कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए दिए 1.20 करोड़, कांग्रेस नेता का इनकार
Amit Baijnath Garg | Dec 30, 2025, 12:38 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा ने कबूला कि आरपीएससी सदस्य बनने के लिए 1.20 करोड़ की डील की थी। दो किश्तों में कांग्रेस नेता खोड़निया को पैसे दिए।
Jaipur. राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से एसओजी की पूछताछ में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन जब ईडी (ED) ने उनकी पूछताछ की, तो कई महत्वपूर्ण राज सामने आए। कटारा ने स्वीकार किया कि उसने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए डूंगरपुर के तत्कालीन कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया से 1.20 करोड़ रुपए की डील की थी।
15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय
कटारा ने बताया कि उसने कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया से आरपीएससी सदस्य बनने की इच्छा जताई थी और इसके बदले में उसने 20 लाख रुपए हर साल देने का वादा किया था। इस डील के तहत खोड़निया ने कटारा को आरपीएससी सदस्य बनाने की सिफारिश की और छह महीने बाद उसे आरपीएससी सदस्य नियुक्त किया गया।
विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान
कटारा ने यह भी स्वीकार किया कि उसने आरएएस, कृषि अधिकारी और कॉलेज लेक्चरर के इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से पैसे लिए थे। इन पदों के लिए भर्ती में अनैतिक लाभ देने के बदले 40 लाख रुपए लिए गए थे। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि कितने अभ्यर्थियों से कितनी राशि ली गई थी।
News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?
कटारा ने बताया कि वह और दिनेश खोड़निया एक साथ कॉलेज में पढ़े थे और उनकी आपसी जान-पहचान के कारण उनकी नजदीकियां बढ़ी। जब आरपीएससी में सदस्य पद पर वैकेंसी आई, तो खोड़निया के संपर्क में आने के बाद कटारा ने इसके लिए प्रयास किया और अंततः उसे यह पद मिल गया।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची
कटारा की नियुक्ति 1987 में डूंगरपुर जिले के पीपलादा स्कूल में तीसरी श्रेणी के शिक्षक के रूप में हुई थी। इसके बाद वह आरपीएससी के माध्यम से बांसवाड़ा में स्कूल लेक्चरर के रूप में नियुक्त हुए थे और धीरे-धीरे अपनी सेवा को विभिन्न सरकारी पदों पर विस्तारित किया।
द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती
15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय
कैसे हुई यह डील?
विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान
फर्जीवाड़े के आरोप
दिनेश खोड़निया ने किया इनकार जब बाबूलाल कटारा ने दिनेश खोड़निया का नाम लिया, तो खोड़निया ने इससे इंकार किया। उन्होंने कहा कि कटारा की बातें झूठी और निराधार हैं। खोड़निया ने यह भी दावा किया कि उनसे किसी भी प्रकार की सिफारिश नहीं की गई और ना ही किसी प्रकार का पैसों का लेन-देन हुआ।
कटारा और खोड़निया की पुरानी दोस्ती
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची
कटारा की नियुक्ति का इतिहास
द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती
खास बातें
- पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए दिए 1.20 करोड़और कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया से सिफारिश ली थी।
- दिनेश खोड़निया ने कटारा के आरोपों को निराधार और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की सिफारिश नहीं की और न ही किसी प्रकार का पैसा लिया।
- कटारा की नियुक्ति 1987 में डूंगरपुर जिले के पीपलादा स्कूल में शिक्षक के रूप में हुई थी। उन्हें आरपीएससी के द्वारा बांसवाड़ा में स्कूल लेक्चरर के पद पर नियुक्त किया गया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari