MP में मेट्रो का काम करने वाली तुर्किए की कंपनी ने पाक को दिए थे ड्रोन! अब होगी जांच

Manish Kumar | May 19, 2025, 21:23 IST
Share
turkey-asis-drone-company-investigation-MP
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश सरकार ने तुर्की की ड्रोन कंपनी असिस की भारत विरोधी गतिविधियों में भूमिका की जांच का आदेश दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि, किसी भी भारत विरोधी तत्व के साथ सहानुभूति नहीं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने तुर्किए की ड्रोन निर्माण कंपनी “असिस गार्ड” की भूमिका की गहन जांच के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई भारत विरोधी गतिविधियों में कंपनी द्वारा निर्मित ड्रोन के इस्तेमाल के आरोपों के बीच आई है।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया है कि भारत के सम्मान, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो भी भारत की संप्रभुता के खिलाफ खड़ा होगा, चाहे कोई भी हो, उसके साथ किसी भी प्रकार की सहानुभूति या सहयोग असहनीय है।”

असिस कंपनी पर यह है आरोप

तुर्किए की इस कंपनी द्वारा हाल ही में पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई करने की बात सामने आई है। इन ड्रोन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में हुआ। इस आरोप से भारत और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है।

दिलचस्प बात यह है कि असिस कंपनी को भोपाल और इंदौर की मेट्रो परियोजनाओं में डिजिटल टिकटिंग सिस्टम का काम करने का ठेका मिला है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने इस कंपनी की जांच के लिए अधिकारियों को गहन और निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें... महिला अफसर ने काटा चालान, युवक बीच सड़क पर बैठकर करने लगा ड्रामा, दी धमकी

कैलाश विजयवर्गीय का स्पष्ट संदेश

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “अगर जांच में साबित हुआ कि कंपनी का किसी भी तरह का भारत विरोधी तत्वों से संबंध है या इसके उत्पादों का दुरुपयोग हुआ है, तो इसका अनुबंध तुरंत समाप्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के आत्मगौरव के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है और राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

पाकिस्तान ने किए थे नाकाम ड्रोन हमले

पिछले कुछ दिनों में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी। इसी दौरान पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों को भी नाकाम किया गया। इस बीच, आरोप हैं कि तुर्किए की असिस कंपनी के ड्रोन इन हमलों में इस्तेमाल हुए।

यह भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री का बदला रास्ता, सावन में होगा नया इंतजाम

कंपनी को मिला है डिजिटल टिकटिंग का काम

भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना में इस कंपनी को डिजिटल टिकटिंग प्रणाली स्थापित करने का जिम्मा दिया गया है, जिसमें मेट्रो कार्ड से लेकर टिकट काटने और मेट्रो गेट कंट्रोल तक सभी तकनीकी काम शामिल हैं।

तुर्की की कंपनी असिस (Assis) को भोपाल और इंदौर के साथ-साथ आगरा मेट्रो में भी डिजिटल टिकटिंग सिस्टम लगाने का ठेका मिला है। इस कंपनी की मूल कंपनी असिस गार्ड (Assis Guard) हथियार निर्माण और सप्लाई का काम करती है।

ये भी पढ़ें...

एमपी में अनोखा मामला : सरपंच ने पंचायत ठेके पर दी, ढाई साल बाद FIR

Top News : खबरें आपके काम की

8-9 मई 2025 की रात पाकिस्तान ने इसी कंपनी द्वारा बनाए गए सोनार ड्रोन का इस्तेमाल भारत के भीतर हमले के लिए किया था। भारतीय सेना ने इस हमले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तथ्य को स्वीकार किया था।

सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी पर खतरा

डिजिटल टिकटिंग सिस्टम के माध्यम से यह कंपनी न केवल टिकट काटने का काम करेगी, बल्कि मेट्रो में यात्रियों के आने-जाने के दरवाजों का नियंत्रण भी उसके पास होगा।

यह सिस्टम नागरिकों के डेटा, यात्रा पैटर्न, भुगतान विधियों और अन्य तकनीकी नियंत्रण को नियंत्रित करता है। ऐसे में यह बात चिंताजनक है कि एक विदेशी कंपनी, जो दुश्मन देश से जुड़ी है, के हाथ में इतनी संवेदनशील जानकारी आ रही है।

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • पाकिस्तान
  • ड्रोन
  • तुर्की
  • मेट्रो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज