सुप्रीम कोर्ट में विजय शाह केस की सुनवाई आज, कर्नल सोफिया पर दिया था विवादित बयान

Reena Sharma Vijayvargiya | May 16, 2025, 08:44 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादास्पद बयान के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। गुरुवार को शाह द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था।

MP News : मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को "आतंकियों की बहन" कहने पर मचे सियासी बवाल के बीच सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगा। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जेंट हियरिंग की मांग को ठुकरा दिया था और 16 मई की तारीख निर्धारित की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री को लगाई थी फटकार

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने मंत्री को फटकार लगाते हुए कहा कि मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को जिम्मेदारीपूर्वक बयान देना चाहिए। कोर्ट ने सलाह दी कि पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए था।

खबर यह भी : विजय शाह को मिली फौरी राहत! विवादित टिप्पणी मामले पर सत्ता-संगठन कर रहा किनारा

वकील विभा मखीजा ने कोर्ट को बताया कि बयान का संदर्भ गलत समझा गया और विजय शाह माफी भी मांग चुके हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि पहले हाईकोर्ट में अपील करें।

हाईकोर्ट ने FIR को बताया 'खानापूर्ति'

जबलपुर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एफआईआर की भाषा पर नाराजगी जताते हुए उसे केवल 'औपचारिकता' करार दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की निगरानी वह खुद करेगा ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

खबर यह भी : मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ

हाईकोर्ट का आदेश

एफआईआर में कोई ठोस भौतिक साक्ष्य नहीं है।

इसे इस प्रकार दर्ज किया गया कि यदि आरोपी सीआरपीसी की धारा 482 के अंतर्गत इसे चुनौती दे तो मामला रद्द हो जाए। कोर्ट ने आदेश दिया कि 14 मई का आदेश एफआईआर का हिस्सा माना जाए।

खबर यह भी : कमलेश्वर डोडियार का बड़ा बयान-विजय शाह आदिवासी, इसलिए हो रहे टारगेट

इन धाराओं में आता है मंत्री का बयान:-

हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री का बयान दो प्रमुख धाराओं के अंतर्गत आता है:-

  • -भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (आईपीएस 152) : देश की अखंडता, संप्रभुता को खतरे में डालना।
  • -बीएनएस की धारा 192 (बीएनएस 192) : धार्मिक वैमनस्य फैलाना।
कर्नल सोफिया कुरैशी को उनके धर्म के आधार पर आतंकियों से जोडऩा, इन दोनों धाराओं के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

खबर यह भी : एमपी सरकार को घेरेगी कांग्रेस! संगठनात्मक बैठक में बनी रणनीति, विजय शाह पर फोकस

कांग्रेस दल ने की ये मांग

कांग्रेस विधायक दल शुक्रवार को राज्यपाल से मिलेगा और मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग करेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि "मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? हाईकोर्ट ने अपना काम कर दिया, अब मंत्री का इस्तीफा कब लिया जाएगा?"

विजय शाह केस में अब तक क्या हुआ?

तारीख घटना
13 मई हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया, जिसके बाद FIR दर्ज हुई
15 मई सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग से इनकार किया
16 मई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई निर्धारित

विवादित बयान

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • विवादित बयान
  • मंत्री विजय शाह
  • FIR
  • केस
  • कर्नल सोफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज