स्पेसएक्स के AXIOM-4 मिशन में लिक्विड ऑक्सीजन लीक से संकट, शुभांशु शुक्ला का मिशन फिर स्थगित
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 11, 2025, 10:48 IST
The sootr
स्पेसएक्स ने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के AXIOM-4 mission के लॉन्च को स्थगित करने की घोषणा की। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के लिए निर्धारित था। शुभांशु शुक्ला के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
स्पेसएक्स (SpaceX) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए निर्धारित AXIOM-4 mission का लॉन्च स्थगित करने की पुष्टि की है। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का था, जो भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन हैं। मिशन की स्थगन का कारण 'स्टैटिक फायर' परीक्षण के बाद बूस्टर में लिक्विड ऑक्सीजन लीक का पता चलना था।
खबर यह भी : स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में दुनिया का सबसे बड़ा rocket starship किया लॉन्च
स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पुष्टि करते हुए बताया कि लॉन्च को टालने का निर्णय लिया गया है ताकि एलओएक्स रिसाव को ठीक किया जा सके। मिशन को बुधवार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन लिक्विड ऑक्सीजन लीक (liquid oxygen leak) की समस्या के कारण इसे स्थगित किया गया। स्पेसएक्स ने कहा कि मरम्मत कार्य के बाद और रेंज की उपलब्धता के आधार पर नई लॉन्च तारीख की घोषणा की जाएगी।
इससे पहले, स्पेसएक्स ने एक बयान में कहा था कि मौसम की स्थिति 85 प्रतिशत अनुकूल थी। हालांकि, चढ़ाई मार्ग (एसेंट कॉरिडोर) में तेज हवाओं की निगरानी की जा रही थी।
खबर यह भी : एलन मस्क के स्पेस टूरिज्म मिशन को झटका, स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में लॉन्चिंग के बाद विस्फोट, चंद मिनटों में हुए कई टुकड़े
AXIOM-4 mission का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) भेजना था। इस मिशन में भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। यह भारत और नासा के बीच सहयोग का परिणाम है।
यह चौथी बार है जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्लामिशन को टाला गया है। पहले भी, मौसम की स्थिति और तेज हवाओं के कारण लॉन्च को स्थगित किया गया था। मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री लगभग 14 दिन ढ्ढस्स् पर रहकर माइक्रोग्रेविटी, जीवन विज्ञान और मटेरियल साइंस से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इन प्रयोगों में 30 से अधिक देशों के शोधकर्ताओं का सहयोग रहेगा।
खबर यह भी : शुभांशु शुक्ला चुने गए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के प्राइम एस्ट्रोनॉट
शुभांशु शुक्ला को 2023 में अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन के लिए चुना था। शुभांशु शुक्ला ने स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस से विशेष ट्रेनिंग ली है। वे गगनयान कार्यक्रम के चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। इस मिशन के माध्यम से भारत को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर प्राप्त होगा। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक कदम है, जो राकेश शर्मा के 1984 के ऐतिहासिक मिशन की याद दिलाता है।
खबर यह भी : लखनऊ से नासा तक: जानिए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की स्पेस स्टेशन तक की रोमांचक यात्रा
यह मिशन भारत के लिए ना केवल एक तकनीकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष में सहयोग का भी प्रतीक है। जब एएक्सआईओएम -4 मिशन लॉन्च होगा, तब यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की दिशा में एक कदम होगा।
Axiom-4 Spaceflight Mission
खबर यह भी : स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में दुनिया का सबसे बड़ा rocket starship किया लॉन्च
मिशन का स्थगन और लिक्विड ऑक्सीजन लीक
Standing down from tomorrow’s Falcon 9 launch of Ax-4 to the @Space_Station to allow additional time for SpaceX teams to repair the LOx leak identified during post static fire booster inspections. Once complete – and pending Range availability – we will share a new launch date pic.twitter.com/FwRc8k2Bc0
— SpaceX (@SpaceX) June 11, 2025
इससे पहले, स्पेसएक्स ने एक बयान में कहा था कि मौसम की स्थिति 85 प्रतिशत अनुकूल थी। हालांकि, चढ़ाई मार्ग (एसेंट कॉरिडोर) में तेज हवाओं की निगरानी की जा रही थी।
खबर यह भी : एलन मस्क के स्पेस टूरिज्म मिशन को झटका, स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में लॉन्चिंग के बाद विस्फोट, चंद मिनटों में हुए कई टुकड़े
AXIOM-4 mission - भारत का प्रमुख अंतरिक्ष मिशन
यह चौथी बार है जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्लामिशन को टाला गया है। पहले भी, मौसम की स्थिति और तेज हवाओं के कारण लॉन्च को स्थगित किया गया था। मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री लगभग 14 दिन ढ्ढस्स् पर रहकर माइक्रोग्रेविटी, जीवन विज्ञान और मटेरियल साइंस से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इन प्रयोगों में 30 से अधिक देशों के शोधकर्ताओं का सहयोग रहेगा।
खबर यह भी : शुभांशु शुक्ला चुने गए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के प्राइम एस्ट्रोनॉट
शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन
खबर यह भी : लखनऊ से नासा तक: जानिए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की स्पेस स्टेशन तक की रोमांचक यात्रा
AXIOM-4 mission का महत्व
Axiom-4 Spaceflight Mission
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava