Raisen News : बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, एक पैर और सिर खाया

Deepesh Kumar Singh | May 15, 2024, 21:45 IST
Share
Tiger Attack
Tiger Attack

मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले के नीमखेड़ा गांव के निवासी मनीराम जाटव जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, नीमखेड़ा कुशियारी के पास जंगल में जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उनका पैर और सिर खा लिया।

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के नीमखेड़ा गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। वन विभाग द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हमला बाघ ( Tiger Attack ) ने किया था या तेंदुए ने।

नीमखेड़ा निवासी 58 वर्षीय मनीराम जाटव बुधवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गया था पूर्व वन परिक्षेत्र नीमखेड़ा कुशियारी के पास जंगल में जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया जिसमे जानवर ने उसका एक पैर और सिर खाया है। ग्रामीणों के सूचना पर वनविभाग के एसडीओ सुधीर पटले, रेंजर प्रवेश पाटीदार, बृजेंद्र तिवारी, डिप्टी रेंजर सीजन मीणा,सहित एसडीएम पीसी शाक्य मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।

एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टिया तेंदुए द्वारा हमला करना पाया गया है। हमला बाघ ने या तेंदुए ने किया इसकी जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।

ये खबर भी पढ़े ..

Bike Thief : प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए युवक ने चुराईं 150 बाइक, फिर इन्हें बेचकर दिए महंगे गिफ्ट

ये खबर भी पढ़े ..

भोपाल रेप केस : जेल में रोया आरोपी स्कूल संचालक , सस्पेंड एसआई राजपूत को मिली जमानत

मार्च में रोड क्रॉस करते हुए दिखा था बाघ

रायसेन के नीमखेड़ा में बाघ (Tiger) रोड क्रॉस करते हुए भी दिखाई दिया था। बाइक चलाने वाले कुछ लोगों ने बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। इस साल ऐसी दूसरी घटना थी जिसमे बाघ दिखाई दिया था, इससे पहले फरवरी में भी रायसेन जिले में बाघ दिखाई दिया था।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि नीमखेड़ा के पास घना जंगल है, बाघ रोड पार करके जंगल के दूसरे भाग में जा रहा था।

ये खबर भी पढ़े ..

इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में निकली पुराने भ्रष्टाचारी असलम बेलदार के रिश्तेदारों की फर्जी फर्म

ये खबर भी पढ़े ..

बेटे की हत्या के बाद दहशत में परिवार, हत्यारों के डर से घर की दीवार पर लिखा- मकान बेचना है

रायसेन किले में भी दिखा था बाघ
मार्च महीने में रायसेन किले में बाघ दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए बाड़े में बकरी के बच्चे को रखा था ताकि उसकी आवाज सुनकर बाघ उसे खाने आए और वन विभाग की टीम उसे पकड़ ले। बाघ दिखने के कुछ दिन बाद रायसेन किले में तेंदुआ भी दिखाई दिया था।

Tags:
  • Raisen News
  • Madhya Pradesh Hindi News
  • tiger attack
  • बाघ का हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच