यूनियन कार्बाइड: जीतू के बयान पर, सीएम का पलटवार, कांग्रेस ने भोपाल में बांटी थी मौत
Sandeep Kumar | Feb 28, 2025, 16:45 IST
union-carbide-toxic-waste
मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर सियासत गर्म है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए पानी की जांच की चुनौती दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार कर कांग्रेस को हादसे का जिम्मेदार बताया।
एमपी में यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) के जहरीले कचरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने इस मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीथमपुर (Pithampur) में कचरा जलाकर जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। पटवारी ने सोशल मीडिया X (Twitter) पर लिखा कि यदि इस कचरे में जहर नहीं है, तो सरकार रामजी कंपनी (Ramji Company) के आसपास के 10 किमी क्षेत्र के पानी की जांच करवा ले। अगर इसमें कैंसर के तत्व नहीं मिले, तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...पीथमपुर में जलाया जा रहा यूका का जहरीला कचरा, 24 थानों की पुलिस तैनात
ये खबर भी पढ़िए...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री, इंदौर के मंत्रियों और कलेक्टर को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, "मेरे साथ चलिए, पानी के सैंपल की जांच करवा लीजिए। स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोर्ट के आदेश का सहारा लेकर जनता की भावनाओं को अनदेखा कर रही है। पटवारी ने कहा कि इंदौर ने भाजपा को कई विधायक, सांसद और महापौर दिए, लेकिन बदले में भाजपा ने शहर को जहर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...यूका के कचरे का पीथमपुर में ट्रायल रन आज से ही, सुप्रीम कोर्ट से नहीं लगी रोक
इस पूरे घटनाक्रम से जनता भ्रमित है। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानते हुए कचरा नष्ट किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस इसे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बता रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार पारदर्शिता नहीं रख रही है। दूसरी ओर, सरकार कांग्रेस पर इस त्रासदी का जिम्मेदार ठहराकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट आदेश- सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट से बताइए, सावधानी के सबूत दीजिए
ये खबर भी पढ़िए...पीथमपुर में जलाया जा रहा यूका का जहरीला कचरा, 24 थानों की पुलिस तैनात
CM मोहन यादव का पलटवार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यूनियन कार्बाइड का कचरा कांग्रेस का ही फैलाया हुआ था, जिसे अब भाजपा सरकार साफ कर रही है। CM ने कहा, कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। भूल गए कि उनकी सरकार ने भोपाल में मौत बांटी थी? अगर हजारों लोग मारे गए, तो वह कांग्रेस के कारण ही मारे गए थे। उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट का फैसला आ चुका है और सरकार उसके अनुसार काम कर रही है।
जीतू पटवारी ने दी सीएम को चुनौती
ये खबर भी पढ़िए...यूका के कचरे का पीथमपुर में ट्रायल रन आज से ही, सुप्रीम कोर्ट से नहीं लगी रोक
राजनीतिक बयानबाजी से जनता असमंजस में
ये खबर भी पढ़िए...यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट आदेश- सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट से बताइए, सावधानी के सबूत दीजिए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari