अंता उपचुनाव : भाजपा के बागी रामपाल मेघवाल ने लिया नामांकन वापस, पार्टी को मिली बड़ी राहत

Amit Baijnath Garg | Oct 26, 2025, 10:42 IST
Share
rampal meghwal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अंता उपचुनाव में भाजपा के लिए बड़ी राहत। बागी पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने नामांकन वापस लिया। पार्टी नेतृत्व से बैठक के बाद फिर से भाजपा में वापसी। भाजपा की राह आसान।

Baran. अंता उपचुनाव में भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक संकट उस समय खड़ा हो गया था, जब पूर्व विधायक और पार्टी के प्रभावशाली नेता रामपाल मेघवाल ने बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। इससे अंता जैसे सीमित और जातीय समीकरणों वाले विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का वोट बैंक प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी।

अंता उपचुनाव : 21 प्रत्याशियों ने भरे 32 नामांकन, कांग्रेस-भाजपा को यह उम्मीदवार दे सकते हैं चुनौती

बन सकता था हार की वजह

कई बैठकों, समझाइश और पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद मेघवाल ने अंततः चुनाव मैदान से हटने का फैसला लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात के बाद उन्होंने नामांकन वापस लेने और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में काम करने की घोषणा की। इस कदम को भाजपा के लिए संगठनात्मक राहत माना जा रहा है, क्योंकि बागी उम्मीदवारों के कारण वोटों का विभाजन अक्सर उपचुनावों में पार्टी की हार की वजह बनता है।

जेल में सजा काट रहे अंता के EX MLA कंवरलाल मीणा टॉयलेट में फिसले, स्पाइन में लगी चोट

सियासी संकट टल गया

अंता उपचुनाव में सियासी समीकरणों को पलट देने वाली एक महत्वपूर्ण हलचल शनिवार शाम को सामने आई, जब भाजपा के बागी और पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया।

लग सकती थी वोट बैंक में सेंध

इस कदम के साथ ही भाजपा को सबसे बड़ा संगठनात्मक संकट टल गया है। माना जा रहा है कि उनका मैदान में रहना भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगा सकता था, जिससे चुनावी समीकरण बदलना तय था। हालांकि लगातार समझाइश और वरिष्ठ नेतृत्व की पहल के बाद मेघवाल ने फिर से भाजपा के साथ मजबूती से आने का फैसला लिया।

भाजपा के बागी पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने अंता उपचुनाव में भरा नामांकन, पार्टी पर उपेक्षा का आरोप

नाराजगी खत्म, भाजपा में वापसी मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ से मुलाकात की, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सम्मानजनक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपसी मनमुटाव के चलते निर्दलीय पर्चा भरा था, लेकिन अब पार्टी बड़ा परिवार है। मैं भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करूंगा। राठौड़ ने स्वयं मेघवाल को मिठाई खिलाकर पार्टी में पुनः स्वागत किया। यह दृश्य भाजपा खेमे के लिए प्रतीकात्मक डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है।
अंता उपचुनाव : दीपावली के बाद भाजपा नेता हो जाएंगे सक्रिय, पंचायतों को संभालेंगे कई मंत्री

कहां थीं बगावत की जड़ें

अंता सीट पर भाजपा ने मोरपाल सुमन को उम्मीदवार घोषित किया था। इस फैसले के बाद रामपाल मेघवाल नाराज होकर निर्दलीय के रूप में मैदान में उतर गए थे। चूंकि वे पहले भी अंता से विधायक रह चुके हैं और उनका स्थानीय स्तर पर असर काफी मजबूत है, इससे भाजपा को सीधी चिंता पैदा हो गई थी।

अंता उपचुनाव लड़ने के लिए सरकारी डॉक्टर ने मांगा वीआरएस, सरकार ने मना किया तो ले ली कोर्ट की शरण

मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं

मेघवाल के वापस आने से अब पार्टी की अंदरूनी टूट का खतरा खत्म हो गया है। यह सीधा संदेश भी गया है कि उपचुनाव को लेकर भाजपा अब और ज्यादा एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि अंता उपचुनाव में भाजपा परिवार पहले से ज्यादा मजबूती से मैदान में उतरेगा। मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं।

Tags:
  • भाजपा
  • मदन राठौड़
  • अंता उपचुनाव
  • मोरपाल सुमन
  • पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच