IAS भव्या मित्तल ने भ्रष्ट बाबू को बना दिया था चपरासी, सख्ती और संवेदनशीलता के लिए रहती हैं चर्चा में
The Sootr | Apr 20, 2025, 07:00 IST
IAS भव्या मित्तल Photograph: (the sootr)
IAS भव्या मित्तल ने प्रशासन में अपनी सख्ती और संवेदनशीलता से एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने भ्रष्ट बाबू को चपरासी बना दिया था। उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति समझ उन्हें MP की चर्चित युवा IAS अफसरों में शामिल करती है।
भोपाल. सिर्फ कुर्सी पर बैठकर आदेश देना ही प्रशासन नहीं होता, जमीन पर उतरकर लोगों की जिंदगी बदलना असल नेतृत्व है। यह बात आईएएस भव्या मित्तल पर सटीक बैठती है। संवेदनशीलता, सख्ती और समाज के प्रति गहरी समझ... इन तीन गुणों के संगम से भव्या मित्तल मध्यप्रदेश की चर्चित युवा आईएएस अफसरों में गिनी जा रही हैं।
दिल्ली में जन्मी भव्या मित्तल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने नीमच में जिला पंचायत सीईओ, धार में एसडीएम और इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त जैसे अहम पदों पर काम किया। फिर उनके जीवन में आया वो पल, जिसे हर आईएएस अफसर जीना चाहता है। यानी बतौर कलेक्टर भव्या की पहली पोस्टिंग बुरहानपुर में हुई। उन्होंने जिले में 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान छेड़ा। स्कूलों में प्रहरी समूह, हॉटस्पॉट एरिया में जागरूकता पोस्टर और बाल गृहों के आसपास निगरानी जैसे उपाय उन्होंने खुद फील्ड में जाकर लागू कराए।
वहीं दूसरी ओर, वे बच्चों की सबसे प्रिय टीचर भव्या मैम भी हैं। एक दिन वे खुद स्कूल चलें अभियान के तहत स्कूल में शिक्षक बनकर पहुंचीं और विद्यार्थियों को पढ़ाई की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को प्रशासनिक सेवाओं के बारे में बताया और अपनी कहानी साझा कर उन्हें यह यकीन भी दिलाया कि कोई भी लड़की अगर ठान ले तो आईएएस बन सकती है।
![cf512577-b1a]()
आईएएस भव्या मित्तल को जब पता चला कि बुरहानपुर में ही अंग्रेजी शराब की दुकान पर 'दिन में इंग्लिश बोलना सीखें' जैसा पोस्टर चिपका है, तो वे भड़क उठीं। उन्होंने पोस्टर हटवाया और यह साफ किया कि अंग्रेजी सीखना गलत नहीं है, पर उसका प्रचार ऐसे स्थानों से नहीं होना चाहिए, जो सामाजिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी सुभाष काकड़े को आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए ₹10,000 की रिश्वत मांगने के आरोप में चपरासी के पद पर डिमोट कर दिया।
यही नहीं, एक बार तो वे खुद जंगल में उतर गईं। दरअसल, पता चला कि बुरहानपुर अंचल के घाघरला क्षेत्र में बाहरी अतिक्रमणकारी आ बसे हैं। उन्होंने खुद पगडंडियों के रास्ते छह किलोमीटर पैदल चलकर टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। वहां अतिक्रमणकारियों के रात बिताने के सबूत मिले। भव्या मित्तल ने संवाद का रास्ता अपनाया, पुलिस को परिजनों से संपर्क करने के निर्देश दिए और कुछ ही समय में अतिक्रमणकारी वहां से हट गए। इसके बाद उन्होंने स्थायी वन चौकी बनवाने के निर्देश दिए ताकि यह स्थिति दोबारा न हो।
आईएएस भव्या मित्तल को जब पहली बार जिले की कमान मिली तो उन्होंने इतिहास रच दिया। मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला 'हर घर जल' सर्टिफाइड जिला बना और इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में बुरहानपुर ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि एक योजना का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि उन हजारों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान थी, जो अब पानी के लिए मीलों नहीं चलतीं।
![545eddda-ebd]()
नाम: भव्या मित्तल
जन्म दिनांक: 29-05-1990
जन्म स्थान: दिल्ली
एजुकेशन: M.Tech., B.Tech
बैच: 2014 आरआर (मध्यप्रदेश)
19 अप्रैल 2025 की स्थिति में भव्या मित्तल खरगोन कलेक्टर हैं। इससे पहले वे बुरहानपुर कलेक्टर रह चुकी हैं। वहीं, सहायक कलेक्टर सीधी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नागौद जिला सतना, अपर कलेक्टर राजगढ़, अपर आयुक्त इंदौर और जिला पंचायत सीईओ नीमच जैसे पदों पर भी काम किया है।
ये भी पढ़ें...
जमीनी काम के लिए जाने जाते हैं IAS दिलीप कुमार यादव, कलेक्ट्रेट में रचाई थी शादी
सिस्टम को जमीन से जोड़ने वाले अफसर हैं IAS डॉ. सत्येंद्र सिंह, चार जिलों में संभाली कमान
मध्य प्रदेश की बेटी IAS शीतला पटले की कहानी हर लड़की को देती है उड़ान की हिम्मत
जनता से सीधा रिश्ता, शिक्षा से गहरा नाता, IAS सोमेश मिश्रा की दास्तां कुछ अलग है...
IAS | bhavya mittal | MP | MP News | The Tantra
दिल्ली में जन्मी भव्या मित्तल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने नीमच में जिला पंचायत सीईओ, धार में एसडीएम और इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त जैसे अहम पदों पर काम किया। फिर उनके जीवन में आया वो पल, जिसे हर आईएएस अफसर जीना चाहता है। यानी बतौर कलेक्टर भव्या की पहली पोस्टिंग बुरहानपुर में हुई। उन्होंने जिले में 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान छेड़ा। स्कूलों में प्रहरी समूह, हॉटस्पॉट एरिया में जागरूकता पोस्टर और बाल गृहों के आसपास निगरानी जैसे उपाय उन्होंने खुद फील्ड में जाकर लागू कराए।
वहीं दूसरी ओर, वे बच्चों की सबसे प्रिय टीचर भव्या मैम भी हैं। एक दिन वे खुद स्कूल चलें अभियान के तहत स्कूल में शिक्षक बनकर पहुंचीं और विद्यार्थियों को पढ़ाई की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को प्रशासनिक सेवाओं के बारे में बताया और अपनी कहानी साझा कर उन्हें यह यकीन भी दिलाया कि कोई भी लड़की अगर ठान ले तो आईएएस बन सकती है।
इंग्लिश बोलो पोस्टर पर सख्ती
cf512577-b1a
आईएएस भव्या मित्तल को जब पता चला कि बुरहानपुर में ही अंग्रेजी शराब की दुकान पर 'दिन में इंग्लिश बोलना सीखें' जैसा पोस्टर चिपका है, तो वे भड़क उठीं। उन्होंने पोस्टर हटवाया और यह साफ किया कि अंग्रेजी सीखना गलत नहीं है, पर उसका प्रचार ऐसे स्थानों से नहीं होना चाहिए, जो सामाजिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी सुभाष काकड़े को आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए ₹10,000 की रिश्वत मांगने के आरोप में चपरासी के पद पर डिमोट कर दिया।
खुद जंगल में उतरीं
बुरहानपुर के सिर सजा ताज
कॅरियर एक नजर
545eddda-ebd
नाम: भव्या मित्तल
जन्म दिनांक: 29-05-1990
जन्म स्थान: दिल्ली
एजुकेशन: M.Tech., B.Tech
बैच: 2014 आरआर (मध्यप्रदेश)
पदस्थापना
ये भी पढ़ें...
जमीनी काम के लिए जाने जाते हैं IAS दिलीप कुमार यादव, कलेक्ट्रेट में रचाई थी शादी
सिस्टम को जमीन से जोड़ने वाले अफसर हैं IAS डॉ. सत्येंद्र सिंह, चार जिलों में संभाली कमान
मध्य प्रदेश की बेटी IAS शीतला पटले की कहानी हर लड़की को देती है उड़ान की हिम्मत
जनता से सीधा रिश्ता, शिक्षा से गहरा नाता, IAS सोमेश मिश्रा की दास्तां कुछ अलग है...
IAS | bhavya mittal | MP | MP News | The Tantra
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava