उमरिया वसूली मामलाः सरकारी योजनाओं की आड़ में ग्रामीणों से वसूली पर प्रशासन की सख्ती

Sanjay Sharma | Published:
Share
umaria-administration
umaria-administration

उमरिया में लाड़ली बहना और अन्य योजनाओं के नाम पर वसूली की जांच शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने जनपद सीईओ का आदेश रद्द किर दिया है। यह आदेश घरों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए दिखाया जा रहा था।

BHOPAL. उमरिया में जबरिया वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। यह वसूली लाड़ली बहना और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर की जा रही थी। जनपद सीईओ के आदेश को दिखाकर लोगों के घरों पर नंबर प्लेट लगाई जा रही थी। इस आदेश को रद्द कर दिया गया है।

उमरिया जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में जनपद पंचायत करकेली को नोटिस भी जारी किया गया है। सरकारी योजनाओं की आड़ में वसूली के मामले में प्रशासन की कार्रवाई ने अन्य जनपदों में हलचल मचा दी है।

fe5aa0f1-23d
fe5aa0f1-23d


सरकारी आदेश दिखाकर झांसा

उमरिया के करकेली में पिछले कुछ दिनों से युवकों की टोली ग्रामीणों से 50 रुपए वसूलकर नंबर प्लेट लगा रही थी। इसके लिए उनकी तरफ से जो रसीद दी जा रही थी उस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं था। वहीं ग्रामीणों के सवाल करने पर ये युवक जनपद सीईओ द्वारा जारी किया गया एक आदेश दिखा रहे थे। ऐसा ही आदेश जनपद पंचायत पाली से सरपंच और सचिवों के लिए भी जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें...उमरिया वसूली मामला: मकान पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर उमरिया में ग्रामीणों से रुपए की वसूली

वसूली के लिए योजनाओं का सहारा

द सूत्र ने 6 नवंबर को इस मामले में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर ग्रामीणों से वसूली का मुद्दा उठाया था। जनपद पंचायत सीईओ के आदेश में नए मकानों पर सरकारी योजनाओं के स्लोगन के साथ नंबर प्लेट लगाने का उल्लेख था। नंबर प्लेट लगाने वाले युवक भी ग्रामीणों से रुपए वसूलने के लिए सरकारी योजनाओं का सहारा ले रहे थे।

206fa3b9-dac
206fa3b9-dac


ये भी पढ़ें...एमपी में एस्ट्रो टूरिज्म विलेज की तैयारी, अब 22 गांवों में स्टार देखेंगे सैलानी

व्यक्तिगत ठेका देने पर भी सवाल

जनपद सीईओ द्वारा आदेश जारी कर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का काम बिहार के एक व्यक्ति को दिया गया था। नियमों के तहत इस तरह सरकारी काम व्यक्ति विशेष को नहीं दिया जा सकता। गांवों में नंबर प्लेट लगाने के लिए जनपद सीईओ हरनीत कौर के आदेश पर दर्ज मोबाइल नंबर कोई अन्य व्यक्ति उपयोग कर रहा है।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस से रुकेगा काल्पनिक कर्मचारियों के नाम पर फर्जी वेतन भुगतान

ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना योजना को लेकर BJP विधायक हरि सिंह सप्रे के विवादित बोल, बोले- फ्री फंड में पैसे बांट रही सरकार

जनपद सीईओ का आदेश रद्द

उमरिया जिले के आदिवासी गांवों में सरकारी योजनाओं की आड़ में वसूली हो रही थी। जनपद सीईओ के आदेश को रद्द कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। जनपद सीईओ से मकानों पर नंबर प्लेट लगाने को लेकर जवाब तलब किया गया है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लाड़ली बहना योजना
  • द सूत्र
  • उमरिया
  • जिला पंचायत
  • जनपद सीईओ
  • सरकारी योजनाओं
  • उमरिया वसूली मामला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर