एमपी के सरकारी अस्पतालों में चल रहा घटिया क्वॉलिटी की दवाओं का खेल! दस के सैंपल जांच में फेल

Sourabh Bhatnagar | Mar 17, 2026, 10:01 IST
Share
Fake Medicines Found MP Hospitals 10 Test Fail
Fake Medicines Found MP Hospitals 10 Test Fail

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां लगातार मिल रही हैं। साल 2026 की शुरुआत में ही 10 तरह की दवाएं खराब पाई गईं, जिनमें सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक दवाइयां जैसे सिफिक्सिम, एमिकेसिन और मीरोपीनम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाओं (substandard medicines) की सप्लाई का मामला सामने आया है। साल 2026 के पहले महीने में ही 10 तरह की दवाएं अमानक पाई गई हैं। इसमें से सात दवाएं सिर्फ फरवरी में ही अमानक पाई गईं।

इन दवाओं में सिफिक्सिम, एमिकेसिन (Amikacin), सिप्रोफ्लोक्सेसिन (Ciprofloxacin), मेरोपेनम (Meropenem) जैसी एंटीबायोटिक दवाएं शामिल हैं। ये मरीजों के जीवन को खतरे में डाल सकती हैं।

e204a0d0-a7b
e204a0d0-a7b


दवाओं के उपयोग पर रोक

एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर के अनुसार, अमानक दवाओं का पता तब चला जब इनका असर नहीं होने के कारण विभिन्न जिलों के सीएमएचओ या सिविल सर्जन ने इसकी जांच करवाई।

इससे पहले इन दवाओं को मरीजों (MP Hospitals) को दिया गया था। हालांकि,हेल्थ कॉर्पोरेशन ने संबंधित बैच की दवाओं के उपयोग पर रोक लगा दी है। उन दवाओं को एक से दो साल तक ब्लैकलिस्ट किया है।

लेकिन बार-बार ऐसे मामले सामने आने के बावजूद अभी तक किसी भी कंपनी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई है, जो चिंता का विषय है।

ad3ac35f-090
ad3ac35f-090


इन दवाओं से रहें दूर

ये दवाएं एमपी के अस्पतालों में अमानक पाई गई हैं:

  • एथामसिलेट (Ethamsylate): ब्लीडिंग को रोकने में उपयोगी।
  • सिफिक्सिम (Sifixim): एंटीबायोटिक, संक्रमण से लड़ने के लिए।
  • पैरासिटामोल (Paracetamol): बुखार और दर्द के लिए उपयोगी।
  • पायरोक्सीकैम (Piroxicam): अर्थराइटिस और स्पांडिलाइटिस के दर्द में उपयोगी।
  • मीरोपीनम (Meropenem): सीवियर संक्रमण के इलाज में उपयोगी एंटीबायोटिक।
  • सिप्रोफ्लोक्सेसिन (Ciprofloxacin): एंटीबायोटिक, बैक्टीरिया के संक्रमण के लिए।
  • ब्लड ग्रुपिंग किट (Blood Grouping Kit): ब्लड ग्रुप पहचानने के लिए उपयोगी, जो अब अमानक पाई गई है।
  • एमिकेसिन (Amikacin): एंटीबायोटिक, गंभीर संक्रमणों के इलाज के लिए।
  • सिफिक्सिम सिरप (Sifixim Syrup): बच्चों के लिए एंटीबायोटिक सिरप।
  • इटराकोनाजोल (Itraconazole): फंगल संक्रमण के इलाज में उपयोगी।

ऐसे होती है जांच

मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन (MP Public Health Services Corporation) का दावा है कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरीय जांच व्यवस्था (three-tier testing system) लागू की गई है।

पहले, दवाओं को WHO GMP (World Health Organization Good Manufacturing Practices) प्रमाणित कंपनियों से खरीदा जाता है और उनके साथ एनएबीएल (National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories) से प्रमाणित सर्टिफिकेट लिया जाता है।

फिर, रैंडम सैंपलिंग (random sampling) द्वारा दवाओं की जांच की जाती है और सप्लाई से पहले उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है।

दवाओं की क्वालिटी सुधारने की कोशिश

कॉर्पोरेशन के एमडी, मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का कहना है कि सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अब, दवाओं की खरीदी के लिए COPP (Certificate of Pharmaceutical Products) सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब एमपी के हर जिले में होगी दवाइयों की जांच, 211 करोड़ से खोले जाएंगे टेस्टिंग लैब, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

एमपी में दो और कफ सिरप बैन, 19 दवाइयों के सैंपल के बाद RELIFE और RESPIFRESH TR पर प्रतिबंध

नकली और घटिया दवाइयां बन रहीं जान की दुश्मन :​ आखिर क्यों नहीं लग पा रही लगाम

भारत-यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्‍स, सस्ती होंगी लग्जरी कारें, दवाइयां और कपड़े





Tags:
  • सरकारी अस्पताल
  • who
  • Government Hospitals
  • World health organization
  • एंटीबायोटिक
  • MP Hospitals
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा