Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Feb 18, 2025, 21:54 IST
Share
thesootr
thesootr top news Photograph: (thesootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन का टॉप खबरें। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. GIS से पहले मोहन कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, 5 शहर इलेक्ट्रिक व्हीकल सिटी के रूप में होंगे विकसित

मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। मंगलवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ई-स्कूटी के बाद अब मध्यप्रदेश के छात्रों को मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत प्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने जा रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने होनहार छात्रों को ई-स्कूटी दी थी। अब इस योजना के तहत 21 फरवरी को 90 हजार छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम मोहन ने किया 'नक्शा' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में अब ड्रोन, सैटेलाइट और GIS जैसी उन्नत तकनीकों से शहरों की जमीन का सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में शहरी सर्वेक्षण 'नक्शा' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित इसलिए उलझे, दो महीने पहले एक छापे में मिली एंट्रियां

प्रदेश टुडे ग्रुप के हृदयेश दीक्षित के घर पर पहुंची आयकर टीम की कार्रवाई काफी बड़ी है। उनके साथ ही खरगोन के कॉटन कारोबारी हर्ष जैन पर भी छापे मारे गए हैं। वहीं, शाश्वत रियल एस्टेट ग्रुप के अमित व नितिन अग्रवाल, जो गिट्टी खदान का भी काम करते हैं, पर भी छापा पड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी को हटाया, EOW ने दर्ज किया था धोखाधड़ी का मामला

फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के आरोप में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी को हटा दिया गया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने धारा-52 का उपयोग कर यह फैसला लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव

महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को बाबा महाकाल के दरबार में पूरे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 25 फरवरी की शाम 4 बजे से महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस प्रतिबंध को तीन दिनों तक, यानी 27 फरवरी तक लागू रखा जाएगा। प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से शिव महापुराण कथा, भोपाल-इंदौर मार्ग में बदलाव

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे यातायात सुगम बनाए रखने के लिए मार्गों का डायवर्सन किया गया है। इसके चलते भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में 24 फरवरी प्रातः 6 बजे से परिवर्तन लागू किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

EWS कैंडिडेट्स के लिए खुलेगा यूपीएससी का पोर्टल

ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को एज रिलैक्सेशन दिए जाने के मामले में यूपीएससी ने नया तथ्य रखा था कि इस समय पर किए जाने वाले बदलाव के कारण बहुत सी प्रैक्टिकल परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, पर कोर्ट ने इस दलील को सिरे से नकारते हुए यह साफ कर दिया है कि ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए पोर्टल को खोला जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IAS नियाज खान की ‘द ग्रेट ब्राह्मण’ किताब पर बवाल, कांग्रेस MLA बोले- बढ़ाया पाखंडवाद

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने IAS नियाज खान की किताब ‘द ब्राह्मण ग्रेट’ और उनके बयानों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम किसी जाति-धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन एक IAS अधिकारी संवैधानिक पद पर बैठकर किसी जाति विशेष को सर्वश्रेष्ठ बताकर पाखंडवाद फैला रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव जीता तो BJP ने काटा बवाल... जमकर हंगामा

दुर्ग जिले के ग्राम तिरगा में पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। ग्रामीणों ने फर्जी और प्रलोभन देकर मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल का घेराव कर दिया। दुर्ग जनपद में मतदान के बाद मतगणना का कार्य किया गया। इसमें तिरगा ग्राम पंचायत में कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी घसियाराम 30 मतों से विजय हुए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ऐसी धोखाधड़ी पहली बार... ढाई करोड़ के शेयर किया अपने नाम, गिरफ्तार

भिलाई के सुपेला पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को जयपुर से पकड़ा है। आरोपी ने ढाई करोड़ रुपए कीमत के शेयर को अपने नाम कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। प्रकरण में पुलिस ने जयपुर से आरोपी विमल कुमार शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हार के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों का गुस्सा, बोले - RSS से सीखिए जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीते एक साल में चौथी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की जीत हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। टिकट वितरण से पहले ही नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया में खुलकर सामने आ रहा है।

पश्चिम बंगाल की सीएम का विवादित बयान, महाकुंभ की तुलना 'मृत्यु कुंभ' से की

पश्चिम बंगाल की विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए महाकुंभ 2025 को 'मृत्यु कुंभ' बता दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह महाकुंभ सम्मान करती हैं।

AAP नेता सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलेगा, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को परमिशन दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को AAP नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की परमिशन दे दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति से इस मामले में मंजूरी मांगी थी। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन के खिलाफ BNS की धारा 218 के तहत केस चलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती