चातुर्मास में कौन जैन मुनि आज से कहां विराजमान हैं, जानिए प्रमुख संतों का कार्यक्रम

Gyan Chand Patni | Published:
Share
jain sant
jain sant

जैन मुनियों का चातुर्मास 9 जुलाई से शुरू हो गया है, जिसमें वे चार महीने तक एक ही स्थान पर तप, साधना और अहिंसा का पालन करेंगे। ज्यादातर मुनि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ चातुर्मास कर रहे हैं।

जैन संतों के चार्तुमास (Chaturmas)कार्यक्रम की प्रक्रिया बुधवार नौ जुलाई से शुरू हो गई। यानी आज से चार महीने तक जैन मुनि एक ही स्थान पर रहकर तप और साधना करेंगे। उनका बरसात के इन चार महीनों में विहार पूरी तरह बंद रहेगा। आम बोलचाल में चातुर्मास को वर्षायोग या चौमासा भी कहा जाता है। हिंदू और बौद्ध धर्म के साथ जैन धर्म में भी इसका विशेष महत्व है। जैन साधना पर खास जोर देते हैं।

ज्यादातर मुनि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चातुर्मास कर रहे हैं।

धर्म-ज्योतिष

चार माह की अवधि विशेष

यह चार महीने की अवधि होती है, जो आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी से प्रारंभ होकर कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तक होती है। इस दौरान जैन धर्म के अनुयायी विशेष रूप से संयमित जीवन जीते हैं। यह समय पूजा, तप, व्रत, और साधना का होता है।

https://fb.watch/AJDQkYgbXK/

आध्यात्मिक उन्नति का अवसर

जैन धर्म के अनुयायियों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है। इस दौरान, जैन साधु और साध्वी मंदिरों या आश्रमों में रुकते हैं, ताकि वे अहिंसा का पालन कर सकें। वर्षा ऋतु में छोटी-छोटी जीवों की सुरक्षा के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वर्षा के दौरान कई सूक्ष्म जीव सक्रिय हो जाते हैं। अगर साधु यात्रा करते हैं तो यह जीवों के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

महाराष्ट्र में भाषा विवाद: चिंता में 70 लाख प्रवासी राजस्थानी, जानिए ये कैसे बने विकास की धुरी

राजमार्ग यात्रा एप से राजस्थान के 152 टोल पर 45 रुपए में यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा टोल फ्री ट्रिप्स का फायदा!

चातुर्मास में भगवान विष्णु क्यों करते हैं पाताल लोक में निवास, कौन संभालता है सृष्टि का संचालन

चातुर्मास के बाद कब शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, जानें पूरी जानकारी

क्या है उद्देश्य

अहिंसा का पालन: जैन धर्म में अहिंसा (Non-Violence) का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस समय के दौरान, जैन साधु एक ही स्थान पर रुककर हिंसा से बचते है। जैन संत धर्म—ध्यान करते हैं।





प्रमुख दिगंबर जैन संतों के वर्ष 2025 के चातुर्मास कार्यक्रम का सारांश निम्नलिखित टेबल में प्रस्तुत है:

संत का नामचातुर्मास स्थान
आचार्य श्री समय सागर जीजबलपुर
आचार्य श्री वसुनंदी जीअहिच्छत्र क्षेत्र आंवला—बरेली
आचार्य श्री संभव सागर जी महाराजसम्मेद शिखरजी
आचार्य श्री आनंद सागर जी महाराजवसंतकुंज दिल्ली
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराजअहमदाबाद
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराजटोंक
आचार्य श्री कुंथुसागर जी महाराजकुंथुगिरी (महाराष्ट्र)
आचार्य श्री देवनंदी महाराज जी ससंघनमोकार तीर्थ नासिक
आचार्य श्री श्रुत सागर जी महाराज ससंघपश्चिम दिल्ली
आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराजबेलाजी
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराजवीरागोदय तीर्थ पथरिया
आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघसुदामा नगर, इंदौर
आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराजजैन बाग सहारनपुर
आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघविजय नगर इंदौर
आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराजउदयपुर
आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराजपुष्पगिरी देवास
आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराजतरुण धाम मुरादनगर
आचार्य श्री अरुण सागर जी महाराजफरीदाबाद
आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराजदेहरादून
आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराजउदयपुर
आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराजकोलकाता
आचार्य श्री तन्मय सागर जी महाराजसम्मेद शिखरजी
आचार्य श्री गुणधरनंदी जी महाराजनवग्रह तीर्थ बरूर कर्नाटक
आचार्य श्री भरत भूषण सागर जी महाराजमुजफ्फरनगर यूपी
आचार्य श्री विवेक सागर जी महाराज ससंघसम्मेद शिखरजी
आचार्य श्री वैराग्यनंदी सागर जी महाराजसम्मेद शिखरजी
अन्य जानकारी:

  • गणनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी — रायगंज, अयोध्या
  • आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं बिज्ञाश्री माताजी — सवाई माधोपुर
  • आर्यिका विशिष्ट श्री माताजी — प्रतापगढ़, राजस्थान
  • आर्यिका आर्षमति माताजी — बड़ौत, यूपी
  • आर्यिका शुभमति माताजी — सम्मेद शिखरजी
  • निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर जी महाराज — गुना
  • मुनिश्री सरलसागर जी महाराज — भोरासा, कुरवाई
  • मुनिश्री प्रबुद्धसागर जी महाराज — गोटेगांव
  • मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज — सम्मेद शिखरजी
  • मुनिश्री कुंथूसागर जी महाराज — पुणे
  • मुनिश्री आगमसागरजी महाराज — जगदलपुर
  • उपाध्याय श्री बिहसंत सागर जी महाराज — भिण्ड (म.प्र.)
  • उपाध्याय विभंजन सागर जी महाराज — धार (म.प्र.)
  • मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज — कीर्ति नगर, जयपुर
  • मुनि श्री आस्तिक्य सागर जी महाराज — जलगांव (महाराष्ट्र)
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

धर्म-ज्योतिष



Tags:
  • राजस्थान
  • जैन धर्म
  • अहिंसा
  • जैन साधना
  • चातुर्मास
  • जैन मुनि
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर