गौतम अडानी उज्जैन प्रोजेक्ट: विक्रम उद्योगपुरी में होगा 1500 करोड़ का निवेश, युवाओं के लिए बनेगा जॉब पोर्टल

Aman Vaishnav | Dec 25, 2025, 08:23 IST
Share
goutan adani ujjain project
goutan adani ujjain project

उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में औद्योगिक क्रांति की नई लहर आ गई है। अडानी ग्रुप और फार्मा कंपनियां उज्जैन में 1500 करोड़ का नया निवेश करेंगी। इसके साथ ही युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए विशेष पोर्टल भी बनेगा।

उज्जैन इंडस्ट्रियल अपडेट

👉 अडानी ग्रुप उज्जैन में 1500 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

👉 रोजगार की जानकारी के लिए नया पोर्टल लॉन्च होगा।

👉 उज्जैन में दो साल में जिले में 16 हजार 400 करोड़ का निवेश आया।

👉 विक्रम उद्योगपुरी में 15 हजार 500 लोगों को मिलेगी डायरेक्ट नौकरी।

👉 किसानों को जमीन के बदले 700 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला।

Ujjain. उज्जैन शहर अब बाबा महाकाल की नगरी के साथ साथ मध्य प्रदेश का बड़ा औद्योगिक हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से यहां निवेश बढ़ रहा है। अब अडानी ग्रुप भी यहां अपनी यूनिट लगाने जा रहा है। इससे हजारों युवाओं को अपने शहर में ही काम मिलेगा।

अडानी ग्रुप और फार्मा सेक्टर का बड़ा निवेश

उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में विकास की रफ्तार तेज है। यहां जल्द ही 1500 करोड़ रुपए का निवेश होगा। अडानी ग्रुप उज्जैन में अपनी नई इंडस्ट्री स्थापित करने वाला है। इसके अलावा कई बड़ी फार्मा कंपनियां भी यहां निवेश करेंगी।

बुधवार, 24 दिसंबर को MPIDC (एमपीआईडीसी) के निदेशक राजेश राठौर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उज्जैन अब निवेशकों की पहली पसंद है। नई औद्योगिक नीति से बड़े उद्योगपति काफी प्रभावित हो रहे हैं। बेहतर हाईवे और सुविधाओं के कारण यहां कंपनियां आ रही हैं।

UJJAIN-NEWS
UJJAIN-NEWS


ये खबर भी पढ़िए- उज्जैन में होगा 1.51 लाख हनुमान चालीसा का पाठ, सीएम मोहन और धीरेंद्र शास्त्री संभालेंगे मोर्चा

विक्रम उद्योगपुरी में दिखेगा बदलाव

विक्रम उद्योगपुरी को 773 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसे बनाने में करीब 350 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां कुल 109 प्लॉट्स बनाए गए थे। इनमें से 91 प्लॉट्स का आवंटन पहले ही हो चुका है। अब यहां बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए- उज्जैन में लैंड पूलिंग पर सियासी भूचाल, अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हुए बीजेपी विधायक अनिल जैन

युवाओं के लिए बनेगा स्पेशल पोर्टल

सरकार सिर्फ इंडस्ट्री लगाने पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका फोकस स्थानीय युवाओं के रोजगार पर भी है। इसके लिए MPIDC एक खास पोर्टल लॉन्च करने वाला है।

इस पोर्टल की मुख्य खूबियां

  • किस कंपनी में कितनी नौकरियां हैं, यह दिखेगा।
  • स्थानीय वेंडर्स को काम की जानकारी तुरंत मिलेगी।
  • युवा सीधे नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • इंडस्ट्री की जरूरतों के बारे में पूरी डिटेल होगी।
इसके साथ ही, दो बड़ी कंपनियां यहां ट्रेनिंग सेंटर खोलेंगी। बच्चों को काम करने की खास ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें सीधे नौकरी मिलने में आसानी होगी।

ये खबर भी पढ़िए- अडानी ग्रुप का सिंगरौली कोल माइन प्रोजेक्ट आया हाईकोर्ट की रडार में, स्वतः संज्ञान मामले के साथ होगी सुनवाई

16 हजार 400 करोड़ का निवेश



पिछले दो सालों में उज्जैन की तस्वीर बदल गई है। राजेश राठौर ने बताया कि जिले में भारी निवेश आया है। उज्जैन में कुल 16 हजार 400 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इस निवेश की मदद से जिले के लगभग 15 हजार 500 लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

वहीं, 25 हजार से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। संभाग की बात करें तो यह आंकड़ा 38 हजार करोड़ है। अभी भी 25 हजार करोड़ के नए प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं।

ये खबर भी पढ़िए- OMG! एलॉन मस्क ने एक दिन में इतना कमाया जितनी है अडानी-अंबानी की कुल दौलत

किसानों को मिले 700 करोड़

उद्योग लगाने के लिए जमीन देने वाले किसान भी खुश हैं। विक्रम उद्योगपुरी के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया गया। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार 450 करोड़ रुपए बांटे गए। इसके अलावा 250 करोड़ का विशेष पैकेज भी दिया गया। कुल मिलाकर किसानों को 700 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं।

क्यों बढ़ रहा है उज्जैन में औद्योगिक निवेश?

उज्जैन में निवेश बढ़ने के कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ा कारण यहां का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के पास होना बड़ी खूबी है।

निवेश बढ़ने के प्रमुख कारण

  • सरकार के नियम साफ-सुथरे और व्यापार करने में आसान हैं।
  • बेहतर कनेक्टिविटी और नए हाईवे का निर्माण हुआ।
  • बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्ध है ।
  • स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग और सपोर्ट मिला है।
अब उज्जैन के युवाओं को काम करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें घर के पास ही बड़े ब्रांड्स में काम मिलेगा। अडानी जैसी कंपनियों के आने से मार्केट भी बढ़ेगा। स्थानीय छोटे व्यापारियों को भी इससे बहुत लाभ होगा।

शुरू होगा नई यूनिट्स का काम

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि काम तेजी से जारी है। 48 औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। बाकी कंपनियां भी जल्द ही अपना प्लांट शुरू करेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादवखुद इन प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आने वाले 5 सालों में उज्जैन की अर्थव्यवस्था बदल जाएगी। उज्जैन न्यूज | एमपी रोजगार अवसर | MP Industry Project | गौतम अडाणी

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • MP Industry Project
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • गौतम अडाणी
  • अडानी ग्रुप
  • एमपीआईडीसी
  • बाबा महाकाल की नगरी
  • महाकाल की नगरी
  • एमपी रोजगार अवसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई