शराब नशे में तुकोगंज टीआई को क्लीन चिट, उन्होंने अपने थाने में अज्ञात वकीलों पर कराई FIR
Sanjay Gupta | Mar 15, 2025, 22:53 IST
Tukoganj TI
इंदौर के परदेशीपुरा में वकील अरविंद जैन और उनके दोनों वकील पुत्र अर्जुन जैन व अर्पित जैन के खिलाफ 14 मार्च को एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस अरविंद को लेकर गई, इस दौरान विवाद हुआ।
Indore. हाईकोर्ट चौराहे पर वकीलों द्वारा किए गए चक्काजाम और फिर तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के साथ हुई झूमाझटकी, वर्दी फाड़ने के कांड में आखिरकार अज्ञात वकीलों पर केस हो गया। यह केस और किसी ने नहीं बल्कि तुकोगंज टीआई यादव ने ही अपने थाने में दर्ज किया है। उधर सूत्र को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार टीआई यादव पर शराब के नशे के लगे आरोपों के बाद उनका मेडिकल चेकअप हुआ, जिसमें उन्हें क्लीन चिट मिली है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों ने ब्रीथ एनालाइजर मशीन में भी उनसे फूंक मरवाई, इसमें भी वह क्लीन चिट पा गए। इसके बाद टीआई ने अपने थाने में जाकर अज्ञात वकीलों पर केस दर्ज कराया।
![37206d15-f86]()
तुकोगंज थाने में तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव ने ही फरियादी बनकर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस धारा 132, 191(2) और 3(5) में केस दर्ज कराया है। यह एफआईआर रात साढ़े आठ बजे दर्ज हुई है। आरोपी अज्ञात है।
![6b2c89c1-7ee]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 3226 लोकेशन पर 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की गाइडलाइन महंगी, जिला कमेटी का फैसला
इसमें लिखा है कि मैं तुकोगंज टीआई के पद पर पदस्थ हूं। हाईकोर्ट चारौहा एमजी रोड पर गेट नंबटू के सामने 15 मार्च दोपहर तीन बजे वकीलों द्वारा परदेशीपुरा में हुए घटनाक्रम को लेकर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। तब मैं घटनास्थल पर पहुंचा और वकीलों को चक्का जाम खोलने की समझाइश दे रहा था। वहीं खड़ी एफआरवी (पुलिस वाहन) के पास जाकर शासकीय काम कर रह तभी अज्ञात वकीलों ने मुझे एफआरवी में जाने व शासकीय काम करने से रोका गया और धक्का मुक्की व झूमाझटकी की, जिससे मैं अपना शासकीय काम नहीं कर पाया। अज्ञात वकीलों द्वारा मेरे शासकीय काम में बाधा डाली व मेरे साथ झूमाझटकी की गई।
![bff5694f-ada]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट: MP में बनेंगे इतने नए रेलवे स्टेशन, जानें कौन होंगे Station
परदेशीपुरा में वकील अरविंद जैन और उनके दोनों वकील पुत्र अर्जुन जैन व अर्पित जैन के खिलाफ 14 मार्च को एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस अरविंद को लेकर गई, इस दौरान विवाद हुआ। अरविंद ने आरोप लगाए कि पुलिस ने मारपीट। इस पर कार्रवाई की मांग को लेकर वकील जमा हुए और 15 मार्च को पहले परदेशीपुरा थाने गए, जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो वह हाईकोर्ट चौराहे पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहन चालकों को पीटा भी और दो घंटे तक चौराहे को बंधक बनाकर रखा। जब पुलिस समझाइश के लिए आई तो टीआई जितेंद्र यादव पर आरोप लगाए कि वह शराब के नशे में हैं और पुलिस वाहन में भी शराब की बोतल है। इसके बाद अज्ञात वकीलों ने उन्हें घेर लिया, झूमाझटकी की और वर्दी फाड़ी, बीच-बचाव में एसीपी विनोद दीक्षित की वर्दी भी फटी। टीआई जान बचाकर थाने की ओर भागे, लेकिन वकीलों ने पकड़ा और जमकर झूमाझटकी की। वहीं टीआई ने बाद में कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी, भले ही मेडिकल करा लिया जाए।
ये खबर भी पढ़िए...सौरभ शर्मा केस: सहयोगी के कार में मिला 52 किलो सोना-11 करोड़ जाएगा सरकारी खजाने में !
वहीं पुलिस के रिकार्ड के अनुसार जैन पिता और पुत्र पर यह पहला केस नहीं है। इसके पहले भी आपराधिक रिकार्ड सामने आए हैं। अरविंद जैन पर एमजी रोड थाने पर अपराध क्रमांक 229/18, 359/19, परदेशीपुरा में 670/2008 और आष्टा जिला सीहोर में 123/24 में केस दर्ज है, इसमें मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं हैं। अपूर्व जैन भी अपराध क्रमांक 229/18, 359/2019 में आरोपी है। साथ ही उन पर परदेशीपुरा थाने में 159/2015 केस दर्ज है। वहीं अर्पित जैन के खिलाफ भी आष्टा जिला सीहोर में अपराध क्रमांक 123/2004 केस और एमजी रोड पर 359/2019 केस दर्ज हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में समर्थन मूल्य पर आज से गेहूं की खरीदी शुरू, 175 रुपए मिलेगा बोनस
37206d15-f86
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
6b2c89c1-7ee
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 3226 लोकेशन पर 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की गाइडलाइन महंगी, जिला कमेटी का फैसला
एफआईआर में यह लिखा है
bff5694f-ada
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट: MP में बनेंगे इतने नए रेलवे स्टेशन, जानें कौन होंगे Station
वकीलों ने टीआई पर शराब के नशे के लगाए आरोप
ये खबर भी पढ़िए...सौरभ शर्मा केस: सहयोगी के कार में मिला 52 किलो सोना-11 करोड़ जाएगा सरकारी खजाने में !
जैन पिता-पुत्रों पर पहले भी केस
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में समर्थन मूल्य पर आज से गेहूं की खरीदी शुरू, 175 रुपए मिलेगा बोनस
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA