3700 से अधिक स्कूल भवन असुरक्षित, अब बनेंगे मॉडर्न और सेफ क्लासरूम

Mukesh Sharma | Jul 21, 2026, 17:18 IST
Share
राजस्थान में 3,768 जर्जर स्कूल भवन, असुरक्षित परिसरों में कक्षाओं पर रोक
राजस्थान में 3,768 जर्जर स्कूल भवन, असुरक्षित परिसरों में कक्षाओं पर रोक

राजस्थान में अभी भी 3,768 स्कूल भवन असुरक्षित हैं। शिक्षा विभाग ने इन भवनों में कक्षाएं रोकने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद अब इन भवनों को गिरा कर उनकी जगह मॉडर्न और सेफ क्लासरूम बनाए जाएंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में अभी भी 3,700 से अधिक जर्जर स्कूल भवन असुरक्षित।
  • असुरक्षित स्कूल भवनों में फिलहाल कक्षाओं के संचालन पर रोक।
  • प्रथम चरण में 300 नए भवनों के लिए 409 करोड़ रुपए का बजट मंजूर।
  • 2,500 भवनों की मरम्मत और 2,346 नए शौचालय बनाने का प्रस्ताव।
  • हाई कोर्ट का कड़ा रुख, झालावाड़ हादसे के बाद स्पेशल बेंच कर रही निगरानी।
राजस्थान में झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद एक साल में जर्जर स्कूल भवनों को लेकर जागी है, लेकिन अभी भी 3,768 सरकारी स्कूल भवन असुरक्षित हैं।

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इन जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कर चरणबद्ध तरीके से फिर से बनाने की योजना बनाई है। फिलहाल इन असुरक्षित परिसरों में कक्षाओं के संचालन पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

कार्य योजना और बजट आवंटन

समग्र शिक्षा योजना के तहत पहले चरण में 300 नए स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 409 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

अधिकारी का कहना है कि 960 स्कूलों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव नाबार्ड को भेजे गए हैं। इन पर स्वीकृति का इंतज़ार है। ​विभिन्न योजनाओं के तहत 418 स्कूल भवनों का निर्माण कार्य पहले से ही प्रगति पर है।

मरम्मत और सुधार

शिक्षा विभाग ने राज्य भर के 2,500 स्कूल भवनों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 550 करोड़ की मांग की है। इसके अलावा 2,346 स्कूलों में नए शौचालय बनाने की योजना भी है।

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार सभी जिलों में नए भवन तैयार होने तक बच्चों को असुरक्षित भवनों में बैठाने या किसी अन्य उद्देश्य के लिए उनका उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अधिक सुविधायुक्त बनेंगे नए भवन

अधिकारियों का दावा है कि नए स्कूल भवनों को अधिक सुविधायुक्त बनाने का निर्णय किया है। इन भवनों में न केवल हवादार कमरे, बिजली कनेक्शन और पीने का साफ पानी उपलब्ध होगा, बल्कि लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय और दिव्यांग छात्रों के लिए अनुकूल बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।

हाई कोर्ट कर रहा है सुनवाई

जुलाई 2025 में झालावाड़ के पिपलोदी में स्कूल भवन गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट के दो न्यायाधीश ने अलग-अलग स्व:प्रेरित प्रसंज्ञान लिया था।

इस मामले में जस्टिस महेंद्र गोयल व जस्टिस अशोक जैन की स्पेशल बैंच सुनवाई कर रही है। कोर्ट सरकार को स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने और नए स्कूल भवन बनाने के निर्देश दिए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:-

हाई कोर्ट में जर्जर स्कूल भवनों पर फिर सुनवाई, मुख्य सचिव से मांगा मरम्मत का स्पष्ट रोडमैप

जर्जर स्कूलों के लिए यह राशि ऊंट के मुंह​ में जीरा समान, हाई कोर्ट ने क्यों यह बोला?

राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई : समग्र शिक्षा अभियान में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, जानें पूरा मामला

जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षा निदेशक और सचिव की लगाई क्लास, कहां-जमीनी हालात अलग क्यों

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • समग्र शिक्षा अभियान
  • जर्जर स्कूल भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं