उज्जैन व्यापार मेला से खरीदी कार तो होगा ढाई लाख का फायदा, इस तारीख तक है मौका!

Pratibha ranaa | Mar 12, 2024, 09:12 IST
Share
्म्म
Big Discount on Cars

CM मोहन यादव के निर्देश पर उज्जैन में 1 मार्च से व्यापार मेला शुरू हुआ है। पूरे मध्य प्रदेश से लोग यहां व्यापार मेले में गाड़ियां खरीदने आ रहे हैं। इस तरह की छूट MP में अब तक ग्वालियर में लगने वाले व्यापार मेले में ही मिलती थी...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में सबसे सस्ती कारें महाकाल की नगरी उज्जैन ( MP Big Discount on Cars ) में मिल रही हैं। प्रदेशभर से लोग यहां व्यापार मेले में गाड़ियां खरीदने आ रहे हैं। उज्जैन में 1 मार्च से व्यापार मेला शुरू हुआ है। दशहरा मैदान पर 8 हेक्टेयर भूमि पर लगे मेले का नाम विक्रम व्यापार मेला रखा गया है। मेले में दो पहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रिक व्हीकल और हल्के कमर्शियल वाहनों की खरीदी पर रजिस्ट्रेशन में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसमें कीमत की कोई लिमिट नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में पूर्व मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर CGST का छापा, पकड़ी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी

ये खबर भी पढ़िए...MP UPDATE : बैरागढ़ में बनेगा 100 करोड़ का वंदे भारत का मेंटेनेंस हब, आज PM MODI करेंगे शिलान्यास

11 दिन में बिक गए ढाई हजार वाहन


विक्रम व्यापार मेले में सभी ब्रांड की गाड़ियों के शोरूम हैं। जानकारी के मुताबिक विक्रम व्यापार मेले में 11 दिन यानी 1 मार्च से 12 मार्च तक लगभग 2400 वाहनों की ब्रिक्री हो चुकी है। इसमें 1650 से ज्यादा चार पहिया और 650 से ज्यादा टू-व्हीलर हैं। कारों की बिक्री के बाद इनके रजिस्ट्रेशन के लिए 1Km लंबी लाइन लग रही है। इसके साथ ही लोग वेरिफिकेशन के लिए 3 से 4 घंटे का इंतजार कर रहे है। आरटीओ का कैंप 11 बजे खुल रहा है, लेकिन वेरिफिकेशन करवाने के लिए लोग सुबह 7 बजे से लाइन में लग रहे है।

व्यापार मेले में मारुति, टाटा, रेनॉल्ट, महिंद्रा, नेक्सा, एमजी, वॉक्सवैगन, किआ, हुंडई, जीप, सिट्रॉन, मर्सिडीज, ऑडी और वॉल्वो कंपनी के स्टॉल लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...NEWS STRIKE : दलबदलुओं से Congress से ज्यादा BJP को नुकसान! कब तक चलेगा ये सिलसिला?

ये खबर भी पढ़िए...CAA से लोकसभा चुनाव में BJP को कितना होगा नफा और कहां होगा नुकसान, समझें पूरा हिसाब-किताब

एक दिन में बिक रही 250 से 300 गाड़ियां


जानकारी के मुताबिक व्यापार मेले में एक दिन में 250 से 300 गाड़ियां बिक रही है। बता दें, गाड़ियों में ये फायदा मप्र के निवासियों को ही मिलेगा। दूसरे प्रदेश के लोगों को छूट का फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरे राज्य के लोग यहां वाहन खरीदना चाहते है, तो उन्हें उज्जैन में रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। आधार में लोकल एड्रेस देना होगा। उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदार के नाम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस तरीके से उठाएं टैक्स छूट का फायदा


  • मध्यप्रदेश के निवासी होना जरूरी है।
  • इंदौर, भोपाल, जबलपुर व अन्य शहर के लोगों को भी फायदा मिलेगा, लेकिन रजिस्ट्रेशन उज्जैन का ही रहेगा।

छूट का फायदा उठाने वाले पास आधार कार्ड होना जरूरी है।

अब जानिए किस गाड़ी में कितना फायदा

मारुति

वैरिएंट शोरूम प्राइस मेले में प्राइस फायदा

  • K-10 VXI 6.21 लाख 5.56 लाख 65 हजार
  • सेलेरियो 7.57 लाख 6.92 लाख 65 हजार
  • वैगन आर 7.86 लाख 7.20 लाख 66 हजार
  • स्विफ्ट 9.67 लाख 9.14 लाख 52 हजार 500
  • डिजायर 10.23 लाख 9.72 लाख 50 हजार 500

नेक्सा

वैरिएंट शोरूम प्राइस मेले में प्राइस फायदा


  • बलेनो सिग्मा 7.71 लाख 7.06 लाख 65 हजार
  • बलेनो अल्फा 10.76 लाख 10.06 लाख 70 हजार
  • इग्निस सिग्मा बेसिक 6.79 लाख 6.09 लाख 70 हजार
  • फ्रॉन्क्स बेसिक 8.67 लाख 8.21 लाख 46 हजार
  • ग्रैंड विटारा 12.70 लाख 12 लाख 70 हजार

टाटा

वैरिएंट शोरूम प्राइस मेले में प्राइस फायदा

  • पंच बेसिक 7.34 लाख 6.63 लाख 26 हजार
  • नेक्सॉन बेसिक 9.62 लाख 8.76 लाख 68 हजार 500
  • हैरियर 18.92 लाख 17.80 लाख 1.12 लाख

महिंद्रा

वैरिएंट शोरूम प्राइस मेले में प्राइस फायदा

  • XUV 700 32.08 लाख 29.95 लाख 2.13 लाख
  • स्कॉर्पियो N 17.82 लाख 15.64 लाख 2.18 लाख
  • स्कॉर्पियो टॉप 25.93 लाख 24. 26 लाख 1.67 लाख
  • स्कॉर्पियो बेसिक 17.82 लाख 16.30 लाख 1.52 लाख
  • XUV 300 13.33 लाख 11 लाख 2.33 लाख
  • XUV 300 टॉप 16.68 लाख 14.50 लाख 2.18 लाख
Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Big Discount on Cars
  • उज्जैन में सबसे सस्ती कार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं