Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Feb 22, 2025, 08:27 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

DGCA से मिला लाइसेंस, दतिया में होगा MP का 8वां हवाई अड्डा, PM मोदी 24 को करेंगे उद्घाटन

मध्य प्रदेश को जल्द ही एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दतिया हवाई अड्डे को 3सी और वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लाइसेंस दे दिया है। इसके साथ ही दतिया हवाई अड्डा मध्य प्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे और इस मौके पर वे दतिया हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे। शुभारंभ के बाद से ही दतिया हवाई अड्डे को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रयागराज महाकुंभ में वीकेंड पर फिर भारी भीड़, बोर्ड एग्जाम टले

महाकुंभ के आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में भारी जाम लग गया। लोग दो घंटे में महज 500 मीटर की दूरी ही तय कर पा रहे थे। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किलोमीटर पहले रोक दिया जा रहा था। वहीं, वीआईपी की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही थीं। ऐसे हालात को देखते हुए, प्रशासन ने 24 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय लिया है। अब इस दिन का परीक्षा 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP सरकार ने दी अतिरिक्त पेंशन की राशि को मंजूरी

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के वृद्ध पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण खुशखबरी का ऐलान किया है। वित्त विभाग ने शुक्रवार, 21 फरवरी को वृद्ध पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन देने की मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन की पात्रता उनके निर्धारित आयु को पूरा करने के अगले माह से मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, यदि पेंशनर की जन्मतिथि 01.08.1942 या 20.08.1942 है, तो उन्हें 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन की पात्रता 01.09.2022 से मिलेगी। इसी तरह, अतिरिक्त पेंशन की पात्रता के लिए आयु की गणना का आधार तय किया जाएगा।

BBC ने FDI नियमों की उड़ाई धज्जियां, ED ने ठोका 3.44 करोड़ का जुर्माना

भारत में विदेशी निवेश के नियमों के उल्लंघन के चलते BBC इंडिया मुश्किलों में घिर गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ का भारी जुर्माना ठोका है। साथ ही कंपनी के तीन डायरेक्टर्स पर भी 1.14 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। BBC इंडिया 100% FDI के साथ काम कर रही थी, जबकि 2019 के नियमों के मुताबिक डिजिटल मीडिया में केवल 26% FDI की अनुमति थी। इससे पहले, फरवरी 2023 में IT विभाग ने BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर रेड की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में टल गई ओबीसी आरक्षण और ईडब्ल्यूएस पर सुनवाई

मध्यप्रदेश में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए ओबीसी आरक्षण केस की सुनवाई एक बार फिर टल गई है....दरअसल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एडवोकेट यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस की जनहित याचिका के साथ साथ तीन दूसरी यशिकाओं पर सुनवाई होनी थी...इन याचिकाओं में ये मांग की गई थी कि एससी, एसटी और ओबीसी जैसे आरक्षित वर्ग को भी EWS आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए....याचिका में आरोप लगाया गया है कि मप्र में इन वर्गों को EWS आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है....इसी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी...लेकिन सुनवाई फिलहाल टल गई है...और इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 मार्च को होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MLA देवेंद्र यादव बलौदा बाजार हिंसा केस में जेल से रिहा...बर्थडे गिफ्ट

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए। देवेंद्र को सुप्रीम कोर्ट से उनके बर्थडे के दूसरे दिन 20 फरवरी को बेल मिली थी। वे 17 अगस्त 2024 से यानी 188 दिन जेल में बंद थे। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिया था। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेलवे ने X को दिए नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के वीडियो हटाने के निर्देश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन रेलवे ने एक फरमान जरूर जारी किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को नोटिस जारी कर 288 वीडियोज लिंक हटाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने 17 फरवरी को यह नोटिस भेजा था और X को 36 घंटे में घटना से जुडे़ सभी वीडियो लिंक हटाने का निर्देश दिया था। मंत्रालय के नोटिस में कहा गया कि यह नैतिकता के साथ X के कंटेंट पॉलिसी के भी खिलाफ है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। अभी ट्रेनों में भारी भीड़ है, इसे देखते हुए रेलवे का ऑपरेशन भी प्रभावित हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Free Laptop Scheme : सीएम मोहन ने 89 हजार छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए 224 करोड़

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में एक कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले 89 हजार 710 छात्रों के खातों में कुल 224 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्टंट करने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे

अंबिकापुर में फेयरवेल पार्टी के बाद खतरनाक कार स्टंट करने और शराब की बोतलें लहराने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स पर एक्शन हुआ है। कलेक्टर और डीईओ ने आत्मानंद बतौली के 11 छात्रों को निलंबित कर परीक्षा से वंचित करने का नोटिस जारी किया है। वहीं, मणिपुर पुलिस ने 8 वाहनों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

GIS के कारण बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स को नहीं होगी परेशानी, ट्रैफिक प्लान तैयार

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit - GIS) के कारण 10वीं और12 वीं परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान ( Traffic Plan ) तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम के बावजूद, छात्रों को परीक्षा केंद्र (Exam Center) जाने से नहीं रोका जाएगा। हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी जाम की स्थिति में मदद ले सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईडी के बाद आयकर करेगा सौरभ से जेल में पूछताछ, भोपाल कोर्ट ने दी अनुमति

आरटीओ (परिवहन विभाग) के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बाद आयकर विभाग के अफसर भी केंद्रीय जेल में पूछताछ कर सकेंगे। भोपाल जिला कोर्ट ने शुक्रवार को इसकी अनुमति दे दी। आयकर विभाग के आवेदन पर गुरुवार को न्यायाधीश आरपी मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अफसरों से पूछा था कि सौरभ से पूछताछ करने कौन-कौन जाएगा? इसके बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने बगैर लिस्ट के ही मंजूरी दे दी। सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल 14 दिन की रिमांड पर दूसरी बार जेल भेजे गए हैं, जिसकी अवधि 3 मार्च को खत्म होने वाली है।

सीएम की शपथ लेने के एक दिन बाद ही दिल्ली में पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके अलावा नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 27 फरवरी को खत्म होगा। सदन में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। तीसरे दिन CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी।

महाकाल मंदिरः आम श्रद्धालुओं पर पाबंदी, लेकिन VIP की बेटी गर्भगृह में घुसी

महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था आम लोगों के साथ ही अधिकारियों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रही है। ताजा मामला सामने आने के बाद आरोपी शख्स का पता लगाया जा रहा है। गर्भगृह की दहलीज से दर्शन करने आए एक वीआईपी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में प्रवेश करा दिया और स्वयं वीडियोग्राफी करते रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • National News
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग