अशोक गहलोत ने खुद बांटे थे पैसे, पायलट की मौजूदगी में पूर्व मंत्री का आरोप
Mukesh Sharma | Jun 10, 2026, 19:22 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी फिर उभरकर सामने आई है। गहलोत द्वारा पायलट समर्थकों पर 10 करोड़ लेने के आरोपों पर पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने पलटवार किया। उन्होंने सचिन पायलट की मौजूदगी में कहा कि गहलोत ने खुद पैसे बांटे थे। इसके उनके पास सबूत हैं।
ऐसे समझें पूरा मामला
- पूर्व मंत्री रमेश मीणा का आरोप, अशोक गहलोत ने खुद बांटे थे पैसे।
- मीणा का दावा, उनके पास हैं सबूत, गहलोत को नार्को टैस्ट करवाने की चुनौती।
- पायलट बिना नाम लिए बोले, आंख में आंख डालकर देखो, सच सामने आ जाएगा।
- मीणा बोले, गहलोत ने बीटीपी, निर्दलीय और भाजपा विधायकों दिए थे पैसे।
- सचिन पायलट की मौजूदगी में मंच से अपील-ईमानदार को सौंपे पार्टी की कमान।
उन्होंने कहा कि गहलोत कहते हैं कि मानेसर जाने वाले विधायकों ने 10-10 करोड़ रुपए लिए थे। मीणा ने अपना और गहलोत का नार्को टैस्ट करवाने की चुनौती दी है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि गहलोत ने बीटीपी, निर्दलीय और भाजपा विधायकों को कितने रुपए दिए, उसके सबूत हमारे पास है। मीणा ने यह आरोप सचिन पायलट की मौजूदगी में खुले मंच से लगाए।
मीणा ने राहुल गांधी से सही आकलन करने व ईमानदार व सही आदमी को बागडोर देने की अपील की है। रमेश मीणा बुधवार को करौली जिले के सकरघटा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट की प्रतिमा के अनावरण समारोह और किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।
गहलोत लगाते हैं आरोप
पायलट समर्थक विधायक 34 दिन तक मानेसर स्थित एक रिसोर्ट में रहे थे। इधर गहलोत भी अपने मंत्रियों व समर्थक विधायकों को लेकर जयपुर और जैसलमेर के होटल में रहे थे।
इस घटना के बाद से ही गहलोत कई बार मानेसर जाने वाले विधायकोें पर 10-10 करोड़ रुपए लेने के आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में 7 जून को उन्होंने फिर से अपने आरोप दोहराए थे।
पायलट बोले-आंख मिलाकर देखो, पता चलेगा
उन्होंने कहा कि मैंने अपने साथ काम करने वाले सभी नेताओं का मान-सम्मान किया है। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं हैं।
पायलट ने कहा कि वह जिस संगठन में काम करते हैं उसका काम बांटने का नहीं है। पहला काम ही जनता का काम करना है। केवल फल प्राप्ति के लिए जो काम कर रहा है, वो दुखी ही रहेगा। जनता के हित में काम करने वाला सुखी रहेगा। आज भी जनता सच्चाई का साथ देती है
इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गैर कानूनी तरीके से रद्द कर दिया। सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की और चुनाव आयोग ने भी काफी देर धरना देने के बाद चुनाव आयोग ने धरने के बाद ज्ञापन लिया।
जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास
उन्होंने करौली जिले में पांचना बांध के पानी को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को सभी पक्षों को साथ बैठाकर समाधान निकालना चाहिए। किसान की पहचान उसकी जाति से नहीं बल्कि उसकी मेहनत से होती है।
उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करने वाले समाज व प्रदेश दोनों का नुकसान कर रहे हैं।
पिता को याद कर हुए भावुक
पायलट ने कहा कि राजेश पायलट ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। कभी भी सच का रास्ता नहीं छोड़ा। उनकी प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं बल्कि जनसेवा, साहस और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, पूर्व मंत्री रमेश मीणा, पूर्व विधायक लाखन सिंह गड़रिया, करौली-धौलपुर सांसद भजन लाल जाटव समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
ये खबर भी पढे़:-
खुद को बनाए रखने की छटपटाहट या दाग धोने की कोशिश, गहलोत की सियासी पहेली
CM भजनलाल ने की गोवर्धन की 21 किमी परिक्रमा, बाद में ली अधिकारियों की बैठक
राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी करोड़पति, जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman