राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 28 महिलाएं बनीं RJS, मधुलिका यादव टॉप पर रही

Kamlesh Keshote | Published:
Share
RJS Results
Photograph: (the sootr)

राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। आरजेएस परीक्षा में महिलाओं का दबदबा रहा है। कुल 44 पदों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। आरजेएस में मधुलिका यादव ने टॉप किया है। सोनल बोहरा ने दिव्यांग होने के बावजूद जनरल कैटेगरी में जगह बनाई है।

Jaipur. राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम हाल ही में जारी किया गया है। जिसमें कुल 44 पदों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। इस बार के आरजेएस रिजल्ट में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। जहां कुल 28 महिला जज चयनित हुई हैं। मेरिट लिस्ट के टॉप-5 स्थानों पर सिर्फ महिलाओं ने ही जगह बनाई है। टॉप-10 में सिर्फ एक पुरुष को स्थान मिला है।

सड़क हादसे में राजस्थान हाईकोर्ट के जज घायल, अजमेर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

मधुलिका यादव ने किया टॉप

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार मधुलिका यादव ने 205.5 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में टॉप किया है। उनके बाद प्रज्ञा गांधी 204 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि अंबिका राठौड़ ने 196 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया

41 साल की उम्र में जज बनीं सोनल बोहरा मेरिट लिस्ट में 26वीं रैंक हासिल करने वाली सोनल बोहरा ने साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। सोनल की उम्र 41 साल है और वे दिव्यांग श्रेणी से हैं। शारीरिक चुनौती और शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने जनरल कैटेगरी के कई अभ्यर्थियों को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। उनकी सफलता प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया कि समर्पण और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
रिपोर्ट कार्ड : राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने लगाई दावों की झड़ी, योजनाएं गिनवाईं

सबसे युवा जज राहुल बंसीवाल

इस परिणाम की सबसे बड़ी खासियत 21 साल 3 महीने की उम्र में जज बने राहुल बंसीवाल हैं। राहुल की जन्मतिथि 28 सितंबर 2004 है। रिजल्ट के दिन उनकी उम्र महज 21 साल 3 महीने थी। न्यायिक सेवा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। उन्होंने अपनी पात्रता को हासिल करते हुए इस इतिहास को रच दिया।

राजस्थान में अप्रैल तक ही होंगे पंचायत-निकाय चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पूर्व विधायक की याचिका

यहां देखें पूरा परिणाम



rjs list01
rjs list01


rjs list02
rjs list02


Weather Update: राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, दिन में खिली धूप, रात में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर नहीं

136 अभ्यर्थियों का हुआ था इंटरव्यू

इस साल सिविल जज भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा में सफल हुए 136 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया। इन सभी के अंक एकत्र कर कंपोजिट लिस्ट बनाई गई। जिसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई। कुल 44 चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है।

तांत्रिक की प्रेम कहानी से जुड़ा है राजस्थान का भानगढ़ किला, एक श्राप से आज तक पड़ा है वीरान

न्यायिक सेवा परीक्षा की प्रक्रिया

राजस्थान न्यायिक सेवा में सिविल जज के 44 खाली पदों को भरने के लिए फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद 27 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। परिणाम अगस्त के तीसरे सप्ताह में घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा 11 और 12 अक्टूबर को जोधपुर और जयपुर में आयोजित की गई थी।

सड़क हादसे में राजस्थान हाईकोर्ट के जज घायल, अजमेर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

मुख्य बिंदु

महिलाओं का दबदबा: राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 में महिलाओं का दबदबा था। इस बार 44 पदों पर चयन हुआ। जिनमें से 28 महिला जज बनीं। मेरिट लिस्ट के टॉप-5 स्थानों पर भी सभी महिलाएं थीं।

41 की उम्र में सफलता: सोनल बोहरा ने 41 साल की उम्र में शारीरिक चुनौती और शादीशुदा होने के बावजूद जनरल कैटेगरी के कई अभ्यर्थियों से अधिक अंक हासिल कर न्यायिक सेवा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने यह साबित किया कि कभी भी किसी नई दिशा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

21 साल की उम्र में जज: राहुल बंसीवाल 21 साल 3 महीने की उम्र में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में चयनित हुए। वह 31वीं रैंक पर हैं और यह उनके लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। क्योंकि न्यायिक सेवा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

Tags:
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • सिविल जज
  • राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा
  • आरजेएस रिजल्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर