वेंटिलेटर पर चल रहे MBBS स्टूडेंट राहुल को एयर एंबुलेंस से लाएंगे जयपुर, SMS अस्पताल में करेंगे भर्ती

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
rahul ghosalya
Photograph: (the sootr)

ब्रेन हेमरेज के चलते कजाकिस्तान के अस्पताल में वेंटिलेटर पर है राजस्थान के जयपुर निवासी राहुल। दीपावली पर एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा। इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

Jaipur. एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कजाकिस्तान गए राजस्थान के जयपुर के रहने वाले राहुल घोसल्या जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। ब्रेन हेमरेज के बाद राहुल कजाकिस्तान के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। उसे जयपुर में लाने के लिए परिजन और राजस्थान सरकार काफी दिनों से लगी हुई है।

पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट हुई 7 साल की मासूम

एयर एंबुलेंस से लाएंगे

राहुल की सकुशल वापसी के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए उसे लाया जाएगा। दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को एयर एंबुलेंस के जरिए राहुल को जयपुर लाया जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उसे एडमिट करके इलाज किया जाएगा।

अफसर के 2 नवजात बच्चों की जान खतरे में, एयर एंबुलेंस से ले गए हैदराबाद

8 अक्टूबर को ब्रेन हेमरेज बताया जाता है कि 8 अक्टूबर को कजाकिस्तान में राहुल को ब्रेन हेमरेज हो गया। तब से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। राहुल को इंडिया लाने के लिए कई दिनों से परिजन, सामाजिक संस्थाएं मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से मिल चुके हैं। सरकार के प्रयासों से राहुल को एयर एंबुलेंस के जरिए लाया जा रहा है।
AIIMS BHOPAL: डॉक्टर की जान बचाने के लिए सीएम मोहन यादव ने भेजी एयर एंबुलेंस

बिगड़ती चली गई तबीयत

वर्ष 2021 से राहुल एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कजाकिस्तान में हैं। 8 अक्टूबर को लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान उसे उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। उसे तब चिकित्सक को दिखाकर दवाई दी गई, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हुई। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ही एडमिट करा दिया। लगातार तबीयत बिगड़ने पर वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर आ गया है।

दीपोत्सव पर पुलिस मुस्तैद : सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, रोशनी के चलते जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

जयपुर पहुंचने के बाद होगा इलाज

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अध्यक्ष प्रेम भंडारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय, इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और जन सहयोग से कोशिशें कामयाब रही हैं। राहुल दीपावली पर जयपुर आ जाएगा। जयपुर पहुंचने के बाद एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था भी कर दी गई है।

FAQ

  1. 1. राहुल को कजाकिस्तान से जयपुर लाने के लिए कौन सी व्यवस्था की गई है?
    राहुल को एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) के जरिए 20 अक्टूबर को जयपुर लाया जाएगा, जहां उनका इलाज एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में किया जाएगा।
  2. 2. राहुल की तबियत किस कारण से बिगड़ी?
    राहुल को ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) हो गया था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें वेंटिलेटर (Ventilator) सपोर्ट पर रखा गया।
  3. 3. राहुल के इलाज के लिए कौन सी संस्थाओं ने मदद की है?
    राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) और कई अन्य सामाजिक संस्थाएं (Social Organizations) ने राहुल के इलाज के लिए मदद की है और उन्हें एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) से लाने की व्यवस्था की है।


Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • एमबीबीएस
  • एसएमएस हॉस्पिटल
  • ब्रेन हेमरेज
  • राहुल घोसल्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर