उज्जैन महाकाल मंदिर की गौशाला में बन रही गोबर खाद , महाकालेश्वर मंदिर समिति को हर साल फायदा

Shreya Nakade | Jun 16, 2024, 16:06 IST
Share
महाकाल मंदिर में गोबर खाद
महाकाल मंदिर की गौशाला में बन रही गोबर खाद

उज्जैन के महाकाल मंदिर में संचालित हो रही गौशाला से हर साल गोबर खाद निकलती है। कई ट्रॉलियां भरकर बनी यह खाद को मंदिर समिति मार्केट में बेचती है...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में जैविक पद्धतियों का बढ़-चढ़ के उपयोग होता है। फूलों से खाद बनाने और गोबर गैस से प्रसाद बनाने के का कदम मंदिर सालों पहले ही उठा चुका था। अब यहां गोबर खाद का भी उत्पादन हो रहा है। इससे मंदिर समिति की अच्छी खासी कमाई भी होती है।

दरअसल उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की श्री महाकालेश्वर गौशाला में 200 गायों का पालन होता है। इन गायों के गोबर को संग्रहित करके रखा जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के अंतर्गत ही यह पूरी प्रक्रिया संपन्न होती है। इस गोबर को संग्रहित कर इसकी खाद बनाई जाती है और थोक में बेचा जाता है।

साल भर 90 ट्राली गोबर खाद

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गोबर खाद विक्रय की सूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार एक साल के अंदर लगभग 80 से 90 ट्राली गोबर खाद एकत्रित कर ली गई है। इस खाद को बेचकर गौशाला कमाई करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...

MP : सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटी मोहन सरकार , सीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय की समिति का गठन

गोबर खाद के फायदे

गोबर खाद का उपयोग खेती बाड़ी से लेकर घरों में लगाए जाने वाले पौधों में भी किया जाता है। जैसे-जैसे लोग जैविक खेती का महत्व समझ रहे हैं, गोबर खाद की डिमांड भी बढ़ रही है। गोबर खाद से कई प्रकार के फायदे हैं-

  • गोबर खाद के उपयोग से मिट्टी में वायु संचार बढ़ता है।
  • इससे मिट्टी को कई जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
  • मिट्टी की पानी सोखने की क्षमता भी बढ़ती है।
  • गोबर खाद से पौधों की जड़ों का विकास होता है।
  • मिट्टी के कण एक-दूसरे से चिपकते हैं।
  • गोबर खाद से मिट्टी की संरचना का भी सुधार होता है।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन नगरी बनेगी डेस्टिनेशन वेडिंग सिटी , महाकाल के आशीर्वाद से होंगे विवाह

जीरो वेस्ट मंदिर बनाने का लक्ष्य

उज्जैन के महाकाल मंदिर को देश का प्रदेश का पहला जीरो वेस्ट मंदिर बनाने का टारगेट है। इसके अंतर्गत मंदिर में चढ़ने वाले फूलों से खाद और गोबर व अन्य खाद्य सामग्रियों से गैस बनाने का प्लान 2023 में ही बनाया गया है। इसके लिए मंदिर के आस-पास के दुकानदारों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। महाकाल मंदिर में गोबर खाद के अलावा ऐसी कई जैविक प्रक्रियाओं पर काम हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन में प्रसाद नहीं खरीदने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ मारपीट

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • गोबर खाद
  • गोबर खाद के फायदे
  • जीरो वेस्ट मंदिर
  • महाकाल मंदिर में गोबर खाद
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा