गूगल की Google I/O 2024 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया Gemini 1.5 Flash

Shreya Nakade | May 15, 2024, 09:11 IST
Share
गूगल ने लॉन्च किया Gemini 1.5 Flash 
गूगल ने लॉन्च किया Gemini 1.5 Flash 

गूगल ने अपने नए एआई मॉडल Gemini 1.5 Flash को लॉन्च कर दिया है। यह गूगल जेमिनी के प्रो मॉडल का लाइट वर्जन है। जानें इस नए AI Model के खास फीचर...

गूगल ने अपने नए एआई मॉडल ( AI Model ) जेमिनी 1.5 फ्लैश ( Gemini 1.5 Flash ) के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कैलिफोर्निया में अपने सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Google I/O 2024 में यह घोषणा की गई। गूगल एआई का नया मॉडल नया, तेज रफ्तार से चलने वाला और एक हल्का एआई मॉडल है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ( Sunder Pichai )ने कंपनी के AI में इंवेस्टमेंट और लॉन्च की गई नई जेमिनी एआई के बारे में बताया।

Gemini 1.5 Flash की विशेषता

तेज रफ्तार

इस नए एआई को तेज रफ्तार काम के लिए बनाया गया है। जब कम समय में तुरंत जवाब देना होगा, तब या एआई काम करेगा। Gemini 1.5 Flash की तेज रफ्तार का इस्तेमाल चैटिंग करते समय रीयल-टाइम ट्रांसलेशन (Real-time Translation) और मोबाइन कैमरा के जरिए ऑब्जेक्ट की पहचान करने में होगा।

हल्का मॉडल

Gemini 1.5 Flash अपने पहले के मॉडल Gemini 1.5 Pro से हल्का मॉडल है। हल्के होने से मतलब है कि यह कम संसाधनों वाले मोबाइल्स पर भी काम कर सकेगा।

कम लागत

Gemini 1.5 Flash एक किफायती AI मॉडल है। इससे डेवलपर्स भी अपनी लागत कम रख सकेंगे। जहां जटिल AI मॉडल की जरुरत नहीं होती, वहां इसकी कम लागत से कंपनी को खासा फायदा होगा।

यह खबर भी पढ़िये...

Google Drive: इसे क्लिक कर दिया तो फंस जाएंगे मुसीबत में

Gemini 1.5 Pro का लाइट मोडल

Gemini 1.5 Flash एआई मॉडल Gemini 1.5 Pro मॉडल का लाइट वर्जन है। Gemini 1.5 Pro के अनुभवों से ही इस नए मॉडल को विकसित किया गया है। इसकी लागत कम है। हालांकि इसकी क्षमताएं प्रो मॉडल से कम है। इस लाइट वर्जन का इस्तेमाल छोटे कामों या कम जटिल कामों के लिए किया जा सकता है। इससे जटिल कामों पर गूगल के ज्यादा महंगे और भारी एआई को इस्तेमाल नहीं करना होगा।

जेमिनी क्या है ?

जेमिनी गूगल द्वारा विकसित किया गया एक एआई चैटबॉट ( AI chatbot) है। इसे ओपन एआई के चैट जीपीटी ( ChatGPT ) के प्रतियोगी के रूप में देखा जाता है। इसे पहले बार्ड के नाम से जाना जाता था। जेमिनी एआई बार्ड पर ही आधारित है। इससे आप कई प्रकार की जानकारियां खोज सकते हैं। यूजर्स के लिए जेमिनी एआई की सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Gemini AI | जेमिनी क्या है

Tags:
  • ChatGPT
  • AI chatbot
  • गूगल
  • जेमिनी एआई
  • Gemini AI
  • Gemini 1.5 Pro
  • जेमिनी क्या है
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज