लैंड कंवर्जन कराए बिना ही संचालित मैरिज गार्डन पर गिरेगी गाज, ऐसे गार्डन पर लटकाए जाएंगे ताले

Amit Baijnath Garg | Nov 06, 2025, 16:03 IST
Share
rajasthan high court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट का जेडीए को आदेश। मास्टर प्लान के प्रावधानों की अवहेलना करके चला रहे मैरिज गार्डनों पर की जाए कार्रवाई। जेडीसी और जोन उपायुक्त को कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेतावनी दी।

Jaipur. बिना अनुमति और बिना लैंड कंवर्जन कराए चल रहे मैरिज गार्डन अब बंद होंगे। ऐसे मैरिज गार्डन को पहले लैंड कंवर्जन कराना होगा, वो भी मास्टर प्लान के नियमों के तहत। लैंड कंवर्जन कराए बिना अब जेडीए व दूसरे निकाय मैरिज लाइसेंस जारी नहीं कर सकेगा। साथ ही बिना अनुमति के चल रहे मैरिज गार्डनों पर गाज गिरेगी। ऐसे विवाह स्थलों को बंद कराया जाएगा।

एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार

सबसे पहले जांच करो

राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर मास्टर प्लान के विपरीत चल रहे मैरिज गार्डन और बिन लैंड कंवर्जन चल रहे विवाह स्थलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने जयपुर विकास प्राधिकरण को कहा कि वह पहले जांच करे कि मैरिज गार्डन मास्टर प्लान और कानूनी प्रावधानों के अनुसार चल रहे हैं या नहीं? साथ ही प्रावधानों की अवहेलना कर संचालित हो रहे मैरिज गार्डन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

हाई कोर्ट ने आदेश में सख्त लहजे से कहा है कि नियमों की अवहेलना करके संचालित मैरिज गार्डनों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी

जेडीसी पर भी कार्रवाई

चुनिंदा तरीके से कार्रवाई करने पर जोन अधिकारी के साथ ही जेडीसी पर भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। अदालत ने मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने यह आदेश जगदीश प्रसाद शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

व्यावसायिक गतिविधियां चलाना गैरकानूनी हाई कोर्ट ने आदेश में कहा कि जेडीए भले ही सिविल कोर्ट के रूप में नामित न हो, लेकिन वह न्यायिक काम करती है और उसे सिविल कोर्ट की शक्तियां प्राप्त हैं। इसलिए ऐसे मामलों में अनुच्छेद 227 के तहत हाई कोर्ट को सुपरवाइजरी क्षेत्राधिकार प्राप्त है।
राजस्थान हाई कोर्ट : ससुर को हर महीने बहू देगी 20 हजार रुपए, सैलरी से कटकर बैंक खाते में जाएगी रकम

227 के तहत होगी सुनवाई

जेडीए से जुड़े मामलों की सुनवाई अनुच्छेद 226 के तहत नहीं, बल्कि 227 के तहत की जाएगी। कृषि भूमि का भू-उपयोग रूपांतरण किए बिना व्यावसायिक गतिविधियां चलाना गैरकानूनी है। यदि किसी अन्य व्यक्ति ने बिना अनुमति ऐसे गार्डन संचालित कर रखे हैं, तो इस आधार पर दूसरा ऐसा नहीं कर सकता।

राजस्थान हाई कोर्ट ने दिए जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में 19 अवैध बिल्डिंगों को सीज करने के आदेश

याचिकाकर्ता की संपत्ति सील की थी जेडीए ने

जेडीए ने 12 मार्च 2025 को याचिकाकर्ता की संपत्ति सील करने की कार्रवाई की थी, जिसे याचिकाकर्ता ने जेडीए की मनमानी बताते हुए जेडीए अधिकरण के गत 15 जुलाई के उस आदेश को चुनौती दी गई, जिसमें अधिकरण ने संपत्ति की सील को बरकरार रखते हुए याचिकाकर्ता को भूमि रूपांतरण करने का आदेश दिया था।

राजस्थान हाई कोर्ट की फटकार : अधिकारी कोर्ट के आदेश को कितने समय तक दबाकर रख सकते हैं?

एएसजी ने किया विरोध

इसका विरोध करते हुए एएसजी भरत व्यास ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर की है, जबकि मामले में अनुच्छेद 227 के तहत ही याचिका दायर हो सकती है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए जेडीए को निर्देश दिए हैं। उसने जेडीए से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • मास्टर प्लान
  • जयपुर विकास प्राधिकरण
  • मैरिज गार्डन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा