कोल्ड्रिफ के बाद मिला एक और जहरीला कफ सिरप, दवा सैंपल जांच में फेल, अलर्ट जारी

Amresh Kushwaha | Jan 14, 2026, 10:02 IST
Share
toxic cough syrup diethylene glycol alert
toxic cough syrup diethylene glycol alert

कोल्ड्रिफ कफ सिरप के बाद एक और जहरीले कफ सिरप में खतरनाक केमिकल पाया गया। जांच में फेल होने पर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में एक और कफ सिरप में डायएथिलिन ग्लायकॉल पाया गया, जो बच्चों के लिए घातक हो सकता है।

News In Short

  • तेलंगाना में ट्रिड्स रेमेडीज का सिरप डायएथिलिन ग्लायकॉल से फेल हुआ।
  • DCA ने सिरप के बारे में ऑल इंडिया अलर्ट जारी किया।
  • मध्यप्रदेश सरकार ने सिरप पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया है।
  • डायएथिलिन ग्लायकॉल बच्चों के किडनी और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।
  • छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत हो चुकी है।

News In Detail

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप (छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड) से कुछ महीने पहले ही लगभग 25 बच्चों की मौत हो गई थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक और खबर सामने आई है।

बच्चों के लिए बने एक और कफ सिरप में वही खतरनाक केमिकल डायएथिलिन ग्लायकॉल (Diethylene Glycol) पाया गया है। यह वही केमिकल है, जो पहले भी कई राज्यों में बच्चों की मौत का कारण बन चुका है। अब इस मामले के सामने आते ही पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एक और सिरप जांच में फेल

तेलंगाना में एक लैब जांच के दौरान बिहार की दवा कंपनी ट्रिड्स रेमेडीज का सिरप फेल पाया गया है। इस सिरप का नाम एलमोंट किड्स कफ सिरप (Almont-Kid Cough Syrup) है।

जांच में इस सिरप में डायएथिलिन ग्लायकॉल पाया गया। यह केमिकल बच्चों के किडनी और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

तेलंगाना ड्रग कंट्रोल विभाग ने तुरंत इस सिरप के बारे में एक ऑल इंडिया अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस मामले पर कड़ी नजर रखने की बात की है।

IMP FACTS

DCA ने जारी की ऑल इंडिया अलर्ट एडवाइजरी

DCA (Drug Control Administration) ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि यदि यह सिरप आपके पास है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें। इसके अलावा, नजदीकी ड्रग्स कंट्रोल अथॉरिटी को इसकी जानकारी दें।

सभी ड्रग्स इंस्पेक्टरों और असिस्टेंट डायरेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी रिटेलर, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर और अस्पतालों को अलर्ट करें। सभी स्टॉक्स को तुरंत फ्रीज किया जाए और उसकी बिक्री या वितरण न किया जाए। यदि आपके पास यह दवा है, तो आप इसे तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को टोल-फ्री नंबर 1800-599-6969 पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

Drug Control Administration Almont Kid Cough Syrup
Drug Control Administration Almont Kid Cough Syrup

मध्य प्रदेश सरकार ने लिया तत्काल एक्शन

तेलंगाना से जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार ने तुरंत इस सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने सिरप की खरीदी और बिक्री पर रोक लगा दी है। जबलपुर और महाकोशल क्षेत्र में इसके बिकने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

जबलपुर के ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन ने बताया कि सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं। अब किसी भी कीमत पर इस सिरप की बिक्री नहीं होगी। इसके लिए चेकिंग भी शुरू कर दी गई है।

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कागजी आंकड़ों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए, मेडिकल स्टोर्स की स्टॉक की फिजिकल जांच की जा रही है।

छिंदवाड़ा कांड के बाद भी सबक क्यों नहीं

विशेषज्ञों का मानना है कि छिंदवाड़ा की घटना के बाद सख्ती होनी चाहिए थी। दवा निर्माण और सप्लाई चेन में बदलाव की जरूरत थी। वहीं, जहरीले सिरप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

यह साफ दिखाता है कि निगरानी और जांच प्रणाली में खामियां हैं। सवाल यह है कि बच्चों की दवाओं के रॉ मैटेरियल की जांच समय पर क्यों नहीं हो पाती है।

Sootr Knowledge

पहले भी आ चुके हैं ऐसे कई मामले

पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 2022-2023 में WHO ने चेतावनी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत से एक्सपोर्ट किए गए कुछ कफ सिरप में Ethylene Glycol (EG) और Diethylene Glycol (DG) पाए गए थे। इन सिरपों से गाम्बिया देश में लगभग 66-70 बच्चों की मौतें हुई थीं।

हाल के मामलों में, 2025 में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर बच्चों की बीमारी और मौतें हुईं। जांच का फोकस DEG पर था।

एमपी में 25 बच्चों की मौत का कारण बना यह केमिकल

कफ सिरप कांड: छिंदवाड़ा में इसी केमिकल के कारण 25 बच्चों (कफ सिरप विवाद) की मौत हो चुकी है। कफ सिरप जैसे उत्पाद आमतौर पर बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के भी दिए जाते हैं। इससे इसका खतरा और बढ़ जाता है।

क्या है DEG और कैसे नुकसान पहुंचाता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायएथिलिन ग्लायकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल बच्चों के लिए एक खतरनाक केमिकल है। यह एंटीफ्रीज और एसी में भी इस्तेमाल होते हैं। कभी-कभी ये सिरप में सॉल्वेंट के रूप में मिल जाते हैं। यह किडनी, लिवर फेलियर और नर्वस सिस्टम के गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है।

यहां तक कि इसके संपर्क में आने से जान भी जा सकती है। कफ सिरप में इस्तेमाल होने वाले सॉल्ट आमतौर पर एक जैसे होते हैं। सिरप को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए प्रिजरवेटिव भी मिलाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

इंदौर में बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन ने कफ सिरप कांड के बाद दी चेतावनी, नई कमेटी गठित

कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, 32 कंपनियों की जांच, 7 में खामियां, 5 पर लगी रोक

कफ सिरप कांड: कमलनाथ का एमपी सरकार से सवाल, सरकार ने अबतक क्यों नहीं दिया इलाज का खर्च

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कफ सिरप कांड
  • कोल्ड्रिफ कफ सिरप
  • कफ सिरप विवाद
  • कफ सिरप
  • छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती