आईएएस अंबरीश कुमार को रेट से झटका, दूसरी बार किया तलब

Mukesh Sharma | Jun 18, 2026, 20:25 IST
Share
रेट ने किया तलब
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण ने खाद्य सचिव अंबरीश कुमार को दूसरी बार जमानती वारंट से तलब किया है। आदेश की अवहेलना और पेश नहीं होने पर अदालत ने 1 जुलाई को उपस्थित होने को कहा गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में ट्रांसफर विवाद पर बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया।
  • रेट ने सचिव आईएएस अंबरीश कुमार को दूसरी बार वारंट से तलब किया।
  • अदालत के स्टे आदेश के बावजूद ट्रांसफर लागू रहने पर विवाद बढ़ा।
  • सरोज मीणा की याचिका पर अवमानना कार्रवाई शुरू हुई।
  • सचिव को अब 1 जुलाई को अदालत में पेश होना होगा।
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अंबरीश कुमार को राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (रेट) ने दूसरी बार जमानती वारंट से तलब किया है। रेट की न्यायिक सदस्य पूनम दरगन और सदस्य प्रकाश चंद्र शर्मा की बैंच ने यह आदेश सरोज मीणा के प्रार्थना पत्र पर दिए।

अदालत ने पहली बार 8 जून को सम्मन के बावजूद पेश नहीं होने पर अंबरीश कुमार को जमानती वारंट से 12 जून को बुलाया था। लेकिन कार्यालय बंद होने की वजह से वारंट की तामील नहीं हो सकी। इसलिए अब बैंच ने फिर से जमानती वारंट जारी करके अंबरीश कुमार को एक जुलाई को तलब किया है।

न्यायिक आदेशों की अवहेलना

रेट ने कर्मचारी सरोज मीणा का ट्रांसफर पर स्टे कर दिया था लेकिन,विभाग ने ऑर्डर की पालना नहीं की थी। बैंच ने शासन सचिव अंबरीश कुमार को सम्मन जारी करते हुए 8 जून को उपस्थित होने को कहा था। लेकिन,सम्मन की तामील होने के बावजूद शासन सचिव उपस्थित नहीं हुए और ना ही अनुपस्थिति का कोई कारण बताया। बैंच ने इसे न्यायिक आदेश की अवहेलना माना है।

रेट के आदेशों की नहीं की थी पालना

विभाग ने फूड इंस्पेक्टर सरोज मीणा का ट्रांसफर कर दिया था। सरोज मीणा ने ट्रांसफर आर्डर को रेट में चुनौती दी थी। रेट ने ट्रांसफर आर्डर की पालना पर रोक लगा दी थी। रेट के स्टे ऑर्डर के बाद भी सरोज मीणा को पुराने पद पर जॉइन नहीं कराया गया।

इसके बाद प्रार्थिया सरोज मीणा ने रेट में अवमानना याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए रेट ने शासन सचिव को स्पष्टीकरण देने के लिए बेंच के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन शासन सचिव अंबरीश कुमार उपस्थित नहीं हुए। अब बेंच ने उन्हें दूसरी बार जमानती वारंट से 1 जुलाई को तलब किया है।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान के राजेंद्र भास्कर ने जीता आयरनमैन खिताब, पार की 226 किमी की चुनौती

आरयू में PHD एडमिशन पर उठे सवाल, राज्यपाल को भेजी शिकायत

भूत बंगला बन गया 320 करोड़ का कोचिंग हब प्रोजेक्ट, अब एग्जिट रूट की तलाश

रिटायर होने से पहले RPSC अध्यक्ष का दावा, अभ्यर्थियों का भरोसा लौटा

Tags:
  • ट्रांसफर
  • जमानती वारंट जारी
  • अदालत
  • खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग
  • आईएएस अंबरीश कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती