महिला आरक्षण पर बड़ा दांव: 2029 से बदलेगा चुनावी गणित, MP में बढ़ेंगी सीटें

Ramanand Tiwari | Apr 16, 2026, 21:50 IST
Share
women reservation
women reservation

महिला आरक्षण कानून में संशोधन से 2029 से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। मध्यप्रदेश में इसका बड़ा असर होगा। यहां सीटों की संख्या बढ़ेगी। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में भी इजाफा होगा।

देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है। संसद में महिला आरक्षण कानून में संशोधन के साथ अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता तेज कर दिया गया है। इसका सीधा असर सीटों की संख्या, चुनावी समीकरण और सरकार बनाने के गणित पर पड़ेगा खासतौर पर मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में।

संसद में पेश हुए 3 बड़े बिल, क्यों है अहम?

गुरुवार को संसद में महिला आरक्षण से जुड़े तीन संशोधन बिल पेश किए गए। इनका मकसद महिलाओं को संसद और विधानसभा में मजबूत भागीदारी देना है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब इस कानून को लागू करने के लिए जनगणना का इंतजार जरूरी नहीं रहेगा। यानी प्रक्रिया तेज हो सकती है।

क्या बदलने वाला है?

  • 2029 से महिलाओं को 33% आरक्षण देने की तैयारी।
  • लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव।
  • कुल 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।
  • परिसीमन (Delimitation) के जरिए सीटों की नई संख्या तय होगी।

मध्यप्रदेश पर क्या होगा असर?

मध्यप्रदेश में इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा दिख सकता है। अभी प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, लेकिन प्रस्ताव के मुताबिक ये बढ़कर 43 तक पहुंच सकती हैं। यानी करीब 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। विधानसभा में भी बड़ा बदलाव संभव है। 230 सीटों वाली विधानसभा बढ़कर करीब 345 सीटों तक जा सकती है।

अभी क्या है स्थिति?

फिलहाल मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से केवल 6 पर महिला सांसद हैं। लेकिन नया कानून लागू होने के बाद महिलाओं की संख्या सीधे एक-तिहाई तक पहुंच जाएगी, जिससे राजनीति में उनकी भूमिका काफी मजबूत होगी।

परिसीमन क्यों है अहम?

सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए परिसीमन जरूरी होगा। 2011 की जनगणना के आधार पर नई सीटों का निर्धारण हो सकता है। नई सीटों पर भी 33% महिला आरक्षण लागू होगा। SC/ST सीटों में भी महिला कोटा रहेगा। यह प्रक्रिया चुनावी नक्शा पूरी तरह बदल सकती है। सीटें बढ़ने और महिला आरक्षण लागू होने से पार्टियों को टिकट वितरण में बड़ा बदलाव करना होगा।

नए चेहरे राजनीति में उभरेंगे

सरकार बनाने का गणित पूरी तरह बदल सकता है। इसका कैबिनेट गठन पर भी असर पड़ेगा। महिला आरक्षण का यह संशोधित मॉडल सिर्फ प्रतिनिधित्व बढ़ाने का कदम नहीं है, बल्कि यह देश की राजनीति का ढांचा बदलने वाला फैसला साबित हो सकता है। खासतौर पर मध्यप्रदेश में, जहां सीटों की संख्या और आरक्षण दोनों बढ़ेंगे, वहां आने वाले चुनाव पूरी तरह नए समीकरण पर लड़े जाएंगे।

महिला आरक्षण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर घेरा

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर आज संसद में होगी बहस, ये तीन बिल होंगे पेश

राप्रसे के 13 अफसरों को होगा आईएएस अवार्ड, इस बार भी गैर राप्रसे अधिकारी नहीं बन पाएंगे IAS

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लोकसभा
  • संसद
  • परिसीमन
  • महिला आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा