गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी-झगड़े की बात स्वीकारी, बोले-कार्यकर्ता भ्रम में, किसके पास जाना है नहीं पता

Amit Baijnath Garg | Oct 03, 2025, 20:39 IST
Share
gehlot
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी और झगड़े की बातों को स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी माना है कि भ्रम के कारण कार्यकर्ता को यह नहीं पता कि उसे किसके पास जाना है।

Jaipur. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी और नेताओं के बीच झगड़ों की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। गहलोत ने कहा कि कार्यकर्ता अभी भ्रम में हैं कि कोई झगड़ा है जिले में या स्टेट लेवल पर तो किसके यहां जाऊं, किससे क्या बात करूं।

कार्यकर्ता भी दिल से काम नहीं कर पाता है। वो सोचता है कि कहीं जाऊंगा तो कह देंगे यह तो उस गुट का है या इस गुट का है। इस चक्कर में काम नहीं हो पता। गहलोत शुक्रवार को जयपुर जिले के सामोद में कांग्रेस सेवादल के ट्रेनिंग कैंप में बोल रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन : उमड़ी भीड़ में गहलोत और पायलट गुट के नेता भी हुए शामिल

एकजुट होना पड़ेगा

गहलोत ने कहा कि अभी यह सब करने का वक्त नहीं है। अभी आप पार्लियामेंट में 44 से 54 पर आए फिर 98 पर आए। राजीव गांधी के वक्त में हमारे 414 सांसद थे। कहां तो 414 एमपी थे और कहां 98 रह गए। कांग्रेस मजबूत होगी तभी तो आप लड़ पाओगे, पूरी कांग्रेस अपने मतभेद भुलाकर एकजुट हो और आगे बढ़े।

गहलोत फिर बोले-मेरी सरकार गिराने की कोशिश वास्तविक थी, कोर्ट के आदेश से सच नहीं बदल सकता

अगली बार घमासान होगा गहलोत ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के पास धनबल है। दिल्ली में फाइव स्टार दफ्तर बन रहे हैं। आरएसएस के अलग-अलग संगठन और उनके भी शानदार दफ्तर बन रहे हैं। चुनाव में धनबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटर लिस्ट में गड़बड़ करते हैं। आगे आपको चुनाव लड़ना है। अगली बार मामूली चुनाव नहीं होने वाला है, घमासान होने वाला है। बीजेपी वाले धनबल से इतना मजबूत हो गए हैं कि पैसा देकर लोगों को खरीद लेते हैं।
गहलोत सरकार गिराने की साजिश का मामला : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फिर निशाने पर

पूरी तैयारी करनी होगी

गहलोत ने कहा कि अब आपको कैडरबेस लोगों को तैयार करना पड़ेगा, जिन पर विश्वास हो, जो बूथ के अंदर और बाहर बैठें। कैंपेन करें, वह सब आपको करना पड़ेगा। नहीं तो आपको पता ही नहीं लगेगा कि क्या हो गया और यह परिणाम कैसे आ गया! उन्होंने कहा कि आगे चुनाव की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगा। आपको उसके लिए अभी से तैयार रहना होगा। अपनी पूरी तैयारी करनी होगी।

राजस्थान विधानसभा : गहलोत-वसुंधरा समेत सात सदस्यों ने नहीं लिया कार्यवाही में भाग, सवा सौ को नहीं मिला बोलने का मौका

मनहूस साबित हुआ नया उपराष्ट्रपति भवन

गहलोत ने कहा कि यह देश की आजादी की विरासत को खत्म करना चाहते हैं और चाहते हैं कि पूरी विरासत को खत्म कर दिया जाए। बिना जरूरत के नया संसद भवन बना दिया। आप पूरा विस्टा बन रहे हो। पीएम हाउस, उपराष्ट्रपति भवन नया बना दिया। यह हमारे राजस्थान के किसान नेता जगदीप धनखड़ के लिए मनहूस साबित हुआ है। पहले वाले भवन में थे तो आराम से थे। वहां पहले वालों ने पांच साल निकाल दिए।

FAQ

  1. 1. गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर क्या कहा?
    गहलोत ने माना कि कांग्रेस में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं को भ्रम है कि उन्हें किससे संपर्क करना है, जिससे काम में रुकावट आती है।
  2. 2. गहलोत के अनुसार कांग्रेस को आगामी चुनावों के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
    गहलोत ने पार्टी को एकजुट होने और अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की सलाह दी, ताकि आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त की जा सके।
  3. 3. गहलोत ने उपराष्ट्रपति भवन को लेकर क्या बयान दिया?
    गहलोत ने नए उपराष्ट्रपति भवन को "मनहूस" करार दिया और इसे देश की आज़ादी की विरासत को खत्म करने की कोशिश बताया।


Tags:
  • कांग्रेस
  • राजस्थान
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत
  • जगदीप धनखड़
  • अशोक गहलोत
  • गुटबाजी
  • कांग्रेस सेवादल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज