आसाराम को मिली 6 महीने की अंतरिम जमानत, बीमारी के इलाज के लिए दी गई राहत, शर्त भी हटाई

Amit Baijnath Garg | Oct 29, 2025, 16:19 IST
Share
asaram
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को छह महीने की अंतरिम जमानत दी, बीमारी के इलाज के लिए राहत और पुलिसकर्मियों को साथ रखने की शर्त भी हटाई। आसाराम का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Jaipur. राजस्थान हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम को बीमारी के इलाज के लिए छह महीने की अंतरिम जमानत दी है। आसाराम की ओर से बढ़ती उम्र और बीमारी के आधार पर जमानत मांगी गई थी।

जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से किया था इनकार

अस्पताल में भर्ती आसाराम

हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिए। कोर्ट ने जमानत अवधि में उसके साथ तीन पुलिसकर्मियों को रखने की शर्त भी हटा ली है। वर्तमान में आसाराम जेल में है, लेकिन बीमार होने के कारण निजी आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती है।

आसाराम 30 अगस्त को होगा जेल की सलाखों के पीछे, जानें राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात केस में आसाराम को 7 जनवरी, 2025 को इलाज के लिए अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने भी आसाराम को अंतरिम जमानत दी थी, जिसे समय-समय पर आगे बढ़ाया गया। 27 अगस्त को हाई कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार करते हुए सरेंडर करने का आदेश दिया था। इसके बाद आसाराम ने जेल में सरेंडर कर दिया था।

इंदौर में चेकअप के दौरान आसाराम को निकले दो ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी की सलाह

12 साल से जेल में बंद जोधपुर में आसाराम के खिलाफ साल 2013 में नाबालिग ने यौन दुराचार का आरोप लगा था। इसके बाद जोधपुर पुलिस आसाराम को छिंदवाड़ा आश्रम से पकड़कर लाई थी और तभी से वह लगातार जेल में बंद है। 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को जोधपुर की अदालत ने यौन दुराचार के आरोप में दोषी मानकर आजीवन कारावास सजा से दंडित किया था। सजा के आदेश के खिलाफ आसाराम को अब तक हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।
आसाराम को राहत, अंतरिम जमानत 29 तक बढ़ाई, जानें राजस्थान हाईकोर्ट का पूरा निर्णय

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने की पैरवी

आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट देवदत्त कामत ने पैरवी की, जबकि राजस्थान सरकार का पक्ष एडवोकेट दीपक चौधरी ने रखा। पीड़िता की ओर से एडवोकेट पीसी सोलंकी ने आसाराम को जमानत देने का विरोध किया। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद बेंच ने आसाराम के स्वास्थ्य की गंभीरता और उम्र को देखते हुए अंतरिम राहत दी है।

आसाराम की अंतरिम जमानत बढ़ी, HC ने 21 अगस्त तक दी राहत, जानें वजह

आसाराम को यह है बीमारी

86 वर्षीय आसाराम साल 2018 से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उनके एडवोकेट के अनुसार, आसाराम की उम्र के कारण कई प्रकार की बीमारियों के साथ प्रोस्टेट कैंसर की समस्या भी है। इस कारण उनकी लगातार बिगड़ती सेहत के कारण तुरंत फैसला जरूरी था।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • अंतरिम जमानत
  • गुजरात
  • आसाराम
  • जोधपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती