कृषि विश्वविद्यालय : अब थार के औषधीय पौधों पर होगा रिसर्च, किसानों की आर्थिक स्थिति बनेगी मजबूत
Amit Baijnath Garg | Dec 19, 2025, 19:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में अब थार के औषधीय पौधों पर अनुसंधान होगा। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने 1.20 करोड़ रुपए का अनुदान मंजूर किया। किसानों की आर्थिक स्थिति में भी आएगा बदलाव। पढ़ें पूरी जानकारी।
Jodhpur. जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में केवल फसलों के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के थार क्षेत्र की बहुमूल्य औषधीय पौधों पर भी अनुसंधान किया जाएगा। इसके लिए केंद्र के आयुष मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना को आयुष मंत्रालय के नेशनल मेडिसिन प्लांट बोर्ड से 1.20 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है। इससे न सिर्फ औषधीय पौधों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आर्थिकी में भी बदलाव आएगा।
खाद की कालाबाजारी में राजस्थान तीसरे और छत्तीसगढ़ पांचवें नंबर पर,जमाखोरी में एमपी का तीसरा स्थान
इस परियोजना के तहत जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में थार के पांच प्रमुख औषधीय पौधों पर शोध किया जाएगा। इनमें शंखपुष्पी, अग्नि मंथ, अपराजिता, अश्वगंधा और गूग्गल शामिल हैं। इन पौधों पर शोध करने के साथ-साथ उनकी कृषि तकनीक भी विकसित की जाएगी। प्रोजेक्ट के प्रधान अन्वेषक डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि इस शोध से न केवल इन पौधों की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी सीधे लाभ मिलेगा।
राजस्थान में अप्रैल में ही होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, हाईकोर्ट के फैसले में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
विश्वविद्यालय ने इस परियोजना के माध्यम से 2000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले इस क्षेत्र में असंगठित रूप से कार्य हो रहा था, लेकिन अब इसे संगठित रूप में किया जाएगा। यह किसानों के लिए औषधीय पौधों की खेती का एक नया अवसर खोलेगा। किसानों को अतिरिक्त आय के स्रोत भी मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 28 महिलाएं बनीं RJS, मधुलिका यादव टॉप पर रही
सड़क हादसे में राजस्थान हाईकोर्ट के जज घायल, अजमेर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
इस परियोजना से किसानों को वैश्विक पर्यावरणीय बदलाव के बीच जैव विविधता संरक्षण के साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। किसानों को प्रशिक्षण, प्रदर्शन, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, भ्रमण और जर्म प्लाज्म केंद्रों के माध्यम से यह सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, नई प्रजातियों के विकास और उनकी तकनीकों से किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। वे अपनी पारंपरिक खेती के साथ औषधीय पौधों की खेती करके अतिरिक्त आमदनी कमा सकेंगे।
राजस्थान में अब वार्डों का होगा पुनर्गठन, सवा लाख हो जाएगी वार्डों की संख्या, कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
प्रजाति विकास के लिए जर्म प्लाज्म केंद्र की स्थापना
स्थानीय व विलुप्त प्राय औषधीय पौधों का संरक्षण
औषधीय पौधों की जैविक व प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता फैलाना
उत्पादक किसानों व इंडस्ट्रीज के बीच लिंक अप करना
स्वास्थ्य को बढ़ावा और थार संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना
खाद की कालाबाजारी में राजस्थान तीसरे और छत्तीसगढ़ पांचवें नंबर पर,जमाखोरी में एमपी का तीसरा स्थान
थार के औषधीय पौधों पर होगा रिसर्च
राजस्थान में अप्रैल में ही होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, हाईकोर्ट के फैसले में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
2000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य
राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 28 महिलाएं बनीं RJS, मधुलिका यादव टॉप पर रही
सीड जर्म प्लाज्म सेंटर और नर्सरी इस परियोजना के तहत औषधीय पौधों के ग्रामीण संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा, गुणवत्ता युक्त पादप सामग्री के लिए सीड जर्म प्लाज्म सेंटर और नर्सरी भी स्थापित की जाएगी। इस परियोजना का एक और महत्वपूर्ण पहलू उनके मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण पर कार्य करना है।
किसानों को क्या होगा फायदा?
राजस्थान में अब वार्डों का होगा पुनर्गठन, सवा लाख हो जाएगी वार्डों की संख्या, कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
परियोजना के उद्देश्य
स्थानीय व विलुप्त प्राय औषधीय पौधों का संरक्षण
औषधीय पौधों की जैविक व प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता फैलाना
उत्पादक किसानों व इंडस्ट्रीज के बीच लिंक अप करना
स्वास्थ्य को बढ़ावा और थार संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना
मुख्य बिंदु
- किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने का नया अवसर मिलेगा, जिससे वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे। उन्हें नई प्रजातियों के विकास और खेती की तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
- इस परियोजना के तहत शंखपुष्पी, अग्नि मंथ, अपराजिता, अश्वगंधा और गूग्गल जैसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधों पर अनुसंधान किया जाएगा।
- इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों की नई प्रजातियों का विकास करना, जैव विविधता का संरक्षण और किसानों को अतिरिक्त आय के स्रोत प्रदान करना है।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj