सरिस्का टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी, बाघिन ने दिया शावक को जन्म, अब कुल बाघ हुए 49

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
sariska
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ने शावक को जन्म लिया है। अब यहां बाघों की कुल संख्या 49 हो गई है। प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) में एक खुशखबरी सामने आई है। बाघ परियोजना के अलवर बफर रेंज में बाघिन एसटी-2302 ने शावक को जन्म दिया। कैमरा ट्रैप में बाघिन और उसके एक शावक की तस्वीर कैद हुई है।

यह शावक मुख्यतः बाला किला और करणी माता मंदिर के आसपास विचरण कर रहे हैं। सरिस्का में अब कुल बाघों की संख्या 49 हो गई है, जिसमें 11 मेल टाइगर, 18 फीमेल टाइगर और 20 शावक शामिल हैं।

सरिस्का CTH मामला : कांग्रेस बोली-माफिया ने केंद्र-राज्य सरकार को खरीदा, भूपेंद्र बोले-कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार

सदर एरिया में बाघों का विस्तार

जब से सदर एरिया में अलवर शहर का नजदीकी क्षेत्र सरिस्का में शामिल किया गया है, एक दर्जन से अधिक टाइगर और टाइग्रेस ने यहां अपने टेरिटरी स्थापित किए हैं। वन विभाग ने गश्त, निगरानी और सुरक्षा के उपाय और मजबूत कर दिए हैं। विभाग ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वह इस क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही, शोर और भीड़भाड़ से बचें और विभाग के निर्देशों का पालन करें।

मुकुंदरा-रामगढ़ में शिफ्ट होंगे 7 बाघ-बाघिन, रणथंभौर-सरिस्का की तरह पर्यटक करेंगे दीदार

बाघिन के शावकों की देखभाल और निगरानी सरिस्का के उपवन संरक्षक अभिमन्यु सहारण ने बताया कि आमतौर पर एक टाइग्रेस दो से तीन शावकों को जन्म देती है। कैमरे में फिलहाल केवल एक शावक देखा गया है, लेकिन अन्य शावक भी हो सकते हैं। शावक की उम्र अभी डेढ़ से दो महीने है और बाघिन इस उम्र के बच्चों को ही बाहर लाती है। वन विभाग ने शावकों की निगरानी के लिए 15 अतिरिक्त कैमरा ट्रैप लगाए हैं और टीम को सतर्क किया गया है।
सरिस्का के सीटीएच विवाद में आया नया मोड़, राज्य सरकार अब आपत्तियां सुनने को तैयार

करणी माता मेले में विशेष सावधानियां

22 सितंबर से करणी माता का मेला शुरू होने वाला है और शावक उसी इलाके में हैं। इसलिए वन विभाग ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। मंदिर के आसपास की सड़क टूटी हुई है और वाहनों का आवागमन लगभग न के बराबर होगा। श्रद्धालु पैदल आएंगे, इसलिए किसी भी वाहन या आपातकालीन सुविधा की पहुंच कठिन होगी।

प्रशासनने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी करने की योजना बनाई है। बाघिन अपने शावक के साथ होने के कारण भीड़ या शोर देखकर हिंसक हो सकती है। इसलिए विशेष रूप से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आवागमन का समय निर्धारित किया जाएगा।

सरिस्का टाइगर रिजर्व पर सरकार नहीं गंभीर, जंगल में चल रहे होटल-रिसोर्ट, जानें पूरा मामला

प्रमुख तथ्य

स्थान : बाला किला एवं करणी माता मंदिर, सरिस्का
बाघिन का नाम : एसटी-2302
शावक संख्या : 1 नई वृद्धि, कुल 20 शावक
सरिस्का में कुल बाघ : 49 (11 मेल, 18 फीमेल, 20 शावक)
सुरक्षा उपाय : 15 कैमरा ट्रैप, गश्त और निगरानी बढ़ाई गई
मेला : करणी माता मेला, 22 सितंबर से शुरू

FAQ

  1. 1. बाघिन ने शावक क्यों दिया और कितने शावक हो सकते हैं?
    बाघिन (Tigress) आमतौर पर दो से तीन शावक देती है। कैमरा ट्रैप में फिलहाल एक शावक देखा गया है, लेकिन अन्य शावक भी हो सकते हैं।
  2. 2. सरिस्का में वर्तमान बाघ संख्या कितनी है?
    सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) में कुल बाघों की संख्या अब 49 हो गई है, जिसमें 11 मेल टाइगर, 18 फीमेल टाइगर और 20 शावक शामिल हैं।
  3. 3. करणी माता मेले के दौरान सुरक्षा के क्या उपाय किए गए हैं?
    वन विभाग (Forest Department) ने मेले के दौरान गश्त, कैमरा ट्रैप और निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को पैदल आने और भीड़-शोर से बचने की एडवाइजरी जारी की गई है।


Tags:
  • राजस्थान
  • प्रशासन
  • बाघिन
  • अलवर
  • शावक
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • करणी माता मंदिर
  • बाला किला
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?