अमित शाह के राजस्थान दौरे से टल सकती है IPS ट्रांसफर लिस्ट? जानिए कब आ सकती है तबादला सूची
Kamlesh Keshote | Jul 14, 2025, 10:34 IST
Photograph: (The Sootr)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे के बाद IPS ट्रांसफर लिस्ट टल सकती है। अमित शाह के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानिए राजस्थान में IPS तबादला सूची कब जारी हो सकती है।
राजस्थान (Rajasthan) में लंबे समय से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की प्रतीक्षित तबादला सूची कुछ समय के लिए फिर टल सकती है। बताया जा रहा है कि इस तबादला सूची के अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 17 जुलाई के जयपुर दौरे के बाद आने की संभावना है।
अमित शाह 17 जुलाई को अपने दौरे में जयपुर में राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वे बतौर सहकारिता मंत्री पहली बार राजस्थान दौरे पर रहेंगे। राजनीतिक गलियारों में उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे इस दिन प्रदेश के भाजपा नेताओं से चर्चा कर सरकार के कामकाज के बारे में फीडबैक भी ले सकते हैं।
राजस्थान : जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला, कर दिया 150 करोड़ का फर्जी भुगतान
राजस्थान में IPS तबादला सूची (आईपीएस तबादला सूची) का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि राज्य के नए डीजीपी राजीव शर्मा और मुख्यमंत्री के एसीएस शिखर अग्रवाल ने रविवार को अवकाश के बावजूद दफ्तर में बैठकर कामकाज किया। सूत्रों का दावा है कि तबादला सूची अगले हफ्ते किसी भी समय जारी की जा सकती है।
राजस्थान में भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को, 4 महीने बाद होगी मीटिंग
प्रस्तावित तबादला सूची में प्रदेश में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले होने हैं। सूची में कई जिलों के एसपी और आईजी के तबादले भी संभावित हैं। राजस्थान में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद IPS की आखिरी तबादला सूची सितंबर 2024 में जारी हुई थी। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के 9 नए जिले और 3 संभाग भंग कर दिए थे। राज्य सरकार ने 16 महीने के बाद हाल ही में 22 जून 2025 को 62 IAS अफसरों के तबादले किए थे।
सूत्रों की मानें तो राजस्थान में IPS तबादला सूची को लेकर नवनियुक्त डीजीपी राजीव शर्मा (DGP Rajeev Sharma) मंथन कर रहे है। सूची को लेकर पुलिस महकमें और सीएमओ के आला अफसरों से भी चर्चा की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि IAS और IPS की तबादला सूची पर सरकार के कामकाज की छाप रहती है। इस सूची से यह भी स्पष्ट होगा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डीजीपी राजीव शर्मा को कितनी तरजीह देते हैं। लेकिन, यह माना जा रहा है कि IPS तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय में भी बड़ा फेरबदल संभावित है।
राजस्थान में Local Body Election के लिए कांग्रेस करेगी आंदोलन, जनता को बताएगी भजन सरकार की मंशा
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में IPS तबादला सूची के साथ ही IAS अफसरों की एक और तबादला सूची भी आ सकती है। इस सूची में प्रदेश के दो दर्जन से अधिक IAS अफसरों के तबादले किए जा सकते हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में जून माह में 62 IAS के तबादले किए थे। अब कहा जा रहा है कि IAS की एक और बड़ी तबादला सूची जारी की जा सकती है।
राजस्थान में नेताजी के कारनामे, विधायक ने भी बेच डाला अवैध 4 लाख टन लाइम स्टोन
राजस्थान (Rajasthan) में पुलिस महकमें में अहम पदों पर IPS अफसरों की नियुक्ति पर नजर रखी जा रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर, एडीजी क्राइम, एडीजी कानून व्यवस्था, एसओजी और एसीबी जैसी पदों पर किन IPS अफसरों को नियुक्त किया जाएगा। यह मंथन अभी सरकार के स्तर पर जारी है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस राजस्थान में कानून व्यवस्था खराब होने का मुद्दा बना रही है। ऐसे में सभी की नजर है कि पुलिस विभाग के अहम पदों पर कितना बदलाव होता है।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
Bhajanlal Sharma
अमित शाह 17 जुलाई को अपने दौरे में जयपुर में राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वे बतौर सहकारिता मंत्री पहली बार राजस्थान दौरे पर रहेंगे। राजनीतिक गलियारों में उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे इस दिन प्रदेश के भाजपा नेताओं से चर्चा कर सरकार के कामकाज के बारे में फीडबैक भी ले सकते हैं।
राजस्थान : जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला, कर दिया 150 करोड़ का फर्जी भुगतान
डीजीपी और एसीएस ने रविवार को भी किया काम
राजस्थान में भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को, 4 महीने बाद होगी मीटिंग
आखिरी बार सितंबर 2024 में हुए तबादले
डीजीपी कर रहे तबादलों पर मंथन
राजस्थान में Local Body Election के लिए कांग्रेस करेगी आंदोलन, जनता को बताएगी भजन सरकार की मंशा
IAS की तबादला सूची भी तैयार
राजस्थान में नेताजी के कारनामे, विधायक ने भी बेच डाला अवैध 4 लाख टन लाइम स्टोन
अहम पदों पर सबकी नजर
FAQ
- 1. राजस्थान में IPS तबादला सूची कब जारी हो सकती है?
राजस्थान में IPS तबादला सूची अमित शाह के 17 जुलाई के जयपुर दौरे के बाद जारी होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि यह सूची अगले हफ्ते किसी भी समय जारी की जा सकती है। - 2. IPS और IAS तबादला सूची में क्या अंतर है?
IPS तबादला सूची पुलिस विभाग के अधिकारियों के तबादले से संबंधित होती है, जबकि IAS तबादला सूची प्रशासनिक अधिकारियों के लिए होती है। दोनों सूची में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और पदों में बदलाव किया जाता है। - 3. राजस्थान में पुलिस विभाग में कौन से पद महत्वपूर्ण हैं?
राजस्थान के पुलिस विभाग में जयपुर पुलिस कमिश्नर, एडीजी क्राइम, एडीजी कानून व्यवस्था, एसओजी और एसीबी जैसे प्रमुख पदों पर नियुक्ति को लेकर चर्चा हो रही है। इन पदों पर होने वाले बदलाव को लेकर सबकी नजरें हैं।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Bhajanlal Sharma
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA