सारे रिजल्ट दिखाए जाएंगे

2 . मेन्स परीक्षा की कॉपी दिखाएंगे

3 . प्री के पेपर में नहीं होंगी गलतियां

2. रेड पर रेड: MP में भ्रष्टाचारियों की फौज, सालभर में 1000 करोड़ जब्त

BHOPAL. साल 2024 में मध्य प्रदेश देश की नामचीन जांच एजेंसियों की कार्रवाई की जद में रहा। रियल एस्टेट कारोबारी, उद्योगपतियों से लेकर नेता और अफसर भी ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की छापामार कार्रवाइयों में उलझे रहे। सालभर में हुई छापामार कार्रवाइयों में प्रदेश से बेहिसाब-बेनामी संपत्ति, अरबों की नकदी के साथ ही सोना-चांदी, हीरे भी जब्त किए गए हैं। छापामार कार्रवाईयों ने प्रदेश में सरकार की नाक के नीचे चल रहे नेता-अफसर और कारोबारियों के नेक्सस की परतें खोलकर रख दी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. मध्यप्रदेश में कुपोषण का कलंक : कौन डकार गया 480 करोड़ का पोषण आहार

मध्य प्रदेश की धरती से अब भी कुपोषण का कलंक मिटने का नाम नहीं ले रहा। यह स्थिति तब है जबकि केंद्र और प्रदेश की सरकार इसे मिटाने के लिए करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर रही हैं। फिर क्या कारण है कुपोषण के खिलाफ जंग में सरकार हर बार पिछड़ जाती हैं। आखिर कुपोषित, गरीब और आदिवासी वर्ग के हिस्से का बजट किसकी जेबें भर रहा है। कुपोषण से लड़ाई के लिए जारी होने वाले करोड़ों रुपए की लूट आखिर कैसे हो रही है इसका खुलासा कैग की रिपोर्ट ने किया है। केंद्रीय नियंत्रण एवं महालेखाकार यानी CAG की रिपोर्ट बताती है 2018 से 2021 के बीच `टेक होम राशन योजना` के 428 करोड़ रुपए कैसे हड़पे गए।पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. प्रयागराज महाकुंभ में फर्जी वेबसाइट से ठगी का खतरा: जानें कैसे बचें

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए जा रहे हैं, लेकिन बदमाशों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से होटल और धर्मशाला बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, बदमाशों ने बड़े होटलों और धर्मशालाओं की 50 से अधिक फर्जी वेबसाइट बनाई थीं। पुलिस ने इन्हें बंद करवा दिया है, लेकिन 50 अन्य वेबसाइट अभी जांच के दायरे में हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5. GST काउंस‍िल की मीट‍िंग में क्‍या सस्‍ता क्‍या महंगा? इंश्‍योरेंस प्रीम‍ियम पर टैक्‍स कटौती का फैसला टला

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण की अध्‍यक्षता में जैसलमेर में जीएसटी काउंस‍िल की मीट‍िंग हुई। इस बार की मीट‍िंग में हेल्‍थ और लाइफ इंश्‍योरेंस प्रीम‍ियम पर टैक्‍स घटने की उम्‍मीद की जा रही थी, लेक‍िन इस पर क‍िए जाने वाले फैसले को अभी टाल द‍िया गया है। इसको लेकर जीओएम (GoM) की मीट‍िंग जनवरी में फ‍िर से की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. सीएम हेल्पलाइन: समाधान में सबसे आगे हरदा जिला, मऊगंज जिला सबसे पीछे

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। हर महीने जिलों की रेटिंग दी जाती है कि प्रदेश के किस जिले ने सबसे ज्यादा समस्याओं का समाधान किया है। इस बार इस मामले में हरदा पहले स्थान पर रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7 . महाकुंभ के लिए MP के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मेले में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए 'महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों' का संचालन करने की योजना बनाई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. MP सरकार ने 1 हजार 110 करोड़ में बेच दीं 101 संपत्तियां, ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश सरकार पर वर्तमान में लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। अब इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया है जब यह खुलासा हुआ कि बीते पांच वर्षों में सरकार ने 101 सरकारी संपत्तियां 1,110 करोड़ रुपए में बेची हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट तय, कार-बाइक के लिए इतना लगेगा चार्ज

छत्तीसगढ़ में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त रोकने परिवहन विभाग सख्त हो गया है। इसके लिए विभाग की ओर से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट भी तय कर दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. आरक्षक भर्ती घोटाला में 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 6 को जेल, एक ने दी जान

शनिवार को लालबाग पुलिस ने 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों को कोर्ट में पेश किया। इसमें हैदराबाद की टेक्निकल कंपनी के 2 लोग भी शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी को जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस भर्ती मामले में एक संदेही आरक्षक ने सुबह ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

11. रूस के कजान में ​​​​​​​9/11 जैसा अटैक: यूक्रेन ने 8 ड्रोन दागे, 6 रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया; कजान एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोकी गईं

रूस के कज़ान शहर में एक बड़ा ड्रोन (UAV) हमला हुआ, जिससे शहर की तीन ऊंची इमारतें बुरी तरह प्रभावित हुईं। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई ड्रोन सीधे इमारतों से टकरा गए। इस हमले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है और स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

12. रायपुर में 9वीं की छात्रा से सीनियर ने किया रेप: स्कूल कैंपस में वारदात; पिता बोले-लड़का पुलिस वाले का बेटा, टीचर ने नहीं लिया एक्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां के एक बड़े मिशनरी स्कूल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना को पुलिस आरक्षक के बेटे ने अंजाम दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • Hindi News
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच