इस साल टाइगर स्टेट एमपी में 55 बाघों की मौत, सुरक्षा पर सवाल

CHAKRESH | Dec 30, 2025, 16:02 IST
Share
55 tiger deaths mp 2025
55 tiger deaths mp 2025

मध्य प्रदेश में 2025 में 55 बाघों की मौत हो चुकी है। यह प्रोजेक्ट टाइगर के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। आज के Thesootr Prime में जानें इन बाघों के मौत की वजह...

तीन प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  1. 2025 में मध्य प्रदेश में 55 बाघों की मौत हुई, जो प्रोजेक्ट टाइगर के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
  2. अस्वाभाविक कारणों से हुई इन मौतों में शिकार और करंट से मौतें प्रमुख वजह हैं।
  3. विद्युत बाड़े, शिकार और सड़क दुर्घटनाओं जैसे खतरे बाघों की सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या बने हुए हैं।
BHOPAL. 2025 का साल बाघों के लिए काल का साल ही रहा। इस साल मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का आंकड़ा 55 तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा 1973 में शुरू हुए प्रोजेक्ट टाइगर के बाद का सबसे दुर्भाग्यजनक रिकॉर्ड है। बाघों की अस्वाभाविक मौतों की मुख्य वजहें साफ हैं - शिकार और विद्युत झटके। इन हादसों ने वन विभाग की बाघ बचाओ योजनाओं को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

बिजली के झटके बने बाघों के लिए सबसे घातक खतरा

ताजा मामला सागर जिले का है। इसी 28 दिसंबर को यहां की धना रेंज में करीब 8 साल के नर बाघ की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन जांच से पता चला कि बाघ का शव पास ही के बिजली के यंत्र के पास पाया गया।

अब तक 55 बाघों की मौत: क्या यह पर्याप्त चेतावनी नहीं है?

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में 2025 में अब तक 55 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें से 57% मौतें अस्वाभाविक कारणों से हुई हैं। यानी या तो इन बाघों का शिकार हुआ या फिर किसी न किसी तरह के हादसों का शिकार हुए। बता दें कि शिकार से 8 मौतें और फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत जाल से 6 से अधिक बाघों की मौत हो चुकी है।
यह स्पष्ट है कि बाघों की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, चाहे वह विद्युत झटका हो, सड़क या रेल दुर्घटनाएं हों या फिर शिकार की घटनाएं। क्या यह मूकदर्शक वन विभाग की असफलता का प्रतीक नहीं है? सवाल ये है कि क्या वन विभाग तब जागेगा, जब सारे बाघ खत्म हो जाएंगे?

tiger mortality year 2025
tiger mortality year 2025


Tiger mortality for the year 2025
StateCountPercent
Madhya Pradesh5533.1%
Maharashtra3822.9%
Karnataka148.4%
Kerala137.8%
Assam127.2%
Tamil Nadu95.4%
Uttarakhand74.2%
Uttar Pradesh42.4%
Tamilnadu31.8%
Andhra Pradesh21.2%
Chhattisgarh21.2%
Odisha21.2%
Rajasthan21.2%
Karnatatka10.6%
Telangana10.6%
West Bengal10.6%

बाघों की बढ़ती संख्या के साथ मौतों के आंकड़े भी चढ़े

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के आंकड़ों से पता चलता है कि मध्य प्रदेश में बाघ संरक्षण और पुनर्स्थापन परियोजनाओं से सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जिससे बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी। देश में सबसे अधिक बाघ इसी राज्य में हैं, इसलिए इसे 'टाइगर स्टेट' का दर्जा प्राप्त है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, बाघों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी मौतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


किस साल कितने बाघों की मौत

साल 2021 - 34
साल 2022 - 43
साल 2023 - 45
साल 2024 - 46
साल 2025 - 55

tiger mortality
tiger mortality


क्या राज्य वन विभाग और वन अधिकारियों की नींद टूटेगी?

हालांकि मध्य प्रदेश के वन विभाग के प्रमुख, वी एन अंबड़े ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सभी वरिष्ठ वन अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा!

बाघों की सुरक्षा: अभी या कभी नहीं!

MP senior journalist Abhilash Khandekar
MP senior journalist Abhilash Khandekar


मप्र के वरिष्ठ पत्रकार और बाघों पर काम कर रहे अभिलाष खांडेकर लगातार हो रही मौतों से चिंतित हैं। वे कहते हैं - यह साल बाघों के लिए दुखद रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बाघों की प्राकृतिक और अप्राकृतिक कारणों से हुई मौतें निश्चित रूप से चिंताजनक हैं। इससे यह भी साबित होता है कि तमाम दावों के बावजूद एमपी में बाघ तस्कर सक्रिय हैं। वन विभाग इनसे ठीक तरीके से निबट नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कह रहे हैं कि हम बाघों के लिए खूब काम कर रहे हैं, मगर अभी भी बहुत कसावट लाने की जरूरत है। बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर मप्र वन्यप्राणी बोर्ड के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं।

Thesootr View: अभी नहीं तो कभी नहीं!

बाघों की सुरक्षा को लेकर सरकार भले ही तमाम दावे करे, मगर मौतें सारी सच्चाई सामने ला ही देती हैं। मध्य प्रदेश में बाघों की बढ़ती मौतों को देखकर यह साफ है कि अगर अब गंभीर कदम नहीं उठाए गए तो इनके अस्तित्व पर ही संकट के बादल मंडराएंगे। बाघों को बचाने के लिए पर्यावरण सुरक्षा, सही निगरानी, और स्मार्ट तकनीकी उपायों को लागू करना बेहद जरूरी है।

इस लिंक से देखें कहां कितने बाघों की मौत-

https://ntca.gov.in/tiger-mortality/#mortality-details-2025

Thesootr Prime के इन कंटेंट को भी अवश्य पढ़ें...

Thesootr prime: गिग इकोनॉमी- OTP Please, नए जमाने के मजदूरों की कहानी

भारत का मिडिल क्लास गायब? 10% अमीरों के पास 65% संपत्ति, रिपोर्ट में चेतावनी

टाक्सिक्स लिंक का खुलासा: नमक-चीनी में माइक्रोप्लास्टिक बना रहा भारत को बीमार

मध्यप्रदेश में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित, धर्मेंद्र प्रधान के बयान से फिर बहस शुरू

Tags:
  • NTCA
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण
  • अभिलाष खांडेकर
  • Thesootr Prime
  • प्रोजेक्ट टाइगर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज